PM Modi Comparison Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/pm-modi-comparison/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sun, 30 Nov 2025 07:53:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png PM Modi Comparison Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/pm-modi-comparison/ 32 32 Chhattisgarh Politics : PM मोदी से तुलना पर भूपेश बघेल ने किया इनकार, तो वित्त मंत्री OP चौधरी ने लगाई घोटालों की झड़ी….. https://maarmik.in/chhattisgarh-politics-bhupesh-baghel-refused-to-be-compared-to-pm-modi-while-finance-minister-op-choudhary-raised-a-number-of-scams/ https://maarmik.in/chhattisgarh-politics-bhupesh-baghel-refused-to-be-compared-to-pm-modi-while-finance-minister-op-choudhary-raised-a-number-of-scams/#respond Sun, 30 Nov 2025 07:53:10 +0000 https://maarmik.in/?p=6273 Chhattisgarh Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों शब्दों का घमासान चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी तुलना किए जाने पर आपत्ति जताने और तीखे बयान देने के बाद, अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने करारा पलटवार किया है। ओपी चौधरी ने बघेल के कार्यकाल के […]

The post Chhattisgarh Politics : PM मोदी से तुलना पर भूपेश बघेल ने किया इनकार, तो वित्त मंत्री OP चौधरी ने लगाई घोटालों की झड़ी….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों शब्दों का घमासान चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी तुलना किए जाने पर आपत्ति जताने और तीखे बयान देने के बाद, अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने करारा पलटवार किया है। ओपी चौधरी ने बघेल के कार्यकाल के दौरान कथित घोटालों का ज़िक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी से उनकी तुलना हो ही नहीं सकती।

Chhattisgarh Politics : मोदी नहीं बनना चाहूँगा : बघेल का बयान

दरअसल, विवाद की शुरुआत पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक इंटरव्यू वीडियो से हुई, जिसे उन्होंने साझा किया। इस वीडियो में जब उनके राजनीतिक स्टाइल की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टाइल से की गई, तो बघेल ने स्पष्ट रूप से असहमति जताई। उन्होंने कहा, “मैं आपसे हाथ जोड़कर माफ़ी माँगता हूँ। नरेंद्र मोदी जी जैसे व्यक्ति से आप मेरी तुलना मत कीजिए। मैं कभी झूठ बोलकर राजनीति नहीं करता। मैं 10 बार मरना पसंद करूंगा, लेकिन मोदी नहीं बनना चाहूँगा।

read more : Surajpur Road Accident : कर्तव्य पथ से लौट रहे आरक्षक की भीषण सड़क हादसे में मौत…

OP चौधरी का तीखा पलटवार: घोटालों की लंबी लिस्ट

पूर्व सीएम के इस बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बघेल के कार्यकाल की विफलताओं और घोटालों को गिना दिया। उन्होंने सीधे तौर पर बघेल को संबोधित करते हुए कहा कि वे बिल्कुल ठीक कह रहे हैं कि पीएम मोदी से उनकी तुलना नहीं हो सकती।

ओपी चौधरी ने आरोप लगाया:

  • झूठे वादे: माताओं-बहनों को 500 देने जैसे बड़े वादे पर झूठ बोला।

  • शराबबंदी पर यू-टर्न: शराबबंदी का वादा करके, राज्य में शराब घोटाला कर दिया।

  • युवाओं से खिलवाड़: PSC में माफियाराज चलाकर छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को कुचला।

  • घोटालों का अंबार: आपने धान, चावल, गोबर… किस चीज़ में घोटाला नहीं किया?”

चौधरी ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हर चुनाव में कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया, फिर भी उन्हें समझ नहीं आ रहा। उन्होंने पूर्व सीएम द्वारा पीएम मोदी के प्रति इस्तेमाल की गई भाषा को देश के 140 करोड़ भारतीयों का अपमान बताते हुए कहा कि देश इसे कभी माफ नहीं करेगा।

The post Chhattisgarh Politics : PM मोदी से तुलना पर भूपेश बघेल ने किया इनकार, तो वित्त मंत्री OP चौधरी ने लगाई घोटालों की झड़ी….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-politics-bhupesh-baghel-refused-to-be-compared-to-pm-modi-while-finance-minister-op-choudhary-raised-a-number-of-scams/feed/ 0