Petrol Fire Incident Surajpur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/petrol-fire-incident-surajpur/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 27 Dec 2025 08:20:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Petrol Fire Incident Surajpur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/petrol-fire-incident-surajpur/ 32 32 Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला…. https://maarmik.in/surajpur-suicide-news/ https://maarmik.in/surajpur-suicide-news/#respond Sat, 27 Dec 2025 08:20:28 +0000 https://maarmik.in/?p=7214 Surajpur Suicide News : सूरजपुर  : सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बुरी तरह झुलसने के बाद भी युवक अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुआ और […]

The post Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Surajpur Suicide News : सूरजपुर  : सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बुरी तरह झुलसने के बाद भी युवक अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुआ और अंततः उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Surajpur Suicide News : क्या है पूरा मामला?
यह खौफनाक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है। मृतक की पहचान अगर साय के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कारणों के चलते अगर साय ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़का और खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने के बाद वह बुरी तरह झुलस गया था।

read more : Holiday List 2026 : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

अस्पताल जाने से किया ‘मौत’ वाला इंकार
जब परिजनों ने युवक की यह हालत देखी, तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और उसकी मां ने उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सब उसे इलाज के लिए ले जाना चाहते थे, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसने साफ कह दिया कि वह अस्पताल नहीं जाएगा। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो झुलसी हुई हालत में ही वह अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह का मंजर देख कांप गई रूह
रात भर कमरे में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह जब पत्नी अपने पति को जगाने कमरे में पहुंची, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति का शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था। रात के अंधेरे में ही युवक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के सामने कई अनसुलझे सवाल
कोतवाली पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? और आग से तड़पने के बावजूद वह अस्पताल जाने से क्यों बच रहा था? पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

The post Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/surajpur-suicide-news/feed/ 0