PM Modi Visit Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/pm-modi-visit/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 27 Nov 2025 05:55:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png PM Modi Visit Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/pm-modi-visit/ 32 32 DGP-IG Conference: 28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम https://maarmik.in/dgp-ig-conference-amit-shah-to-arrive-in-raipur-on-november-28-tight-security-arrangements-in-place/ https://maarmik.in/dgp-ig-conference-amit-shah-to-arrive-in-raipur-on-november-28-tight-security-arrangements-in-place/#respond Thu, 27 Nov 2025 05:55:52 +0000 https://maarmik.in/?p=6127 DGP-IG Conference: नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने जा रही DGP-IG Conference की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। गृहमंत्री के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुरूप प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक व्यवस्था तैयार […]

The post DGP-IG Conference: 28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
DGP-IG Conference: नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने जा रही DGP-IG Conference की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। गृहमंत्री के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुरूप प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक व्यवस्था तैयार की है।

28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह

जारी कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 28 नवंबर दोपहर 1:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद उनका शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

  • 2:05 PM: IIM नवा रायपुर पहुंचकर DGP Conference में शामिल होंगे

  • 6:55 PM – 7:55 PM: रात्रि भोज

  • रात्रि विश्राम: बंगला नंबर M-11, नवा रायपुर

अगली सुबह वे फिर कार्यक्रम के अनुसार IIM पहुंचकर कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।

29 नवंबर: पूरा दिन सम्मेलन में व्यस्त रहेंगे

  • 7:50 AM: IIM के लिए प्रस्थान

  • 8:00 AM – 7:45 PM: DGP-IG Conference में उपस्थिति

30 नवंबर: योग सत्र और समापन दिवस

  • 5:50 AM: बंगला M-11 से प्रस्थान

  • 6:00 AM – 6:30 AM: IIM में योग सत्र

  • योग के बाद पुनः बंगले पर लौटकर विश्राम

  • 7:50 AM: दोबारा IIM के लिए प्रस्थान

  • 8:00 AM – 4:40 PM: सम्मेलन के अंतिम दिन की बैठकें

  • 4:55 PM: दिल्ली के लिए प्रस्थान

स्वास्थ्य सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं।

  • दर्जनभर से अधिक डॉक्टर ड्यूटी पर

  • एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस तैनात

  • 100 सदस्यीय टीम रोटेशन में काम करेगी

  • सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के डॉक्टरों की संयुक्त भागीदारी

खास खाद्य व्यवस्था

अमित शाह और पीएम मोदी के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन की व्यवस्था आवास पर ही की जाएगी। उनकी पसंद के अनुरूप मेन्यू में शामिल होंगे: मेथी-सरसों साग, बथुआ भाजी, फूलगोभी सहित अन्य स्थानीय व्यंजन। देशभर से आए शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के बीच यह कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

The post DGP-IG Conference: 28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/dgp-ig-conference-amit-shah-to-arrive-in-raipur-on-november-28-tight-security-arrangements-in-place/feed/ 0
CG News: रायपुर में डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे 550 शीर्ष अधिकारी, सुरक्षा की कमान CRPF और SPG के हाथों में https://maarmik.in/cg-news-550-top-officials-to-gather-for-dgp-ig-conference-in-raipur-security-to-be-handled-by-crpf-and-spg/ https://maarmik.in/cg-news-550-top-officials-to-gather-for-dgp-ig-conference-in-raipur-security-to-be-handled-by-crpf-and-spg/#respond Mon, 24 Nov 2025 06:50:53 +0000 https://maarmik.in/?p=6088 CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 26 से 30 नवंबर तक देश की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठकों में से एक की मेजबानी करने जा रही है। डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में देशभर के करीब 550 वरिष्ठ अधिकारी जिनमें डीजीपी, आईजी, इंटेलिजेंस, सीबीआई, राजस्व खुफिया निदेशालय और अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं, रायपुर पहुंचेंगे। 26-27 नवंबर को […]

The post CG News: रायपुर में डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे 550 शीर्ष अधिकारी, सुरक्षा की कमान CRPF और SPG के हाथों में appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 26 से 30 नवंबर तक देश की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठकों में से एक की मेजबानी करने जा रही है। डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में देशभर के करीब 550 वरिष्ठ अधिकारी जिनमें डीजीपी, आईजी, इंटेलिजेंस, सीबीआई, राजस्व खुफिया निदेशालय और अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं, रायपुर पहुंचेंगे।

26-27 नवंबर को पहुंचेगी शीर्ष अधिकारियों की टोली

अधिकारियों को रायपुर पहुंचने पर एसपी और एएसपी स्तर के ऑफिसर्स रिसीव करेंगे। उन्हें अलग-अलग रेस्ट हाउस और होटलों में उनकी रैंकिंग के अनुसार ठहराया जाएगा। राज्य पुलिस और केंद्रीय बल की 5 कंपनियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। सभी ठहरने वाले स्थानों को सुरक्षा चक्र में रखते हुए पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवानों की तैनाती की जाएगी।

