Korba breaking news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/korba-breaking-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 16 Dec 2025 09:53:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Korba breaking news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/korba-breaking-news/ 32 32 CG News : 250 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सड़क पर उतरा जनसैलाब, पढ़े पूरी खबर https://maarmik.in/cg-news-250-families-face-the-threat-of-becoming-homeless-a-huge-crowd-took-to-the-streets-read-the-full-news/ https://maarmik.in/cg-news-250-families-face-the-threat-of-becoming-homeless-a-huge-crowd-took-to-the-streets-read-the-full-news/#respond Tue, 16 Dec 2025 09:50:29 +0000 https://maarmik.in/?p=6841 CG News : कोरबा: छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा में इंदिरा नगर बस्ती के करीब 250 परिवारों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। रेलवे द्वारा घर खाली करने के नोटिस और सोमवार को घरों पर लगाए गए लाल निशानों के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अपनी छत बचाने की […]

The post CG News : 250 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सड़क पर उतरा जनसैलाब, पढ़े पूरी खबर appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : कोरबा: छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा में इंदिरा नगर बस्ती के करीब 250 परिवारों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। रेलवे द्वारा घर खाली करने के नोटिस और सोमवार को घरों पर लगाए गए लाल निशानों के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अपनी छत बचाने की गुहार लेकर सैकड़ों की संख्या में बस्तीवासी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, मंगलवार को शहर के मुख्य चौक (पवन टॉकिज फाटक) पर धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

CG News :  लाल निशानों ने बढ़ाई धड़कनें, मुआवजे की मांग पर अड़े लोग
बस्तीवासियों का आक्रोश तब फूट पड़ा जब रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को पुलिस बल के साथ पहुँचकर घरों को हटाने के लिए उन पर निशान लगाना शुरू कर दिया। इसके विरोध में सोमवार को स्टेशन परिसर में भी प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि वे दशकों से यहाँ रह रहे हैं और यदि रेलवे को विकास के लिए जमीन चाहिए, तो उन्हें बिना उचित मुआवजे और विस्थापन की व्यवस्था किए बेदखल न किया जाए। उनकी मांग है कि कार्रवाई से पहले शासन उन्हें रहने के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराए।

प्रशासन के आश्वासन पर थमा चक्काजाम
मुख्य चौक पर जारी प्रदर्शन के दौरान स्थिति को संभालने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुँचे। नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि फिलहाल कोई भी तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे को किसी भी कार्रवाई से पहले जिला प्रशासन को सूचित करना अनिवार्य होगा। वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन को प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त किया गया।

कलेक्ट्रेट घेराव की दी चेतावनी
हालांकि अभी आंदोलन शांत हो गया है, लेकिन बस्तीवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह केवल एक अस्थायी विराम है। यदि जिला प्रशासन और रेलवे प्रबंधन ने मिलकर उनके विस्थापन और मुआवजे की नीति स्पष्ट नहीं की, तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उन्हें सड़क पर लाकर किया गया विकास उन्हें मंजूर नहीं है।

The post CG News : 250 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सड़क पर उतरा जनसैलाब, पढ़े पूरी खबर appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-250-families-face-the-threat-of-becoming-homeless-a-huge-crowd-took-to-the-streets-read-the-full-news/feed/ 0
CG BREAKING: मुर्गा पार्टी बनी जानलेवा, सास-दामाद की मौत https://maarmik.in/cg-breaking-chicken-party-turns-fatal-mother-in-law-and-son-in-law-die/ https://maarmik.in/cg-breaking-chicken-party-turns-fatal-mother-in-law-and-son-in-law-die/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:33 +0000 https://maarmik.in/?p=4508 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दामाद के ससुराल आने पर रखी गई चिकन पार्टी परिवार के लिए मौत की दावत साबित हुई। भोज में शामिल सभी लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसमें सास और दामाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर हालत […]

The post CG BREAKING: मुर्गा पार्टी बनी जानलेवा, सास-दामाद की मौत appeared first on Maarmik.in.

]]>
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दामाद के ससुराल आने पर रखी गई चिकन पार्टी परिवार के लिए मौत की दावत साबित हुई। भोज में शामिल सभी लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसमें सास और दामाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना रजगामार पुलिस चौकी के कोरकोमा गांव की है। यहां 60 वर्षीय राजमीन बाई ने अपने दामाद देवसिंह (निवासी भैसमा दादरकला) और बेटी चमेली के स्वागत में भोज रखा था। चिकन और शराब का सेवन करने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ गई। पहले राजमीन बाई को उल्टी-दस्त हुए, फिर दामाद देवसिंह की हालत बिगड़ी। दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि राजकुमार और पड़ोसी राजाराज समेत तीन लोग गंभीर स्थिति में हैं।

जांच में शुरुआती आशंका फूड पॉइजनिंग की जताई गई है। बताया जा रहा है कि भोज में दी गई शराब भी जहरीली हो सकती है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, गांव में मातम का माहौल है।

इसी तरह दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र के कनकपुर कला गांव में ठेले पर बिक रही चाट खाने से 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत वाले बच्चों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।

लगातार फूड पॉइजनिंग के मामलों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खुले में बिकने वाले खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता की जांच नहीं होती, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

The post CG BREAKING: मुर्गा पार्टी बनी जानलेवा, सास-दामाद की मौत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-chicken-party-turns-fatal-mother-in-law-and-son-in-law-die/feed/ 0
खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/ https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:38 +0000 https://maarmik.in/?p=4679 कोरबा। जिले के पसान स्थित आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ छात्रों ने बुधवार को कोरबा–पसान मुख्य मार्ग पर लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और बीईओ मौके पर पहुंचे। छात्रों से चर्चा […]

The post खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
कोरबा। जिले के पसान स्थित आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ छात्रों ने बुधवार को कोरबा–पसान मुख्य मार्ग पर लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और बीईओ मौके पर पहुंचे। छात्रों से चर्चा के बाद 24 अगस्त तक गणित और अंग्रेजी के शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विद्यालय में वर्तमान में 142 छात्रों के लिए केवल 4 शिक्षक कार्यरत हैं। गणित और अंग्रेजी विषय के शिक्षक न होने के कारण छात्र-छात्राओं ने पहले भी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की थी, लेकिन समाधान न मिलने पर वे सड़क पर उतर आए। छात्रों ने बारिश में भी तख्ती लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और ‘भविष्य बचाओ’ के नारे लगाए।

The post खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/feed/ 0