Madhya Pradesh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/madhya-pradesh/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 04 Dec 2025 06:08:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Madhya Pradesh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/madhya-pradesh/ 32 32 IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/ https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/#respond Thu, 04 Dec 2025 06:08:02 +0000 https://maarmik.in/?p=6401 IT Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्यों में आज सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक समन्वित और बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से लोहा कारोबार और जमीन (रियल एस्टेट) कारोबार से जुड़े बड़े समूहों के ठिकानों पर की गई है। IT Raid : 24 […]

The post IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
IT Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्यों में आज सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक समन्वित और बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से लोहा कारोबार और जमीन (रियल एस्टेट) कारोबार से जुड़े बड़े समूहों के ठिकानों पर की गई है।

IT Raid : 24 ठिकानों पर एक साथ दबिश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने तीनों राज्यों में फैले कुल 24 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। इस व्यापक कार्रवाई में उन जमीन कारोबारियों के ठिकानों को भी खंगाला जा रहा है जिनके तार इन बड़े लोहा व्यवसायियों से जुड़े हुए हैं।

read more : Korba News : 70% टैक्स छूट की मांग पर लोको स्टाफ की 48 घंटे से भूख हड़ताल जारी…..

CRPF के 100 जवान शामिल

इस ‘ऑपरेशन क्लीन’ की संवेदनशीलता को देखते हुए, आयकर विभाग की टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 100 से अधिक जवान मौजूद हैं। जवानों की तैनाती यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है ताकि कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

फिलहाल, छापेमारी की कार्रवाई जारी है और सभी 24 ठिकानों पर दस्तावेजों, बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और टैक्स चोरी से जुड़े अहम सबूत सामने आ सकते हैं।

The post IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/feed/ 0
Sex Racket के शक में मकान पर छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई सन्न….. https://maarmik.in/sex-racket/ https://maarmik.in/sex-racket/#respond Fri, 28 Nov 2025 07:45:13 +0000 https://maarmik.in/?p=6162 Sex Racket : छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के चंदनगांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि संदेह के आधार पर […]

The post Sex Racket के शक में मकान पर छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई सन्न….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Sex Racket : छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के चंदनगांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि संदेह के आधार पर मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sex Racket : कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से कुछ संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।

read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी….

कौन-कौन थे हिरासत में?

जांच में पता चला कि मकान से पकड़ी गई दोनों युवतियां शहर के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं हैं। वहीं, दोनों युवक निजी कंपनियों में कार्यरत हैं।

जांच में क्या मिला?

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान घटनास्थल से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़े सेक्स रैकेट जैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

Sex Racket
Sex Racket

आगे की कार्रवाई:

पुलिस ने दोनों छात्राओं को पूछताछ और समझाइश के बाद छोड़ दिया है। वहीं, मकान मालिक सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यदि कोई बड़ा रैकेट सामने आता है तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post Sex Racket के शक में मकान पर छापा, अंदर का नजारा देख पुलिस रह गई सन्न….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/sex-racket/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:46 +0000 https://maarmik.in/?p=4578 मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय गतिविधियों को मजबूती देने के लिए लिया गया है।

मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात

प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेल सुविधा का बड़ा तोहफा मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिलकर नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित

मध्यप्रदेश विधानसभा में श्रमिकों के लिए एक अहम विधेयक पास किया गया है। अब श्रमिकों को पहले से दोगुना ओवरटाइम वेतन मिलेगा और काम के घंटे 125 से बढ़ाकर 144 कर दिए गए हैं। यह सब श्रमिक की सहमति से ही होगा। हालांकि कांग्रेस ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया है।

बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी

छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पुलिस ने होटलों और होमस्टे पर छापेमारी की। ये कार्रवाई हाल ही में एंबुलेंस में मिली महिलाओं के आरोपों और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जवाब के बाद पुलिस सतर्क हुई और जांच की गई।

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़

भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड में यासीन मछली पर एक नई पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/feed/ 0