Land Dispute Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/land-dispute/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 22 Oct 2025 11:27:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Land Dispute Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/land-dispute/ 32 32 MP Breaking: दो सगे भाइयों की गयी जान, तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर…! https://maarmik.in/mp-breaking-two-brothers-died-third-brother-critical-in-hospital/ https://maarmik.in/mp-breaking-two-brothers-died-third-brother-critical-in-hospital/#respond Wed, 22 Oct 2025 11:27:51 +0000 https://maarmik.in/?p=5679 MP Breaking: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से दीपावली के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह वारदात मंगलवार की […]

The post MP Breaking: दो सगे भाइयों की गयी जान, तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
MP Breaking: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से दीपावली के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह वारदात मंगलवार की रात बुढ़ार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी अंतर्गत बलबहरा गांव में हुई।

हमलावरों ने दुकान में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, ग्राम बलबहरा निवासी राहुल तिवारी और राकेश तिवारी दीपावली के दूसरे दिन अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दिया जलाने पहुंचे थे। तभी गांव के अनुराग शर्मा अपने करीब 10 साथियों — नीलेश कुशवाहा, नयन पाठक, सचिन शर्मा आदि के साथ पहुंचा और फरसा, तलवार, डंडे और बंदूक से हमला कर दिया। हमले में राकेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल तिवारी को गंभीर अवस्था में शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

तीसरा भाई सतीश तिवारी गंभीर

तीसरा भाई सतीश तिवारी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाररत है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले राकेश ने मोबाइल कैमरे में बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने हमलावरों के नाम लेकर पूरी घटना बताई। उसने कहा कि अनुराग शर्मा, सचिन शर्मा और उनके साथियों ने दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट की।

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

मृतकों के पिता पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि विवाद 99 डिसमिल की पट्टे वाली जमीन को लेकर था। उन्होंने बताया कि 2021 में भी अनुराग शर्मा ने पिस्टल दिखाकर धमकी दी थी, और उस समय मामला दर्ज कराया गया था। परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते ही यह दोहरी हत्या की गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा और उसके कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद ही हत्या की वजह है। उन्होंने कहा कि “कुछ लोगों को राउंडअप किया गया है, कार्रवाई जारी है।”

गांव में पसरा मातम

दीपावली की खुशियों के बीच अब बलबहरा गांव में मातम का माहौल है। परिवार के दो बेटों के शव देखकर गांववाले भी गम में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चौकी प्रभारी लाइन अटैच

घटना के बाद केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झरिया को एसपी रामजी श्रीवास्तव ने लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना भी हुई थी, जिसके बाद चौकी प्रभारी को हटाने की मांग उठी थी।

The post MP Breaking: दो सगे भाइयों की गयी जान, तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/mp-breaking-two-brothers-died-third-brother-critical-in-hospital/feed/ 0
सरकारी App बना, जमीन घोटाले का जरिया https://maarmik.in/government-app-becomes-a-medium-of-land-scam/ https://maarmik.in/government-app-becomes-a-medium-of-land-scam/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:25 +0000 https://maarmik.in/?p=4686 दुर्ग, छत्तीसगढ़ :  राज्य सरकार के ऑनलाइन भुइंया एप (Bhuiya App) का दुरुपयोग कर दुर्ग जिले में 765 एकड़ सरकारी और निजी जमीन पर फर्जीवाड़ा करने का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें शासकीय जमीन के 52 बोगस खसरा नंबर बनाकर रिकॉर्ड में हेरफेर की गई और जमीन को अलग-अलग नामों में दर्ज कर दिया […]

The post सरकारी App बना, जमीन घोटाले का जरिया appeared first on Maarmik.in.

]]>
दुर्ग, छत्तीसगढ़ :  राज्य सरकार के ऑनलाइन भुइंया एप (Bhuiya App) का दुरुपयोग कर दुर्ग जिले में 765 एकड़ सरकारी और निजी जमीन पर फर्जीवाड़ा करने का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें शासकीय जमीन के 52 बोगस खसरा नंबर बनाकर रिकॉर्ड में हेरफेर की गई और जमीन को अलग-अलग नामों में दर्ज कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों को निलंबित और 18 पटवारियों का तबादला कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार यह घोटाला दुर्ग जिले के मुरमुंदा, अछोटी, चेटुवा और बोरसी गांव में हुआ, जहां आधी जमीन सरकारी और बाकी निजी थी। फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर कई लोगों ने बैंकों से लोन भी हासिल कर लिया। इस 765 एकड़ जमीन की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

जांच में पता चला है कि पाटन के पटवारी मनोज नायक और अहिवारा के पटवारी कृष्ण कुमार सिन्हा की आईडी का दुरुपयोग कर भूमि रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई। NIC से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा, “765 इंच की भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।” दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने बताया कि भूमि रिकॉर्ड में सुधार किया जा चुका है और फर्जीवाड़े में शामिल सभी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

The post सरकारी App बना, जमीन घोटाले का जरिया appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/government-app-becomes-a-medium-of-land-scam/feed/ 0