Korba News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/korba-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Korba News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/korba-news/ 32 32 Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. https://maarmik.in/korba-murder-case/ https://maarmik.in/korba-murder-case/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 https://maarmik.in/?p=6470 Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा […]

The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

]]>

Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा युवक सुबह होने से पहले ही रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। पुलिस अब इसे हत्या के एंगल से देखते हुए जांच में जुट गई है।

Korba Murder Case : एक साथ रुके थे युवक-युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा मरकाडीह निवासी संध्या दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, फरार युवक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है, जो जांजगीर का ही रहने वाला है। युवक-युवती ने एक साथ होटल में कमरा लिया था, लेकिन सुबह जब होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवती का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और युवक गायब था।

read more : Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल….

फॉरेंसिक टीम मौके पर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे युवक द्वारा हत्या कर फरार होने का मामला मानकर चल रही है।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, फरार आरोपी राकेश कुमार की तलाश में पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि उसकी पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

    The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/korba-murder-case/feed/ 0
    Korba News : 70% टैक्स छूट की मांग पर लोको स्टाफ की 48 घंटे से भूख हड़ताल जारी….. https://maarmik.in/korba-news-loco-staff-continues-hunger-strike-for-48-hours-demanding-70-tax-exemption/ https://maarmik.in/korba-news-loco-staff-continues-hunger-strike-for-48-hours-demanding-70-tax-exemption/#respond Thu, 04 Dec 2025 05:11:40 +0000 https://maarmik.in/?p=6397 Korba News : बिलासपुर/कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन (ALARSA) के आह्वान पर, बिलासपुर मंडल के कोरबा रेल खंड में कार्यरत रनिंग स्टाफ—लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर (गार्ड)—48 घंटे की भूख हड़ताल […]

    The post Korba News : 70% टैक्स छूट की मांग पर लोको स्टाफ की 48 घंटे से भूख हड़ताल जारी….. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    Korba News : बिलासपुर/कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन (ALARSA) के आह्वान पर, बिलासपुर मंडल के कोरबा रेल खंड में कार्यरत रनिंग स्टाफ—लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर (गार्ड)—48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

    Korba News : यह भूख हड़ताल मंगलवार सुबह शुरू हुई थी और गुरुवार तक जारी रहेगी। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लेंगे।

    read more : CGPSC 2025 Bharti Update : 18 विभागों में अब 239 पद, जानें आवेदन की आखिरी तारीख….

    क्यों हो रही है यह भूख हड़ताल?

    रनिंग स्टाफ की मुख्य मांगें उनके वेतन और भत्तों से जुड़ी हैं, जिनके लाभ से वे खुद को वंचित महसूस कर रहे हैं:

    1. 70% आयकर छूट: लंबित माइलेज भत्ता (Mileage Allowance) पर दी जाने वाली 70% इनकम टैक्स छूट को बहाल करना।

    2. माइलेज भत्ता बढ़ोतरी: लंबित माइलेज भत्ते में बढ़ोतरी करना।

    3. DA बढ़ोतरी का लाभ: कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 2024 में महंगाई भत्ता (DA) 50% तक बढ़ाया है और यात्रा भत्ता समेत अन्य भत्तों में भी 25% तक की बढ़ोतरी की है। लेकिन रेलवे रनिंग कर्मचारियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे उनमें गहरा असंतोष है।

    ड्यूटी जारी, पर भूखे पेट विरोध

    एसोसिएशन के कोरबा मीडिया प्रभारी, यादवेश यादव ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रनिंग कर्मचारियों ने हड़ताल अवधि में भी अपनी ड्यूटी (रेल परिचालन का कार्य) जारी रखी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वे वापस कोरबा रेलवे स्टेशन के क्रू-लॉबी के बाहर बने हड़ताल स्थल पर लौट आए।

    एसईसीआर बिलासपुर मंडल के कोरबा रेल खंड में लगभग 495 लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और 95 से अधिक ट्रेन मैनेजर कार्यरत हैं, जो अपनी मांगों की ओर रेल प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए भूखे रहकर काम कर रहे हैं।

    The post Korba News : 70% टैक्स छूट की मांग पर लोको स्टाफ की 48 घंटे से भूख हड़ताल जारी….. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/korba-news-loco-staff-continues-hunger-strike-for-48-hours-demanding-70-tax-exemption/feed/ 0
    CG Transfer: जिले में डिप्टी और संयुक्त कलेक्टरों के तबादले, आदेश जारी…! https://maarmik.in/cg-transfer-transfer-of-deputy-and-joint-collectors-in-the-district-order-issued/ https://maarmik.in/cg-transfer-transfer-of-deputy-and-joint-collectors-in-the-district-order-issued/#respond Tue, 28 Oct 2025 07:14:32 +0000 https://maarmik.in/?p=5737 CG Transfer: प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला कलेक्टर कोरबा ने जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों और संयुक्त कलेक्टरों के तबादले (Transfer) के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों को […]

    The post CG Transfer: जिले में डिप्टी और संयुक्त कलेक्टरों के तबादले, आदेश जारी…! appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    CG Transfer: प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला कलेक्टर कोरबा ने जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों और संयुक्त कलेक्टरों के तबादले (Transfer) के आदेश जारी किए हैं।

    CG Transfer: Transfer of Deputy and Joint Collectors in the district, order issued...!

    जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    The post CG Transfer: जिले में डिप्टी और संयुक्त कलेक्टरों के तबादले, आदेश जारी…! appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/cg-transfer-transfer-of-deputy-and-joint-collectors-in-the-district-order-issued/feed/ 0
    BIG NEWS: मधुमक्खियों ने ली महिला की जान https://maarmik.in/big-news-bees-took-the-life-of-a-woman/ https://maarmik.in/big-news-bees-took-the-life-of-a-woman/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:08 +0000 https://maarmik.in/?p=4646 BIG NEWS: कोरबा जिले के बनधवाभाठा गांव में एक मार्मिक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। 75 वर्षीय सिहारिन बाई अपने बेटे सुरेश यादव के साथ खेत में काम कर रही थीं, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मां की चीख सुन बेटा दौड़कर पहुंचा और […]

    The post BIG NEWS: मधुमक्खियों ने ली महिला की जान appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    BIG NEWS: कोरबा जिले के बनधवाभाठा गांव में एक मार्मिक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। 75 वर्षीय सिहारिन बाई अपने बेटे सुरेश यादव के साथ खेत में काम कर रही थीं, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मां की चीख सुन बेटा दौड़कर पहुंचा और उन्हें कंधे पर उठाकर गांव तक लाया, लेकिन मधुमक्खियों का झुंड गांव तक पीछा करता रहा। गंभीर हालत में सिहारिन बाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    परिजनों के अनुसार खेत के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था, जो संभवतः किसी हलचल या शोर से बौखला गया था। यह पहला मौका नहीं है जब गांव में मधुमक्खियों ने हमला किया हो, लेकिन इतनी बड़ी जानलेवा घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों और बस्तियों के पास मौजूद ऐसे छत्तों को तत्काल हटवाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    The post BIG NEWS: मधुमक्खियों ने ली महिला की जान appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/big-news-bees-took-the-life-of-a-woman/feed/ 0