Pachmarhi soldier death Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/pachmarhi-soldier-death/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:28:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Pachmarhi soldier death Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/pachmarhi-soldier-death/ 32 32 मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: टेक्सटाइल हब बनेगा मध्यप्रदेश, भूटान के जवान की मौत, 3 आईपीएस तबादले, मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा बरी, भोपाल में यासीन मछली पर बवाल https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-2/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-2/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:17 +0000 https://maarmik.in/?p=4488 मध्यप्रदेश बनेगा टेक्सटाइल हब – पीएम मोदी के विज़न पर बड़ा कदम मध्यप्रदेश में आज आयोजित टेक्सटाइल हब कार्यक्रम में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश को देश का टेक्सटाइल हब बनाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। आयोजन में कहा गया कि देश बदलने के लिए संकल्प और विविधता जरूरी […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: टेक्सटाइल हब बनेगा मध्यप्रदेश, भूटान के जवान की मौत, 3 आईपीएस तबादले, मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा बरी, भोपाल में यासीन मछली पर बवाल appeared first on Maarmik.in.

]]>
मध्यप्रदेश बनेगा टेक्सटाइल हब – पीएम मोदी के विज़न पर बड़ा कदम

मध्यप्रदेश में आज आयोजित टेक्सटाइल हब कार्यक्रम में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश को देश का टेक्सटाइल हब बनाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। आयोजन में कहा गया कि देश बदलने के लिए संकल्प और विविधता जरूरी है। यह मंच केवल विक्रेताओं के लिए नहीं, बल्कि खरीदारों के लिए भी अवसर लेकर आया है।

पचमढ़ी में भूटान आर्मी जवान की डूबकर मौत

राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब रॉयल भूटान आर्मी के 27 वर्षीय जवान शिवांग की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वे सी शिक्षा कोर (एईसी) करिअप्पा कंपनी में ट्रेनिंग के लिए आए थे। उनके पिता सोनम भी इसी यूनिट में कार्यरत हैं।

मध्यप्रदेश में 3 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें वरुण कपूर को जेल महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है।

मालेगांव बम ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी निर्दोष

महाराष्ट्र के मालेगांव बम ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी हो गए हैं। मध्यप्रदेश में इसे लेकर सियासत गरमा गई है।

  • पूर्व CM कमलनाथ ने कहा कि अदालत ने फैसला सुना दिया है।

  • उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बधाई दी।

  • भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

भोपाल में यासीन मछली पर सियासी बवाल – प्राइवेट पार्ट काटने की मांग

राजधानी भोपाल में कुख्यात अपराधी और ड्रग्स तस्कर यासीन मछली पर लगातार कार्रवाई जारी है। उन पर ड्रग्स तस्करी, महिलाओं से दुर्व्यवहार और अपहरण के आरोप हैं। इस बीच भाजपा विधायक ने पीएम मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव से यासीन का प्राइवेट पार्ट काटने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक कठोर कार्रवाई नहीं होगी, अपराधियों के हौसले बुलंद रहेंगे।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: टेक्सटाइल हब बनेगा मध्यप्रदेश, भूटान के जवान की मौत, 3 आईपीएस तबादले, मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा बरी, भोपाल में यासीन मछली पर बवाल appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-2/feed/ 0