PITA Act Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/pita-act/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 12 Nov 2025 06:05:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png PITA Act Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/pita-act/ 32 32 Sex Racket: पॉश इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड, महिला दलाल गिरफ्तार https://maarmik.in/prostitution-racket-busted-in-posh-area-woman-pimp-arrested/ https://maarmik.in/prostitution-racket-busted-in-posh-area-woman-pimp-arrested/#respond Wed, 12 Nov 2025 06:05:30 +0000 https://maarmik.in/?p=5927 Sex Racket: सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक बार फिर देह व्यापार (Sex Racket) का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से चार युवतियों को भी बरामद किया […]

The post Sex Racket: पॉश इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड, महिला दलाल गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
Sex Racket: सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक बार फिर देह व्यापार (Sex Racket) का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से चार युवतियों को भी बरामद किया गया है।

पॉश इलाके में चलता था देह व्यापार का गोरखधंधा

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यहां पैसों के बदले देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर CSP की मौजूदगी में छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से एक महिला दलाल और चार युवतियों को पकड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला दलाल सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी।

महिला दलाल के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने महिला दलाल को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट (Prevention of Immoral Traffic Act) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पकड़ी गई सभी युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

CSP ने खुद की निगरानी में की कार्रवाई

इस कार्रवाई में CSP अंबिकापुर ने खुद नेतृत्व किया और कोतवाली थाना पुलिस की टीम को साथ लेकर छापेमारी की। पुलिस अब मकान मालिक से पूछताछ कर रही है कि उसे किरायेदार की गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले

पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों — रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अब अंबिकापुर — में देह व्यापार के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि ऐसे गैरकानूनी कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post Sex Racket: पॉश इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड, महिला दलाल गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/prostitution-racket-busted-in-posh-area-woman-pimp-arrested/feed/ 0