NTPC full report Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/ntpc-full-report/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:26:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png NTPC full report Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/ntpc-full-report/ 32 32 NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत की आशंका https://maarmik.in/major-accident-in-ntpc-plant/ https://maarmik.in/major-accident-in-ntpc-plant/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:57 +0000 https://maarmik.in/?p=4593 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित एनटीपीसी (NTPC) थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। यूनिट-5 में एनुअल मेंटेनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म के अचानक गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, […]

The post NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत की आशंका appeared first on Maarmik.in.

]]>
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित एनटीपीसी (NTPC) थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। यूनिट-5 में एनुअल मेंटेनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म के अचानक गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 5 से अधिक मजदूरों के घायल होने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनिट-5 में नियमित सालाना मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों की टीम एक प्लेटफॉर्म पर काम कर रही थी, तभी प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया। इस वजह से वहां मौजूद कई मजदूर संतुलन खो बैठे और भारी मलबे के नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और NTPC प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की घेराबंदी कर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। एफएसएल टीम, एम्बुलेंस, और फायर ब्रिगेड की मदद से मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

घायल मजदूरों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। NTPC प्रबंधन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक रूप से यह तकनीकी खामी और सुरक्षा मानकों में चूक का मामला बताया जा रहा है।

इस हादसे ने एनटीपीसी की सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस प्रोटोकॉल पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकार और कंपनी प्रबंधन इस गंभीर घटना को लेकर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में राहत कार्य जारी है और घटनाक्रम पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं।

The post NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत की आशंका appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/major-accident-in-ntpc-plant/feed/ 0