MP breaking news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/mp-breaking-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:25:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png MP breaking news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/mp-breaking-news/ 32 32 मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:17 +0000 https://maarmik.in/?p=4640 रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को खास तोहफा दिया। नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उज्जवला योजना के […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा appeared first on Maarmik.in.

]]>
रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा

राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को खास तोहफा दिया। नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उज्जवला योजना के तहत 28 लाख महिलाओं को 43.90 करोड़ रुपये की सहायता राशि एक ही क्लिक में सौंपी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सरकार पर हमला

भोपाल। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, बल्कि आमजन की कमर तोड़ने वाला निर्णय है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता पर यह और बोझ बढ़ाएगा।

मंदसौर में भूकंप के झटके

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र राजस्थान के प्रतापगढ़ में था, लेकिन असर सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचा। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

जबलपुर में मिला सोने का भंडार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी है। जबलपुर जिले में वैज्ञानिकों को जमीन के नीचे भारी मात्रा में सोना दबा मिला है। इसकी पुष्टि जांच में हुई है। यहां पहले ही आयरन ओर (लौह अयस्क) पाया जाता था, अब सोने की खोज से प्रदेश की आर्थिक दिशा बदल सकती है। खनन विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मैहर में होटल पर छापा, VHP मंत्री पर आरोप

मैहर। सतना जिले के मैहर में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा, जहां से संदिग्ध हालत में कई लड़कियां और युवक मिले। यह होटल विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री से जुड़ा बताया जा रहा है। पहले भी इसी होटल पर आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप लगे थे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:52 +0000 https://maarmik.in/?p=4813 1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासामध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया कि अगर सिंधिया की ग्वालियर-चंबल संभाग से जुड़ी मांगें मान ली जातीं, तो शायद सरकार नहीं गिरती।

2. गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत
बुरहानपुर में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खस्ताहाल सड़क के कारण 12 फीट की भारी-भरकम गणेश प्रतिमा एक युवक के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने उत्सव के माहौल को गमगीन बना दिया।

3. CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर अब 5 हजार रुपए एक्स्ट्रा दिया जाएगा। पहले जहां 1500 रुपए दिए जा रहे थे, वहीं अब महिलाओं को अधिक आर्थिक सहयोग मिलेगा।

4. हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती
मध्य प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन अब हर मोहल्ले, कॉलोनी और रहवासी क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगा। इन कार्यकर्ताओं को पद और प्रशिक्षण दोनों दिए जाएंगे।

5. गोटमार मेले में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में गोटमार मेले के दौरान एक शराबी युवक का खौफनाक चेहरा सामने आया। युवक ने एक गरीब बुजुर्ग को सड़क पर बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/feed/ 0