newlywed suicide Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/newlywed-suicide/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 10:17:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png newlywed suicide Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/newlywed-suicide/ 32 32 Crime News : सुंदरता बनी काल, चरित्र पर शक और ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ के जुल्म से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, 7 पन्नों के सुसाइड नोट में पति-सास-ननद का काला सच https://maarmik.in/crime-news/ https://maarmik.in/crime-news/#respond Fri, 28 Nov 2025 10:17:55 +0000 https://maarmik.in/?p=6167 Crime News : नासिक (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद ही हृदय विदारक मामला सामने आया है। इसी साल अप्रैल/जून में शादी के बंधन में बंधी नवविवाहिता नेहा बापू दावरे (नेहा संतोष पवार) ने अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले नेहा ने 7 पन्नों का […]

The post Crime News : सुंदरता बनी काल, चरित्र पर शक और ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ के जुल्म से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, 7 पन्नों के सुसाइड नोट में पति-सास-ननद का काला सच appeared first on Maarmik.in.

]]>
Crime News : नासिक (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद ही हृदय विदारक मामला सामने आया है। इसी साल अप्रैल/जून में शादी के बंधन में बंधी नवविवाहिता नेहा बापू दावरे (नेहा संतोष पवार) ने अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले नेहा ने 7 पन्नों का विस्तृत सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने पति के जुल्मों और ससुराल वालों के उत्पीड़न की पूरी कहानी बयान की है।

Crime News : पति की क्रूरता और अवैध संबंध

नेहा ने नोट में बताया कि उसका पति, संतोष पंडित पवार, उसकी सुंदरता को लेकर हमेशा शक करता था और उसे लगातार ताने मारता था। उसका सबसे बड़ा जुल्म यह था कि वह नेहा से कहता था, “तू इतनी खूबसूरत है, तेरा ज़रूर कोई बॉयफ्रेंड होगा।” इतना ही नहीं, चरित्र पर शक करते हुए उसने नेहा का वर्जिनिटी टेस्ट (Virginity Test) भी कराया। नेहा ने यह भी आरोप लगाया कि संतोष का अवैध संबंध था और वह उसे अपनी प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें दिखाता था।

read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी….

पूरे परिवार पर उत्पीड़न का आरोप

पति के अलावा, नेहा ने अपनी सास और तीनों ननदों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा है कि सास उसे छोटी-छोटी बातों पर ताने मारती थी और एक बार तो उसने नेहा से पीरियड्स के बारे में भी पूछा था। ननदें भी उसे लगातार परेशान करती थीं। नेहा ने लिखा कि पति उसकी मां के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल करता था।

न्याय की मांग और पुलिस कार्रवाई

प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने सुसाइड नोट में लिखा, “रोज थोड़ा-थोड़ा मरने से अच्छा है कि मैं एक ही बार अपनी जान दे दूं।”पुलिस ने नेहा की शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, सास और तीनों ननदों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना वैवाहिक रिश्तों में मानसिक और भावनात्मक शोषण की भयावहता को दर्शाती है।

The post Crime News : सुंदरता बनी काल, चरित्र पर शक और ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ के जुल्म से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, 7 पन्नों के सुसाइड नोट में पति-सास-ननद का काला सच appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/crime-news/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:44 +0000 https://maarmik.in/?p=4516 ननों और युवक को जमानत के बाद रिहाई दुर्ग। मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो नन — सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी — को बिलासपुर NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर और उपाध्यक्ष […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
ननों और युवक को जमानत के बाद रिहाई

दुर्ग। मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो नन — सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी — को बिलासपुर NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर और उपाध्यक्ष सॉन जॉर्ज मौजूद रहे। इस मामले में जेल में बंद सुखमन मंडावी को भी जमानत के बाद छोड़ा गया।

पीड़िताओं ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप

नारायणपुर। मानव तस्करी और धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आया है। घटना की कथित पीड़ित तीन आदिवासी युवतियों ने सामने आकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मारपीट, धमकी और झूठा बयान देने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

जांजगीर-चांपा में फर्जी लूट का पर्दाफाश

जांजगीर-चांपा। दिनदहाड़े हुई 11 लाख 80 हजार रुपये की कथित लूट पुलिस जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने अकाउंटेंट दीपेश देवांगन को अमानत में खयानत के आरोप में गिरफ्तार किया।

भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग का मामला

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले गार्ड युवक का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी महिला ने 5 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देगी। युवक ने डर के कारण नौकरी छोड़ दी और अब तक 3 लाख रुपये दे चुका था। अंततः उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शादी को एक साल हुआ था और दहेज में कार व घर का सामान दिया गया था, लेकिन पति ने 10 लाख रुपये और मांगे। मानसिक उत्पीड़न और खाना न देने की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/feed/ 0