Nava Raipur Dead Body Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/nava-raipur-dead-body/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 04 Nov 2025 06:19:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Nava Raipur Dead Body Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/nava-raipur-dead-body/ 32 32 CG Breaking: राज्योत्सव के धूमधाम के बीच, नवा रायपुर में मिली एक अज्ञात लाश…! https://maarmik.in/cg-breaking-amidst-the-pomp-and-show-of-rajyotsav/ https://maarmik.in/cg-breaking-amidst-the-pomp-and-show-of-rajyotsav/#respond Tue, 04 Nov 2025 06:19:56 +0000 https://maarmik.in/?p=5812 CG Breaking: राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। सीबीडी स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के […]

The post CG Breaking: राज्योत्सव के धूमधाम के बीच, नवा रायपुर में मिली एक अज्ञात लाश…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking: राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। सीबीडी स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के हाथ पर ‘प्यारे लाल’ नाम गुदा हुआ पाया गया है। मृतक की उम्र लगभग 42 से 45 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आस-पास के सभी थानों से गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच कराई, लेकिन अब तक कोई भी संबंधित रिपोर्ट दर्ज नहीं मिली है। मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या सामान भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि शव 5 से 6 दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। माना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी साजिश के तहत हुई है।

The post CG Breaking: राज्योत्सव के धूमधाम के बीच, नवा रायपुर में मिली एक अज्ञात लाश…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-amidst-the-pomp-and-show-of-rajyotsav/feed/ 0