Liquor Scam Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/liquor-scam-case/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Liquor Scam Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/liquor-scam-case/ 32 32 CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/#respond Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 https://maarmik.in/?p=6124 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध […]

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन और घोटाले से सीधे जुड़े कई संगीन आरोप लगाए गए हैं।

14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

शराब घोटाले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। चैतन्य बघेल को कुछ समय पहले न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जहां से उनकी रिमांड लगातार बढ़ाई जा रही है।
कोर्ट ने एक बार फिर सुनवाई के दौरान चैतन्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उन्हें 10 दिसंबर 2025 तक जेल में ही रहना होगा।

3200 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला

EOW ने चार्जशीट में खुलासा किया है कि राज्य में 2018 से 2023 के बीच, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान, शराब घोटाले के माध्यम से 3200 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई। EOW की शुरुआती जांच में बताया गया था कि लगभग 2174 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन विस्तृत जांच और पूरक चालान में यह घोटाला कहीं अधिक बड़ा पाया गया।

जांच के मुताबिक, इस घोटाले से जुड़ी रकम से 11 आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्तियां खरीदीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कथित रूप से 61 लाख अवैध पेटी शराब की बिक्री कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जो सीधे इस सिंडिकेट से जुड़ी थी।

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/feed/ 0
CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को राहत नहीं, अब 12 नवंबर तक जेल में रहेंगे https://maarmik.in/cg-liquor-scam-no-relief-for-chaitanya/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-no-relief-for-chaitanya/#respond Wed, 29 Oct 2025 17:30:07 +0000 https://maarmik.in/?p=5754 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला (CG Liquor Scam) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक और बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड को बढ़ाते हुए 12 नवंबर 2025 तक जेल में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट में पेशी के बाद बढ़ी रिमांड चैतन्य […]

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को राहत नहीं, अब 12 नवंबर तक जेल में रहेंगे appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला (CG Liquor Scam) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक और बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड को बढ़ाते हुए 12 नवंबर 2025 तक जेल में भेजने का आदेश दिया है।

कोर्ट में पेशी के बाद बढ़ी रिमांड

चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने रिमांड बढ़ाने का फैसला लिया। इसी मामले में आरोपी निरंजन दास को भी कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली, जिससे ईडी (Enforcement Directorate) की जांच को और बल मिला है।

हाई कोर्ट ने भी याचिका की खारिज

इससे पहले चैतन्य बघेल ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि ईडी की कार्रवाई असंवैधानिक और नियम विरुद्ध है। हालांकि, हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद यह याचिका खारिज कर दी, जिससे चैतन्य को कोई राहत नहीं मिल सकी।

3,200 करोड़ का शराब घोटाला — बड़ा आरोप

ईडी ने 15 सितंबर को इस बहुचर्चित शराब घोटाले में 5000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट विशेष अदालत में दाखिल की थी। इस चार्जशीट में चैतन्य बघेल पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और कथित घोटाले में संलिप्तता के आरोप लगाए गए हैं। ईडी का दावा है कि यह घोटाला 3200 करोड़ रुपये से अधिक का है, जिसमें कई प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं।

भूपेश बघेल का बयान — “राजनीतिक बदले की कार्रवाई”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है — “यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। मेरे बेटे को जानबूझकर शराब घोटाले में फंसाया जा रहा है।”

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को राहत नहीं, अब 12 नवंबर तक जेल में रहेंगे appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-no-relief-for-chaitanya/feed/ 0