Latest Cricket Match News Raipur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/latest-cricket-match-news-raipur/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 29 Nov 2025 13:06:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Latest Cricket Match News Raipur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/latest-cricket-match-news-raipur/ 32 32 India vs South Africa Match Raipur : क्रिकेट प्रेमियों को राहत : CSCS ने तय किए फ़ूड रेट, कालाबाज़ारी रोकने टाँगनी होगी रेट लिस्ट…. https://maarmik.in/india-vs-south-africa-match-raipur/ https://maarmik.in/india-vs-south-africa-match-raipur/#respond Sat, 29 Nov 2025 13:06:42 +0000 https://maarmik.in/?p=6252 India vs South Africa Match Raipur : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाई-वोल्टेज वनडे मुकाबले से पहले, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने दर्शकों को महंगाई और कालाबाजारी से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया […]

The post India vs South Africa Match Raipur : क्रिकेट प्रेमियों को राहत : CSCS ने तय किए फ़ूड रेट, कालाबाज़ारी रोकने टाँगनी होगी रेट लिस्ट…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
India vs South Africa Match Raipur : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाई-वोल्टेज वनडे मुकाबले से पहले, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने दर्शकों को महंगाई और कालाबाजारी से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। स्टेडियम में खाद्य सामग्री की मनमानी कीमतों पर रोक लगाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

India vs South Africa Match Raipur : कालाबाजारी पर नकेल कसने की तैयारी

CSCS के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि पिछले मैचों में यह शिकायतें मिली थीं कि कुछ वेंडर दर्शकों से खाद्य पदार्थों के लिए मनमाने दाम वसूलते थे। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए इस बार एक विशेष नियम बनाया गया है:

read more : Balrampur News : शिक्षक की क्रूरता : गिनती न सुनाने पर छात्र की पिटाई, आंख में आया खून…

अनिवार्य रेट लिस्ट: स्टेडियम के भीतर मौजूद हर वेंडर के लिए यह अनिवार्य होगा कि वह रेट लिस्ट को स्पष्ट रूप से अपने गले में टांगे रखे। इससे दर्शकों को हर आइटम की सही कीमत की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

उचित दाम पर फ़ूड: ये निर्देश यह सुनिश्चित करेंगे कि मैच देखने आए दर्शकों को सभी फूड आइटम निर्धारित और उचित दामों पर ही मिलें।

पानी की बोतल पर रोक बरकरार

संघ ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह भी स्पष्ट किया कि स्टेडियम के अंदर पानी की बोतलें न तो बेची जाएंगी और न ही दर्शकों को अपने साथ अंदर ले जाने की अनुमति होगी।

 निर्धारित खाद्य सामग्री की नई रेट लिस्ट (IND Vs SA)

CSCS ने दर्शकों की सुविधा के लिए मैच के दौरान बिकने वाले मुख्य खाद्य पदार्थों की कीमतें भी तय कर दी हैं।

आइटम मात्रा कीमत (₹)
समोसा 2 पीस 60
पेटीज 1 पीस 50
कचौरी 2 पीस 50
बर्गर 1 पीस 80
सैंडविच 1 पीस 60
पॉपकॉर्न 60
स्वीट कॉर्न 60
बिरयानी 150
वेफर्स (चिप्स) एमआरपी
आइसक्रीम एमआरपी

The post India vs South Africa Match Raipur : क्रिकेट प्रेमियों को राहत : CSCS ने तय किए फ़ूड रेट, कालाबाज़ारी रोकने टाँगनी होगी रेट लिस्ट…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/india-vs-south-africa-match-raipur/feed/ 0