Madhya Pradesh news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/madhya-pradesh-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 29 Oct 2025 06:01:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Madhya Pradesh news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/madhya-pradesh-news/ 32 32 MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/ https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/#respond Wed, 29 Oct 2025 06:01:33 +0000 https://maarmik.in/?p=5745 MP Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फिलहाल रुक गए हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के चलते प्रदेश में कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह रोक 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा और […]

The post MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
MP Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फिलहाल रुक गए हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के चलते प्रदेश में कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह रोक 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर.पी.एस. जादौन ने बताया कि प्रदेश में SIR के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) पूरा नहीं हो जाता, तब तक किसी भी कलेक्टर, SDM (संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर) या तहसीलदार का तबादला नहीं किया जाएगा।

निर्देशों के अनुसार, मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का पद खाली न रहे। इसके साथ ही BLO और सुपरवाइजर जैसे फील्ड कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा हो सके।

निर्वाचन आयोग का यह निर्णय प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

The post MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:12 +0000 https://maarmik.in/?p=4662 एमपी में ट्रेन डिब्बा मैन्युफैक्चरिंग हब की सौगातबेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन किया। 1800 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म appeared first on Maarmik.in.

]]>
एमपी में ट्रेन डिब्बा मैन्युफैक्चरिंग हब की सौगात
बेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन किया। 1800 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअली) मौजूद रहे।

चुनाव आयोग का सख्त कदम
भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए देशभर के 334 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इनमें मध्य प्रदेश के 15 और छत्तीसगढ़ के 9 दल शामिल हैं। यह कदम पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

खरगोन में सड़क हादसा, दो की मौत
खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। हादसा वाहन के अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलटने से हुआ। इसमें मां सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नवविवाहिता की आत्महत्या
दतिया जिले में एक नवविवाहिता ने अपने भाई को राखी बांधने जाने से रोकने पर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म
भोपाल में एक BBA छात्रा से तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका कॉलेज फ्रेंड ही इस वारदात में शामिल था। हाल ही में उसने शराब के नशे में पीड़िता और उसकी मां से मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:52 +0000 https://maarmik.in/?p=4813 1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासामध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया कि अगर सिंधिया की ग्वालियर-चंबल संभाग से जुड़ी मांगें मान ली जातीं, तो शायद सरकार नहीं गिरती।

2. गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत
बुरहानपुर में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खस्ताहाल सड़क के कारण 12 फीट की भारी-भरकम गणेश प्रतिमा एक युवक के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने उत्सव के माहौल को गमगीन बना दिया।

3. CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर अब 5 हजार रुपए एक्स्ट्रा दिया जाएगा। पहले जहां 1500 रुपए दिए जा रहे थे, वहीं अब महिलाओं को अधिक आर्थिक सहयोग मिलेगा।

4. हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती
मध्य प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन अब हर मोहल्ले, कॉलोनी और रहवासी क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगा। इन कार्यकर्ताओं को पद और प्रशिक्षण दोनों दिए जाएंगे।

5. गोटमार मेले में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में गोटमार मेले के दौरान एक शराबी युवक का खौफनाक चेहरा सामने आया। युवक ने एक गरीब बुजुर्ग को सड़क पर बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/feed/ 0