सम्मेलन स्थल पर कड़ी सुरक्षा

सम्मेलन स्थल पर 28 से 30 नवंबर तक:

  • CRPF के जवान,

  • IB की टीम,

  • और स्थानीय सुरक्षा बल

चौकन्ने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे, जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG के पास रहेगी। केंद्रीय सुरक्षा बल सहयोगी भूमिका निभाएंगे।

SPG टीम 25 नवंबर को पहुंचेगी रायपुर

पीएम और गृहमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा की गहन जांच के लिए SPG टीम 25 नवंबर को रायपुर आएगी।
टीम निम्न स्थानों का निरीक्षण करेगी:

  • एयरपोर्ट

  • सम्मेलन स्थल

  • पीएम का ठहराव स्थल

  • प्रदेश भाजपा कार्यालय

  • संभावित मार्ग

इसके बाद पूरी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बुकिंग पर रोक, होटल रिजर्व

26 से 30 नवंबर तक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत:

  • संभावित स्थानों को नो-बुकिंग जोन घोषित किया गया

  • कई होटलों को सिक्योरिटी रिजर्व रखा गया

  • अफसरों और उनके सुरक्षा दल के लिए अलग आवास व्यवस्था की गई

प्रोटोकॉल अधिकारियों की नियुक्ति जल्द

देशभर से आने वाले 550 से अधिक अधिकारियों को एयरपोर्ट से लेकर रुकने के स्थान और सम्मेलन स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रोटोकॉल अफसरों की टीम तैयार की जा रही है। सभी जिलों से IG और SP से अधिकारी उपलब्धता का ब्योरा मांगा गया है। जानकारी मिलने के बाद हर अधिकारी को उनकी ड्यूटी सौंप दी जाएगी।

The post CG News: रायपुर में डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे 550 शीर्ष अधिकारी, सुरक्षा की कमान CRPF और SPG के हाथों में appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-550-top-officials-to-gather-for-dgp-ig-conference-in-raipur-security-to-be-handled-by-crpf-and-spg/feed/ 0
Raipur News: भूपेश बघेल के बयान पर CM साय का पलटवार https://maarmik.in/raipur-news-cm-sais-counterattack-on-bhupesh-baghels/ https://maarmik.in/raipur-news-cm-sais-counterattack-on-bhupesh-baghels/#respond Wed, 22 Oct 2025 14:54:10 +0000 https://maarmik.in/?p=5686 Raipur News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नक्सलवाद पर दिए गए बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने बघेल के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है, और बीते 22 महीनों में […]

The post Raipur News: भूपेश बघेल के बयान पर CM साय का पलटवार appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नक्सलवाद पर दिए गए बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने बघेल के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है, और बीते 22 महीनों में सुरक्षा बलों ने निर्णायक बढ़त बनाई है।

सीएम साय ने कहा — “जब हमारी सरकार बनी थी, तब छत्तीसगढ़ के करीब 70 प्रतिशत इलाकों में नक्सलवाद फैला हुआ था। अगर कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में केंद्र का पूरा सहयोग किया होता, तो आज बस्तर में नक्सली नहीं बचते।”

साय बोले – जवानों के साहस से नक्सलवाद हुआ कमजोर

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनकी सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर तेज़ी से काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान लगातार सफलता दर्ज कर रहे हैं, और अब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की समस्या से लगभग मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

रजत जयंती वर्ष में पीएम मोदी करेंगे नया विधानसभा भवन लोकार्पित

बगिया गांव से रायपुर लौटते समय मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में आएंगे। इस दौरान वे नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और न्यू ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।

भूपेश बघेल ने क्या कहा था?

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलवाद पर बयान देते हुए कहा था कि – “विकास, विश्वास और सुरक्षा योजना हमारी थी। हमने अबूझमाड़ में पट्टा वितरण किया और बस्तर में जनता का विश्वास जीता, जिससे नक्सलवाद घटा।” उन्होंने यह भी कहा था कि – “नक्सलवाद को खत्म करने की कोई डेडलाइन नहीं हो सकती, क्योंकि यह एक जटिल सामाजिक और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।”

साय का पलटवार – कांग्रेस ने सहयोग नहीं किया

भूपेश बघेल के इस बयान पर सीएम साय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार के साथ तालमेल की कमी रखी, और इसी वजह से नक्सलवाद पर निर्णायक कार्रवाई नहीं हो सकी। साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने विश्वास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर काम करते हुए नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

The post Raipur News: भूपेश बघेल के बयान पर CM साय का पलटवार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-news-cm-sais-counterattack-on-bhupesh-baghels/feed/ 0