Nava Raipur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/nava-raipur/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 04 Dec 2025 12:04:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Nava Raipur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/nava-raipur/ 32 32 CG Winter Assembly Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की गहमागहमी, शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द….. https://maarmik.in/cg-winter-assembly-session/ https://maarmik.in/cg-winter-assembly-session/#respond Thu, 04 Dec 2025 12:04:10 +0000 https://maarmik.in/?p=6423 CG Winter Assembly Session : रायपुर, छत्तीसगढ़: नवा रायपुर में आगामी 14 से 17 दिसंबर तक होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते प्रशासनिक अमले की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। सत्र को देखते हुए, शनिवार और रविवार की छुट्टी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है, ताकि विधायकों द्वारा […]

The post CG Winter Assembly Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की गहमागहमी, शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Winter Assembly Session : रायपुर, छत्तीसगढ़: नवा रायपुर में आगामी 14 से 17 दिसंबर तक होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते प्रशासनिक अमले की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। सत्र को देखते हुए, शनिवार और रविवार की छुट्टी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है, ताकि विधायकों द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण सवालों के जवाब निर्धारित समय-सीमा में तैयार किए जा सकें।

CG Winter Assembly Session : लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर समय पर तैयार करने के लिए सभी संबंधित कार्यालय सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) को भी खुले रहेंगे और कर्मचारी काम करेंगे।

read more : PM Awas Yojana : PM आवास योजना में बड़ा तोहफा, अब ये प्लॉट वाले भी ले सकेंगे लाभ, लाखों परिवारों को मिली सीधी राहत

628 सवालों के साथ विपक्ष तैयार

चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 सवाल जमा किए हैं (जिनमें 604 ऑनलाइन और 24 ऑफलाइन हैं)। इन सवालों का मुख्य केंद्र बिंदु हैं:

  • कानून-व्यवस्था (Law and Order)

  • धान खरीदी में आ रही दिक्कतें

  • राज्य की खराब सड़कें

  • राशन वितरण (Distribution) से जुड़े मुद्दे

  • प्रशासनिक गड़बड़ियाँ

उम्मीद है कि सत्र के दौरान इन ज्वलंत मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच ज़ोरदार बहस देखने को मिलेगी।

‘विजन 2047’ पर होगी पहले दिन विशेष चर्चा

यह सत्र नवा रायपुर स्थित नई विधानसभा बिल्डिंग में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला दिन, 14 दिसंबर, विशेष चर्चा के लिए समर्पित होगा। इस दिन प्रश्नकाल नहीं होगा और इसकी जगह राज्य सरकार के दीर्घकालिक विकास रोडमैड ‘छत्तीसगढ़ विज़न 2047’ पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक प्रश्नकाल सहित सामान्य विधायी कार्यवाही चलेगी।

The post CG Winter Assembly Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की गहमागहमी, शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-winter-assembly-session/feed/ 0
New Raipur: चेरिया-पौंता की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि का बदला उपयोग, सार्वजनिक विकास की भूमि https://maarmik.in/new-raipur/ https://maarmik.in/new-raipur/#respond Mon, 03 Nov 2025 07:04:12 +0000 https://maarmik.in/?p=5789 New Raipur: नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चेरिया और पौंता की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि का भू-उपयोग बदल दिया गया है। राज्य सरकार ने इसे अब “सार्वजनिक-अर्द्धसार्वजनिक” (Public–Semi Public) श्रेणी में परिवर्तित कर दिया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह फैसला […]

The post New Raipur: चेरिया-पौंता की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि का बदला उपयोग, सार्वजनिक विकास की भूमि appeared first on Maarmik.in.

]]>
New Raipur: नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चेरिया और पौंता की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि का भू-उपयोग बदल दिया गया है। राज्य सरकार ने इसे अब “सार्वजनिक-अर्द्धसार्वजनिक” (Public–Semi Public) श्रेणी में परिवर्तित कर दिया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह फैसला नवा रायपुर में शिक्षा, रोजगार, बसाहट और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

शिक्षा और निवेश को बढ़ावा देने के लिए निर्णय
नवा रायपुर अटल नगर विकास योजना 2031 के तहत ग्राम चेरिया और पौंता की जमीन पहले कृषि उपयोग में थी, जिसे अब बदलकर सार्वजनिक-अर्द्धसार्वजनिक उपयोग के लिए स्वीकृत किया गया है। सरकार ने भू-उपयोग परिवर्तन से पहले अखबारों में सूचना प्रकाशित कर आपत्तियां और सुझाव मांगे थे, लेकिन कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में तेज़ी से शहरीकरण और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, इसलिए शिक्षा, बसाहट और रोजगार को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है।

चेरिया-पौंता से जुड़ा नई राजधानी का इतिहास
गौरतलब है कि ग्राम चेरिया-पौंता वही क्षेत्र है, जहां छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद नई राजधानी का शिलान्यास किया गया था। बाद में इस क्षेत्र की करीब 200 एकड़ भूमि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रायपुर को आवंटित कर दी गई थी। यह भूमि मूल रूप से सरकारी थी, जिसे आगे कुछ संस्थानों को लीज पर दी गई। अब यह क्षेत्र शैक्षिक और सार्वजनिक विकास कार्यों का केंद्र बनता जा रहा है।

The post New Raipur: चेरिया-पौंता की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि का बदला उपयोग, सार्वजनिक विकास की भूमि appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/new-raipur/feed/ 0