Political Controversy Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/political-controversy/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 15 Nov 2025 07:17:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Political Controversy Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/political-controversy/ 32 32 CG Breaking: चैतन्य बघेल से जेल में मिले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, BJP का बड़ा आरोप https://maarmik.in/cg-breaking-punjab-congress-president-meets-chaitanya-baghel-in-jail/ https://maarmik.in/cg-breaking-punjab-congress-president-meets-chaitanya-baghel-in-jail/#respond Sat, 15 Nov 2025 07:17:13 +0000 https://maarmik.in/?p=5971 CG Breaking: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उर्फ राजा बरार के छत्तीसगढ़ दौरे ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा नेता आलोक पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेतृत्व जनता और कार्यकर्ताओं के मुद्दों से दूर होकर भ्रष्टाचार के आरोपियों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। पाण्डेय के अनुसार, रायपुर पहुंचने […]

The post CG Breaking: चैतन्य बघेल से जेल में मिले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, BJP का बड़ा आरोप appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उर्फ राजा बरार के छत्तीसगढ़ दौरे ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा नेता आलोक पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेतृत्व जनता और कार्यकर्ताओं के मुद्दों से दूर होकर भ्रष्टाचार के आरोपियों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

पाण्डेय के अनुसार, रायपुर पहुंचने के बाद राजा बरार आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आंदोलन के दौरान जेल गए नेताओं, किसान-श्रमिकों या किसी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं गए, बल्कि सीधा जेल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल से मिलने पहुँचे। उन्होंने कहा कि चैतन्य बघेल किसी राजनीतिक प्रताड़ना का शिकार नहीं हैं, बल्कि शराब घोटाले के आरोपी के रूप में जेल में बंद हैं।

‘कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया’ — आलोक पाण्डेय

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में फैला शराब घोटाला एक संगठित भ्रष्टाचार का उदाहरण है, जिसके कारण कई नेता और व्यापारी जेल में हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व उन लोगों को प्राथमिकता दे रहा है जिनपर गंभीर आरोप हैं, जबकि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता उपेक्षित और निराश हैं। पाण्डेय ने कहा, “कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ है। अगर कांग्रेस इसी तरह काम करती रही, तो उसका भविष्य और अधिक अंधकारमय होगा।”

बिहार चुनाव का उदाहरण देकर कांग्रेस पर कटाक्ष

बिहार चुनाव परिणामों का ज़िक्र करते हुए पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की बंपर जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों और विकासवादी राजनीति का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया और जनसंपर्क करने की बजाय ‘पिकनिक’ मनाने में समय बिताया उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की पराजय ने कार्यकर्ताओं में भारी निराशा पैदा की है, और पार्टी नेतृत्व लगातार कार्यकर्ताओं की भावनाओं से कटता जा रहा है।

छत्तीसगढ़ बनाम बिहार: दो उदाहरण, दो नतीजे

पाण्डेय ने 2018 के छत्तीसगढ़ चुनाव और हालिया बिहार चुनाव का हवाला देकर कहा कि कांग्रेस के प्रभारी चंदन यादव छत्तीसगढ़ में जीत का श्रेय लेते हैं, लेकिन बिहार में अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। इसके विपरीत, भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन ने बिहार में भारी मतों से जीत दर्ज की। पाण्डेय के अनुसार, यह फर्क बताता है कि जनता किसकी नीतियों पर भरोसा करती है।

‘राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार कमजोर’

पाण्डेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के हर चुनावी प्रदर्शन में गिरावट जारी है और यह पार्टी के अंदर बढ़ते विभाजन का परिणाम है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि राहुल गांधी “लगातार हार के लिए बधाई के पात्र” हैं क्योंकि उनके नेतृत्व में पार्टी हर बार कमजोर होती जा रही है। अंत में उन्होंने कहा कि जनता अब भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगी और ईमानदार, विकास केंद्रित राजनीति को ही प्राथमिकता देगी।

The post CG Breaking: चैतन्य बघेल से जेल में मिले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष, BJP का बड़ा आरोप appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-punjab-congress-president-meets-chaitanya-baghel-in-jail/feed/ 0
CG News: यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच भिड़ंत, देखें Video https://maarmik.in/cg-news-clash-between-bjp-leaders-in-unity-march-watch-video/ https://maarmik.in/cg-news-clash-between-bjp-leaders-in-unity-march-watch-video/#respond Tue, 11 Nov 2025 09:34:42 +0000 https://maarmik.in/?p=5919 CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज आयोजित भाजपा यूनिटी मार्च (BJP Unity March) के दौरान पार्टी के दो नेताओं के बीच सार्वजनिक विवाद देखने को मिला। यह विवाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर हुआ, जिसमें भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच […]

