Police Probe Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/police-probe/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Police Probe Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/police-probe/ 32 32 Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. https://maarmik.in/korba-murder-case/ https://maarmik.in/korba-murder-case/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 https://maarmik.in/?p=6470 Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा […]

The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

]]>

Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा युवक सुबह होने से पहले ही रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। पुलिस अब इसे हत्या के एंगल से देखते हुए जांच में जुट गई है।

Korba Murder Case : एक साथ रुके थे युवक-युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा मरकाडीह निवासी संध्या दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, फरार युवक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है, जो जांजगीर का ही रहने वाला है। युवक-युवती ने एक साथ होटल में कमरा लिया था, लेकिन सुबह जब होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवती का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और युवक गायब था।

read more : Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल….

फॉरेंसिक टीम मौके पर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे युवक द्वारा हत्या कर फरार होने का मामला मानकर चल रही है।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, फरार आरोपी राकेश कुमार की तलाश में पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि उसकी पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

    The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/korba-murder-case/feed/ 0
    वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/ https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:29 +0000 https://maarmik.in/?p=4676 मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम […]

    The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/feed/ 0