Large Scale Raid Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/large-scale-raid/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 04 Dec 2025 06:08:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Large Scale Raid Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/large-scale-raid/ 32 32 IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/ https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/#respond Thu, 04 Dec 2025 06:08:02 +0000 https://maarmik.in/?p=6401 IT Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्यों में आज सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक समन्वित और बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से लोहा कारोबार और जमीन (रियल एस्टेट) कारोबार से जुड़े बड़े समूहों के ठिकानों पर की गई है। IT Raid : 24 […]

The post IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
IT Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्यों में आज सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक समन्वित और बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से लोहा कारोबार और जमीन (रियल एस्टेट) कारोबार से जुड़े बड़े समूहों के ठिकानों पर की गई है।

IT Raid : 24 ठिकानों पर एक साथ दबिश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने तीनों राज्यों में फैले कुल 24 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। इस व्यापक कार्रवाई में उन जमीन कारोबारियों के ठिकानों को भी खंगाला जा रहा है जिनके तार इन बड़े लोहा व्यवसायियों से जुड़े हुए हैं।

read more : Korba News : 70% टैक्स छूट की मांग पर लोको स्टाफ की 48 घंटे से भूख हड़ताल जारी…..

CRPF के 100 जवान शामिल

इस ‘ऑपरेशन क्लीन’ की संवेदनशीलता को देखते हुए, आयकर विभाग की टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 100 से अधिक जवान मौजूद हैं। जवानों की तैनाती यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है ताकि कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

फिलहाल, छापेमारी की कार्रवाई जारी है और सभी 24 ठिकानों पर दस्तावेजों, बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और टैक्स चोरी से जुड़े अहम सबूत सामने आ सकते हैं।

The post IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/feed/ 0