Nepalese Momos Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/nepalese-momos/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 04 Dec 2025 12:24:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Nepalese Momos Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/nepalese-momos/ 32 32 CG News : नेपाली मोमोज खाने से हड़कंप, 18 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट https://maarmik.in/cg-news-panic-after-eating-nepali-momos-18-people-fall-victim-to-food-poisoning-health-department-issues-alert/ https://maarmik.in/cg-news-panic-after-eating-nepali-momos-18-people-fall-victim-to-food-poisoning-health-department-issues-alert/#respond Thu, 04 Dec 2025 12:24:18 +0000 https://maarmik.in/?p=6426 CG News : धमतरी, छत्तीसगढ़: जिले के मगरलोड क्षेत्र में नेपाली मोमोज खाने के बाद फ़ूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। पिछले चार दिनों (29 नवंबर से 2 दिसंबर) के बीच पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ कुल 18 लोगों को मगरलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया […]

The post CG News : नेपाली मोमोज खाने से हड़कंप, 18 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : धमतरी, छत्तीसगढ़: जिले के मगरलोड क्षेत्र में नेपाली मोमोज खाने के बाद फ़ूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। पिछले चार दिनों (29 नवंबर से 2 दिसंबर) के बीच पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ कुल 18 लोगों को मगरलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

CG News : बीमार हुए लोगों के परिजनों ने बताया कि सभी मरीजों ने मेघा चौक के पास स्थित एक ठेले से नेपाली मोमोज खरीदकर खाए थे। मोमोज खाने के कुछ ही घंटों बाद उनकी तबियत तेज़ी से बिगड़ गई। बीमार पड़ने वालों में भैंसमुंडी, बेलरदाना, मगरलोड, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह, और जामली समेत आसपास के गांवों के लोग शामिल हैं।

read more : CG Winter Assembly Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की गहमागहमी, शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द…..

13 बच्चे बीमार, मोमोज बेचने पर मौखिक रोक

इस घटना से प्रभावित 18 मरीज़ों में 13 बच्चे (18 वर्ष से कम आयु) और 5 वयस्क शामिल हैं। राहत की बात यह है कि ज़्यादातर मरीज़ों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, हालांकि 4 मरीज़ अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में मोमोज की बिक्री पर मौखिक रूप से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने की अपील: बाहरी ठेलों का खाना न खाएं

स्थानीय प्रशासन ने इस क्षेत्र को अलर्ट घोषित कर दिया है और लोगों से कड़े शब्दों में अपील की है कि वे फ़िलहाल बाहरी ठेलों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर लोग तुरंत अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और ठेले से बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

The post CG News : नेपाली मोमोज खाने से हड़कंप, 18 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-panic-after-eating-nepali-momos-18-people-fall-victim-to-food-poisoning-health-department-issues-alert/feed/ 0