Kotwali Police Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/kotwali-police/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 17:05:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Kotwali Police Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/kotwali-police/ 32 32 Jagdalpur Constable Suicide : दो दिन से लापता आरक्षक जंगल में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका… https://maarmik.in/jagdalpur-constable-suicide-constable-missing-for-two-days-found-hanging-in-the-forest-suicide-suspected/ https://maarmik.in/jagdalpur-constable-suicide-constable-missing-for-two-days-found-hanging-in-the-forest-suicide-suspected/#respond Fri, 05 Dec 2025 17:04:20 +0000 https://maarmik.in/?p=6473 Jagdalpur Constable Suicide : जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक डमरू नायक का शव शुक्रवार को आसना जंगल क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटका मिला। दो दिन से लापता आरक्षक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग […]

The post Jagdalpur Constable Suicide : दो दिन से लापता आरक्षक जंगल में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Jagdalpur Constable Suicide : जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक डमरू नायक का शव शुक्रवार को आसना जंगल क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटका मिला। दो दिन से लापता आरक्षक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों ने सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jagdalpur Constable Suicide : 3 दिसंबर से थे लापता, परिजन ने दर्ज कराई थी शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक डमरू नायक बीते 3 दिसंबर से लापता थे। जब वह निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया, तो उनके परिवार वालों ने कोतवाली थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी।

read more : Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल….

शुक्रवार को आसना जंगल में उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस का मानना है कि आरक्षक ने व्यक्तिगत परेशानियों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों की सही पुष्टि हो सके।

शव पीएम के लिए भेजा गया

घटनास्थल पर पंचनामा की कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

The post Jagdalpur Constable Suicide : दो दिन से लापता आरक्षक जंगल में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/jagdalpur-constable-suicide-constable-missing-for-two-days-found-hanging-in-the-forest-suicide-suspected/feed/ 0
Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. https://maarmik.in/korba-murder-case/ https://maarmik.in/korba-murder-case/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 https://maarmik.in/?p=6470 Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा […]

The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

]]>

Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा युवक सुबह होने से पहले ही रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। पुलिस अब इसे हत्या के एंगल से देखते हुए जांच में जुट गई है।

Korba Murder Case : एक साथ रुके थे युवक-युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा मरकाडीह निवासी संध्या दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, फरार युवक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है, जो जांजगीर का ही रहने वाला है। युवक-युवती ने एक साथ होटल में कमरा लिया था, लेकिन सुबह जब होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवती का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और युवक गायब था।

read more : Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल….

फॉरेंसिक टीम मौके पर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे युवक द्वारा हत्या कर फरार होने का मामला मानकर चल रही है।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, फरार आरोपी राकेश कुमार की तलाश में पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि उसकी पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

    The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/korba-murder-case/feed/ 0
    Sex Racket के शक में मकान पर छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई सन्न….. https://maarmik.in/sex-racket/ https://maarmik.in/sex-racket/#respond Fri, 28 Nov 2025 07:45:13 +0000 https://maarmik.in/?p=6162 Sex Racket : छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के चंदनगांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि संदेह के आधार पर […]

    The post Sex Racket के शक में मकान पर छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई सन्न….. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    Sex Racket : छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के चंदनगांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि संदेह के आधार पर मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Sex Racket : कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से कुछ संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।

    read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी….

    कौन-कौन थे हिरासत में?

    जांच में पता चला कि मकान से पकड़ी गई दोनों युवतियां शहर के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं हैं। वहीं, दोनों युवक निजी कंपनियों में कार्यरत हैं।

    जांच में क्या मिला?

    पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान घटनास्थल से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़े सेक्स रैकेट जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

    Sex Racket
    Sex Racket

    आगे की कार्रवाई:

    पुलिस ने दोनों छात्राओं को पूछताछ और समझाइश के बाद छोड़ दिया है। वहीं, मकान मालिक सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यदि कोई बड़ा रैकेट सामने आता है तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    The post Sex Racket के शक में मकान पर छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई सन्न….. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/sex-racket/feed/ 0