MasoomTitleLaunch Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/masoomtitlelaunch/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:16:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png MasoomTitleLaunch Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/masoomtitlelaunch/ 32 32 सस्पेंस से घिरी मासूम, छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिलेगा नया आयाम…! https://maarmik.in/chhattisgarhi-cinema-will-get-a-new-dimension/ https://maarmik.in/chhattisgarhi-cinema-will-get-a-new-dimension/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:16:20 +0000 https://maarmik.in/?p=4820 रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा अब नए आयाम छूने जा रहा है। आकृति फिल्म हाउस ने शनिवार को अपनी आगामी फिल्म “मासूम” की औपचारिक घोषणा की, जिसे छत्तीसगढ़ी सिनेमा की पहली सस्पेंस थ्रिलर क्राइम फिल्म बताया जा रहा है। लेखक-निर्देशक गंगा सागर पंडा के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दर्शकों को रहस्य, रोमांच और भावनाओं का […]

The post सस्पेंस से घिरी मासूम, छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिलेगा नया आयाम…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा अब नए आयाम छूने जा रहा है। आकृति फिल्म हाउस ने शनिवार को अपनी आगामी फिल्म “मासूम” की औपचारिक घोषणा की, जिसे छत्तीसगढ़ी सिनेमा की पहली सस्पेंस थ्रिलर क्राइम फिल्म बताया जा रहा है। लेखक-निर्देशक गंगा सागर पंडा के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दर्शकों को रहस्य, रोमांच और भावनाओं का एक नया अनुभव देगी।

फिल्म का भव्य टाइटल लॉन्च और प्रेस वार्ता राजधानी रायपुर में 23 अगस्त को आयोजित की गई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के दिग्गज निर्देशक, निर्माता, कलाकार और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

फिल्म के लेखक-निर्देशक गंगा सागर पंडा ने बताया –

“मासूम केवल एक सस्पेंस थ्रिलर नहीं होगी, बल्कि यह छत्तीसगढ़ी समाज, संस्कृति और मानवीय भावनाओं को बिल्कुल नए नजरिए से पेश करेगी। हमारा उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश देना है।”

फिल्म के निर्माता दीपक जैसवाल और सह-निर्माता धीरज पटेल हैं।

  • नायक के रूप में सुपरस्टार राज वर्मा

  • नायिका के रूप में रीतिका यादव

  • बाल कलाकार की अहम भूमिका में समृद्धि पंडा

नायिका के रूप में रीतिका यादव
नायिका के रूप में रीतिका यादव

अन्य प्रमुख कलाकारों में पुष्पेंद्र सिंह, संजय महानंद, क्रांति दीक्षित, गुंजन अग्रवाल, दिव्या नागदेव, जीत शर्मा, पूरन किरी, तरुण बघेल, हर्षवर्धन, अंशुल चौबे और कीर्ति प्रकाश जायसवाल जैसे मंझे हुए सितारे शामिल हैं।

तकनीकी टीम

  • क्रिएटिव डायरेक्टर – आदि कश्यप

  • डीओपी – अनुराग निर्मलकर

  • म्यूजिक डायरेक्टर – विवेक शर्मा

इस मौके पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन हस्तियों सतीश जैन, मनोज वर्मा, अलक राय, अनुपम वर्मा, मोहित साहू, अनुमोद राजवैज्ञ, पूरन किरी समेत कई कलाकार मौजूद रहे और फिल्म की टीम को शुभकामनाएँ दीं।

“मासूम” न केवल छत्तीसगढ़ी सिनेमा की सीमाओं को तोड़ेगी बल्कि यह दर्शकों को थ्रिल, मिस्ट्री और सस्पेंस की ऐसी कहानी दिखाएगी, जो क्षेत्रीय सिनेमा में नई पहचान कायम करेगी। यह फिल्म छत्तीसगढ़ी इंडस्ट्री को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

The post सस्पेंस से घिरी मासूम, छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिलेगा नया आयाम…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarhi-cinema-will-get-a-new-dimension/feed/ 0