Nikhilkanta Sahu Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/nikhilkanta-sahu/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 12 Dec 2025 10:43:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Nikhilkanta Sahu Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/nikhilkanta-sahu/ 32 32 CG News: न.पा. अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने किया, काली मंदिर में शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन https://maarmik.in/cg-news-municipal-chairman-nikhilkant-sahu/ https://maarmik.in/cg-news-municipal-chairman-nikhilkant-sahu/#respond Fri, 12 Dec 2025 10:41:07 +0000 https://maarmik.in/?p=6723 CG News: महासमुंद वार्ड 11 दलदली रोड स्थित मां काली मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य के लिए आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू और वार्ड पार्षद ओमीन टोमन कागजी ने विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका के सभापति, पार्षदगण व बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष […]

The post CG News: न.पा. अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने किया, काली मंदिर में शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: महासमुंद वार्ड 11 दलदली रोड स्थित मां काली मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य के लिए आज नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू और वार्ड पार्षद ओमीन टोमन कागजी ने विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका के सभापति, पार्षदगण व बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि “संयुक्त प्रयास से ही नगर और यहां के आस्था केंद्रों का विकास संभव है। शेड निर्माण होने से नवरात्र के दोनों पर्वों तथा रोजाना पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। साथ ही इस मार्ग से आने-जाने वालों को भी विश्राम का स्थान मिलेगा।” उन्होंने शेड निर्माण के लिए मंदिर समिति और वार्डवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभापति सूरज नायक, ज्योति रिंकू चंद्राकर, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, पार्षद मुस्ताक खान, हाफिज कुरैशी (विधायक प्रतिनिधि), धनेंद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, धनेश्वरी सोनवानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

The post CG News: न.पा. अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने किया, काली मंदिर में शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-municipal-chairman-nikhilkant-sahu/feed/ 0
CG NEWS: वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए पालिका अध्यक्ष निखिलकांत https://maarmik.in/cg-news-municipality-president-nikhilkant-participated-in-the-annual-sports-competition/ https://maarmik.in/cg-news-municipality-president-nikhilkant-participated-in-the-annual-sports-competition/#respond Wed, 26 Nov 2025 10:39:54 +0000 https://maarmik.in/?p=6115 CG NEWS: बागबाहरा रोड स्थित चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने की। मुख्य अतिथि निखिलकांत साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल […]

The post CG NEWS: वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए पालिका अध्यक्ष निखिलकांत appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG NEWS: बागबाहरा रोड स्थित चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने की।

मुख्य अतिथि निखिलकांत साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खेल हमें कठिनाइयों का सामना करने का साहस देता है।” उन्होंने स्पर्धा में भाग ले रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चंद्रपाल चंद्राकर (उपाध्यक्ष), तारिणी चंद्राकर (संचालिका), नवीन चंद्राकर (प्रिंसिपल), शिक्षक–शिक्षिकाएँ, पार्षद रिंकू चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, धनेंद्र चंद्राकर, राजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

The post CG NEWS: वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए पालिका अध्यक्ष निखिलकांत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-municipality-president-nikhilkant-participated-in-the-annual-sports-competition/feed/ 0