MP News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/mp-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 04 Dec 2025 06:08:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png MP News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/mp-news/ 32 32 IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/ https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/#respond Thu, 04 Dec 2025 06:08:02 +0000 https://maarmik.in/?p=6401 IT Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्यों में आज सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक समन्वित और बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से लोहा कारोबार और जमीन (रियल एस्टेट) कारोबार से जुड़े बड़े समूहों के ठिकानों पर की गई है। IT Raid : 24 […]

The post IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
IT Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्यों में आज सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक समन्वित और बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से लोहा कारोबार और जमीन (रियल एस्टेट) कारोबार से जुड़े बड़े समूहों के ठिकानों पर की गई है।

IT Raid : 24 ठिकानों पर एक साथ दबिश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने तीनों राज्यों में फैले कुल 24 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। इस व्यापक कार्रवाई में उन जमीन कारोबारियों के ठिकानों को भी खंगाला जा रहा है जिनके तार इन बड़े लोहा व्यवसायियों से जुड़े हुए हैं।

read more : Korba News : 70% टैक्स छूट की मांग पर लोको स्टाफ की 48 घंटे से भूख हड़ताल जारी…..

CRPF के 100 जवान शामिल

इस ‘ऑपरेशन क्लीन’ की संवेदनशीलता को देखते हुए, आयकर विभाग की टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 100 से अधिक जवान मौजूद हैं। जवानों की तैनाती यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है ताकि कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

फिलहाल, छापेमारी की कार्रवाई जारी है और सभी 24 ठिकानों पर दस्तावेजों, बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और टैक्स चोरी से जुड़े अहम सबूत सामने आ सकते हैं।

The post IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:52 +0000 https://maarmik.in/?p=4813 1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासामध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया कि अगर सिंधिया की ग्वालियर-चंबल संभाग से जुड़ी मांगें मान ली जातीं, तो शायद सरकार नहीं गिरती।

2. गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत
बुरहानपुर में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खस्ताहाल सड़क के कारण 12 फीट की भारी-भरकम गणेश प्रतिमा एक युवक के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने उत्सव के माहौल को गमगीन बना दिया।

3. CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर अब 5 हजार रुपए एक्स्ट्रा दिया जाएगा। पहले जहां 1500 रुपए दिए जा रहे थे, वहीं अब महिलाओं को अधिक आर्थिक सहयोग मिलेगा।

4. हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती
मध्य प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन अब हर मोहल्ले, कॉलोनी और रहवासी क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगा। इन कार्यकर्ताओं को पद और प्रशिक्षण दोनों दिए जाएंगे।

5. गोटमार मेले में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में गोटमार मेले के दौरान एक शराबी युवक का खौफनाक चेहरा सामने आया। युवक ने एक गरीब बुजुर्ग को सड़क पर बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/feed/ 0