online gaming addiction Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/online-gaming-addiction/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:28:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png online gaming addiction Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/online-gaming-addiction/ 32 32 मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ऑनलाइन गेम की लत से मासूम की मौत, DSP ने किया आत्महत्या का प्रयास, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रिश्वतखोरी पर EOW की कार्रवाई https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-3/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-3/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:36 +0000 https://maarmik.in/?p=4512 पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मध्यप्रदेश के पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया पर रोक को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और पैरामेडिकल काउंसिल सहित संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ऑनलाइन गेम की लत से मासूम की मौत, DSP ने किया आत्महत्या का प्रयास, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रिश्वतखोरी पर EOW की कार्रवाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

मध्यप्रदेश के पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया पर रोक को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और पैरामेडिकल काउंसिल सहित संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ऑनलाइन गेम की लत ने ली मासूम की जान

देवास जिले में ऑनलाइन गेम फ्री फायर की लत ने एक 14 वर्षीय किशोर की जान ले ली। परिजनों द्वारा मोबाइल छीनने और गेम खेलने से मना करने पर नाराज होकर कक्षा 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला बच्चों पर ऑनलाइन गेम्स के खतरनाक असर को उजागर करता है।

DSP ने किया आत्महत्या का प्रयास – हालत नाजुक

रतलाम जिले से बड़ी खबर आई है। जावरा की 24वीं बटालियन में तैनात DSP रामबाबू पाठक ने कथित तौर पर डिप्रेशन में 50 गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

CAG रिपोर्ट में विधानसभा में बड़ा खुलासा

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश कैग (CAG) रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया। रिपोर्ट में सामने आया कि जनकल्याण के बजट से अफसरों ने लक्ज़री गाड़ियां खरीदीं और कई विभागों में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

EOW की बड़ी कार्रवाई – पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मगरखेड़ा जनपद पंचायत सचिव ओम गुप्ता को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: पैरामेडिकल कॉलेजों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ऑनलाइन गेम की लत से मासूम की मौत, DSP ने किया आत्महत्या का प्रयास, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रिश्वतखोरी पर EOW की कार्रवाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-3/feed/ 0
Online Gaming Bill : सरकार का बड़ा कदम, अब Gaming Apps पर लगेगी सख्त लगाम https://maarmik.in/online-gaming-bill-big-step-by-the-government-now-strict-control-will-be-imposed-on-gaming-apps/ https://maarmik.in/online-gaming-bill-big-step-by-the-government-now-strict-control-will-be-imposed-on-gaming-apps/#respond Wed, 20 Aug 2025 17:32:29 +0000 https://maarmik.in/?p=4806 Online Gaming Bill : भारत में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और लाखों यूजर्स हर दिन Fantasy Gaming, E-Sports और Online Betting का हिस्सा बनते हैं। लेकिन अब सरकार ने Online Gaming Bill को मंजूरी देकर इस क्षेत्र को रेगुलेट करने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में […]

The post Online Gaming Bill : सरकार का बड़ा कदम, अब Gaming Apps पर लगेगी सख्त लगाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
Online Gaming Bill : भारत में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और लाखों यूजर्स हर दिन Fantasy Gaming, E-Sports और Online Betting का हिस्सा बनते हैं। लेकिन अब सरकार ने Online Gaming Bill को मंजूरी देकर इस क्षेत्र को रेगुलेट करने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस बिल को हरी झंडी मिल चुकी है।

बिल का मुख्य उद्देश्य

इस बिल का उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी को रेगुलराइज करना है। खासतौर पर ऐसे गेम्स, जिनमें असली पैसों का लेन-देन होता है, उन्हें कंट्रोल करने पर सरकार का फोकस रहेगा।

कैसे बदलेगा Online Gaming का सिस्टम?

  • केवल रियल मनी गेम्स पर असर होगा।

  • बैंक और वित्तीय संस्थानों को ऐसे गेम्स में पैसे ट्रांसफर करने से रोका जाएगा।

  • Dream11, MY11Circle, Khelo Fantasy, WinZO, Games24x7 जैसी Fantasy और Betting Gaming कंपनियां प्रभावित होंगी।

  • Free Fire Max, BGMI, Call of Duty Mobile जैसे E-Sports Games और In-Game Purchase पर आधारित गेम्स पर कोई असर नहीं होगा।

  • सरकार पहले ही 2023 में Online Gaming पर 28% GST लागू कर चुकी थी, जिसे 2025 से बढ़ाकर 30% कर दिया गया है।

Online Gaming Industry पर असर

भारत की Online Gaming Market करीब 3 अरब डॉलर से ज्यादा की हो चुकी है। लाखों यूजर्स और हजारों कंपनियां इसमें शामिल हैं। नए Online Gaming Bill से:

  • सट्टेबाजी और Fantasy Apps को बड़ा झटका लगेगा।

  • Teen Patti, Poker, Rummy जैसे Money-Based Games की कमाई घटेगी।

  • Esports और Skill-Based Gaming को फायदा होगा क्योंकि उन पर किसी तरह की रोक नहीं लगेगी।

  • Digital Economy और Tax Collection पर भी इसका बड़ा असर दिखेगा।

नतीजा

Online Gaming Bill आने के बाद भारत में Responsible Gaming Culture की शुरुआत होगी। इससे एक तरफ यूजर्स को सुरक्षा और पारदर्शिता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर Online Fraud और Illegal Betting पर लगाम लगेगी।

The post Online Gaming Bill : सरकार का बड़ा कदम, अब Gaming Apps पर लगेगी सख्त लगाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/online-gaming-bill-big-step-by-the-government-now-strict-control-will-be-imposed-on-gaming-apps/feed/ 0