The post CG News: यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच भिड़ंत, देखें Video appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज आयोजित भाजपा यूनिटी मार्च (BJP Unity March) के दौरान पार्टी के दो नेताओं के बीच सार्वजनिक विवाद देखने को मिला। यह विवाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर हुआ, जिसमें भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, तिफरा से जब यूनिटी मार्च की शुरुआत हुई, तब केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ मंच साझा करने और आगे चलने को लेकर विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे आमने-सामने आ गए।
हर्षिता पांडे केंद्रीय मंत्री के बगल में खड़ी होकर मार्च में चलने लगीं। इस बीच, विधायक सुशांत शुक्ला को जगह नहीं मिली और वे सेकेंड लाइन में पीछे चलने लगे।

कुछ दूर चलने के बाद जब सुशांत शुक्ला ने फिर से फर्स्ट लाइन में आने की कोशिश की, तो हर्षिता पांडे आपा खो बैठीं और दोनों के बीच सरेराह बहस और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

नेताओं के बीच “देख लेने” की चेतावनी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी।
स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने बीच-बचाव किया और दोनों को शांत कराया।

पार्टी में बढ़ सकती है अंदरूनी तनातनी

यूनिटी मार्च के दौरान पार्टी नेताओं के बीच खुलेआम हुए इस विवाद ने भाजपा की अंदरूनी मतभेदों को उजागर कर दिया है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह विवाद आगे सियासी रूप से तूल पकड़ सकता है, क्योंकि यह कार्यक्रम पार्टी की एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

The post CG News: यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच भिड़ंत, देखें Video appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-clash-between-bjp-leaders-in-unity-march-watch-video/feed/ 0
भूपेश बघेल का भाजपा पर वार, प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही ये कहा…! https://maarmik.in/bhupesh-baghels-attack-on-bjp/ https://maarmik.in/bhupesh-baghels-attack-on-bjp/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:23 +0000 https://maarmik.in/?p=4691 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष रवि भगत को जिला खनिज निधि (DMF) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने की “कीमत” चुकानी पड़ी है। बघेल ने […]

The post भूपेश बघेल का भाजपा पर वार, प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही ये कहा…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष रवि भगत को जिला खनिज निधि (DMF) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने की “कीमत” चुकानी पड़ी है। बघेल ने भाजपा पर आदिवासी नेतृत्व छीनने का भी आरोप लगाया।

भूपेश बघेल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “रवि भगत ने ‘अडानी संचार विभाग’ के प्रवक्ता और वर्तमान मंत्री से DMF और CSR में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल किए थे। न तो जवाब मिला, न जांच हुई और न कार्रवाई। उल्टा उन्हें पहले नोटिस दिया गया और अब भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।”

‘आदिवासी नेता के खिलाफ कार्रवाई, गलत संदेश’ — बघेल

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि यह कदम एक आदिवासी युवा नेता को स्पष्ट संदेश देता है कि अडानी की टीम के खिलाफ बोलने पर कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा की ओर से इस पर फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह संगठन का आंतरिक निर्णय है और इसे भ्रष्टाचार के आरोपों से जोड़ना गलत है।

 

The post भूपेश बघेल का भाजपा पर वार, प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही ये कहा…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhupesh-baghels-attack-on-bjp/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4812 1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रायपुर के वीआईपी रोड और नया रायपुर स्थित क्लबों में ड्रग्स सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

2. कॉलेजों में बाहरी व्याख्याताओं की नियुक्ति पर बवाल

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दूसरे राज्यों के युवाओं को अतिथि व्याख्याता बनाए जाने से विवाद गहरा गया है। स्थानीय युवाओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों ने मनमाने तरीके से नियुक्ति दी है। इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंच गई है।

3. बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि चार महिलाओं ने फर्जी अंकसूची लगाकर भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश किया और नियुक्त हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

4. खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी

खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। कुल 77 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस खेल अलंकरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

5. दंतेवाड़ा में आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि विभाग में पदस्थ दो पूर्व सहायक आयुक्तों और एक क्लर्क ने पांच सालों के भीतर 45 फर्जी टेंडर जारी किए। मामले का खुलासा होने पर क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है और तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/feed/ 0