Opposition Attack Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/opposition-attack/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 27 Oct 2025 04:12:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Opposition Attack Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/opposition-attack/ 32 32 रिंकू सिंह का काला सच: गुंडागर्दी, बालू माफिया और दयानंद वर्मा हत्याकांड में घिरा जनप्रतिनिधि https://maarmik.in/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%9a-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a1/ https://maarmik.in/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%9a-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a1/#respond Mon, 27 Oct 2025 04:12:27 +0000 https://maarmik.in/?p=5729 बेतिया / पश्चिम चंपारण — वाल्मीकिनगर विधानसभा से विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार विकास कार्यों के लिए नहीं, बल्कि गुंडागर्दी, अवैध कारोबार और हत्या जैसे गंभीर आरोपों के लिए। राजनीति के मंच पर खुद को “जनसेवक” बताने वाले इस नेता पर अब […]

The post रिंकू सिंह का काला सच: गुंडागर्दी, बालू माफिया और दयानंद वर्मा हत्याकांड में घिरा जनप्रतिनिधि appeared first on Maarmik.in.

]]>
बेतिया / पश्चिम चंपारण — वाल्मीकिनगर विधानसभा से विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार विकास कार्यों के लिए नहीं, बल्कि गुंडागर्दी, अवैध कारोबार और हत्या जैसे गंभीर आरोपों के लिए। राजनीति के मंच पर खुद को “जनसेवक” बताने वाले इस नेता पर अब जनता सवाल उठा रही है — क्या यह सेवा की राजनीति है या सत्ता का अपराधीकरण?

सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह का नाम लंबे समय से बालू माफिया और ठेकेदारी नेटवर्क से जुड़ा बताया जाता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक के संरक्षण में क्षेत्र में अवैध बालू खनन, सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा और प्रशासन पर दबाव डालने जैसी गतिविधियाँ जारी हैं। इन सबके बीच, 2021 में हुए दयानंद वर्मा हत्याकांड ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। उस मामले में मृतक की पत्नी ने स्पष्ट रूप से विधायक रिंकू सिंह का नाम आरोपी के रूप में दर्ज कराया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई — जिससे “कानून से ऊपर सत्ता” की मानसिकता पर गंभीर सवाल उठता है।

स्थानीय विपक्षी नेताओं का कहना है कि रिंकू सिंह का पूरा नेटवर्क “धन, बल और सत्ता” पर टिका है। चुनाव के दौरान जनता से किए वादे अब सिर्फ भाषणों तक सीमित हैं, जबकि क्षेत्र में भय और दबाव का माहौल कायम है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर कोई रिंकू सिंह के खिलाफ आवाज़ उठाता है तो उसे राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव का सामना करना पड़ता है।

विपक्ष का साफ कहना है कि “रिंकू सिंह जैसे नेता लोकतंत्र की जड़ों में जहर घोल रहे हैं। जनता का हक़, जनता की आवाज़ और जनता की ज़मीन — सब सत्ता की भूख में कुर्बान की जा रही है।”

अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसे आरोपित चेहरों को जनता प्रतिनिधि का दर्जा देती रहेगी?

जनता अब जागरूक हो रही है, और शायद आने वाले चुनाव में रिंकू सिंह जैसे नेताओं को अपनी करनी का हिसाब देना पड़ेगा।

 

The post रिंकू सिंह का काला सच: गुंडागर्दी, बालू माफिया और दयानंद वर्मा हत्याकांड में घिरा जनप्रतिनिधि appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%9a-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a1/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:17 +0000 https://maarmik.in/?p=4640 रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को खास तोहफा दिया। नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उज्जवला योजना के […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा appeared first on Maarmik.in.

]]>
रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा

राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को खास तोहफा दिया। नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उज्जवला योजना के तहत 28 लाख महिलाओं को 43.90 करोड़ रुपये की सहायता राशि एक ही क्लिक में सौंपी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सरकार पर हमला

भोपाल। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, बल्कि आमजन की कमर तोड़ने वाला निर्णय है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता पर यह और बोझ बढ़ाएगा।

मंदसौर में भूकंप के झटके

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र राजस्थान के प्रतापगढ़ में था, लेकिन असर सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचा। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

जबलपुर में मिला सोने का भंडार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी है। जबलपुर जिले में वैज्ञानिकों को जमीन के नीचे भारी मात्रा में सोना दबा मिला है। इसकी पुष्टि जांच में हुई है। यहां पहले ही आयरन ओर (लौह अयस्क) पाया जाता था, अब सोने की खोज से प्रदेश की आर्थिक दिशा बदल सकती है। खनन विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मैहर में होटल पर छापा, VHP मंत्री पर आरोप

मैहर। सतना जिले के मैहर में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा, जहां से संदिग्ध हालत में कई लड़कियां और युवक मिले। यह होटल विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री से जुड़ा बताया जा रहा है। पहले भी इसी होटल पर आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप लगे थे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/feed/ 0