Korba Triple Murder Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/korba-triple-murder/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 11 Dec 2025 04:39:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Korba Triple Murder Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/korba-triple-murder/ 32 32 Korba Triple Murder : करोड़पति बनने की तांत्रिक लालसा, 3 मौतों का रहस्य, अंधविश्वास या सोची-समझी साजिश?… https://maarmik.in/korba-triple-murder/ https://maarmik.in/korba-triple-murder/#respond Thu, 11 Dec 2025 04:39:38 +0000 https://maarmik.in/?p=6671  Korba Triple Murder : कोरबा, छत्तीसगढ़। धन की अंधी दौड़ और अंधविश्वास का भयानक मेल कोरबा शहर को दहला गया है। स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन सहित तीन व्यक्तियों की उनके फार्महाउस पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह सनसनीखेज वारदात तब हुई, जब वे रातोंरात ‘करोड़पति’ बनने की लालसा में एक तांत्रिक पूजा […]

The post Korba Triple Murder : करोड़पति बनने की तांत्रिक लालसा, 3 मौतों का रहस्य, अंधविश्वास या सोची-समझी साजिश?… appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Korba Triple Murder : कोरबा, छत्तीसगढ़। धन की अंधी दौड़ और अंधविश्वास का भयानक मेल कोरबा शहर को दहला गया है। स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन सहित तीन व्यक्तियों की उनके फार्महाउस पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह सनसनीखेज वारदात तब हुई, जब वे रातोंरात ‘करोड़पति’ बनने की लालसा में एक तांत्रिक पूजा करवा रहे थे।

 Korba Triple Murder : 2.5 करोड़ के लालच में 3 जिंदगियां स्वाहा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों में कारोबारी अशरफ मेमन, कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर निवासी एक अन्य युवक शामिल हैं। पूरे घटनाक्रम का केंद्र है एक कथित ‘बैगा’ (तांत्रिक), राजेंद्र कुमार, जिसने तीनों को झांसा दिया था। राजेंद्र ने दावा किया कि ₹5 लाख देने पर वह तांत्रिक क्रिया से उन्हें ₹2.5 करोड़ की संपत्ति दिला देगा। इसी करोड़पति बनने के सपने ने तीनों को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया।

बंद कमरे का खौफनाक सच
बीती रात बरबसपुर स्थित फार्महाउस के यार्ड में यह तांत्रिक क्रिया शुरू हुई। बैगा राजेंद्र कुमार ने एक-एक कर अशरफ मेमन और अन्य दो युवकों को पूजा के लिए बंद कमरे में बुलाया, उन्हें नींबू दिया, और 15 से 30 मिनट के लिए अंदर बंद कर दिया।

बैगा के एक सहयोगी, अश्विनी कुर्रे, ने बताया, “जब दरवाज़ा खोला गया, तो तीनों मृत पाए गए।”

यह एक साधारण मौत नहीं, बल्कि तिहरा हत्याकांड प्रतीत हो रहा है।

पुलिस की शुरुआती आशंका: ‘जहर खुरानी’
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैगा राजेंद्र कुमार सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि तीनों पीड़ितों को तांत्रिक क्रिया के नाम पर जहर खुरानी (विष देकर) मौत के घाट उतारा गया है।

मृतक: स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन और दो अन्य युवक।

आरोपी/संदिग्ध: बैगा राजेंद्र कुमार समेत तीन लोग।

मकसद: धन का अंधा लालच और तांत्रिक क्रिया का ढोंग।

फिलहाल, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया है। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी और भय का माहौल पैदा कर दिया है, जो यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या यह अंधविश्वास में डूबा एक हादसा है, या फिर ₹2.5 करोड़ के लालच में रची गई एक खूनी साज़िश?

क्या यह तांत्रिक पूजा केवल एक बहाना थी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की गहन जांच से ही इस तिहरे हत्याकांड के पीछे का असली राज सामने आएगा।

The post Korba Triple Murder : करोड़पति बनने की तांत्रिक लालसा, 3 मौतों का रहस्य, अंधविश्वास या सोची-समझी साजिश?… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/korba-triple-murder/feed/ 0