Public Health. Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/public-health/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 02 Dec 2025 14:06:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Public Health. Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/public-health/ 32 32 Raipur Food Drug Test Lab : खाद्य सुरक्षा को नई ताकत, नवा रायपुर में 46.49 करोड़ की अत्याधुनिक ‘फूड-ड्रग लैब’ को मंजूरी… https://maarmik.in/raipur-food-drug-test-lab/ https://maarmik.in/raipur-food-drug-test-lab/#respond Tue, 02 Dec 2025 14:06:11 +0000 https://maarmik.in/?p=6335 Raipur Food Drug Test Lab : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में खाद्य एवं औषधि परीक्षण के क्षेत्र में क्रांति लाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर, राज्य सरकार ने इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला सह एफडीए भवन के निर्माण के लिए 46 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये की […]

The post Raipur Food Drug Test Lab : खाद्य सुरक्षा को नई ताकत, नवा रायपुर में 46.49 करोड़ की अत्याधुनिक ‘फूड-ड्रग लैब’ को मंजूरी… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur Food Drug Test Lab : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में खाद्य एवं औषधि परीक्षण के क्षेत्र में क्रांति लाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर, राज्य सरकार ने इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला सह एफडीए भवन के निर्माण के लिए 46 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह महत्वपूर्ण परियोजना प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और दवा गुणवत्ता के ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती देगी।

Raipur Food Drug Test Lab :  परीक्षण क्षमता में 16 गुना उछाल

यह नया कैंपस नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ (1.5 एकड़) भूमि पर स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में रायपुर में स्थित प्रयोगशाला लगभग 5 हजार वर्ग फीट में संचालित हो रही है, लेकिन प्रस्तावित नवीन प्रयोगशाला 30 हजार वर्ग फीट क्षेत्र (भूतल, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल) में निर्मित होगी और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी।

READ MORE : Jal Jeevan Mission : PHE विभाग का ऑपरेशन क्लीन, जल जीवन मिशन में 31 करोड़ की धांधली पर मेगा एक्शन, 19 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होने की कगार पर

इस विस्तार से राज्य की परीक्षण क्षमता में भारी इजाफा होगा, जिसका सीधा लाभ जनता को शुद्ध और प्रमाणित उत्पाद मिलने के रूप में होगा:

रासायनिक परीक्षण (Chemical Tests): वर्तमान क्षमता (500-800 नमूने प्रतिवर्ष) से बढ़कर 7,000-8,000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएगी।

माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण (Microbiological Tests): इंजेक्शन, आई ड्रॉप आदि की जाँच अब 2,000 नमूने प्रतिवर्ष हो सकेगी।

फार्मास्यूटिकल्स नमूने: इनकी जाँच क्षमता 50 नमूने प्रतिवर्ष से बढ़कर 1,000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएगी।

मेडिकल डिवाइसेस की जाँच: हाथ के दस्ताने, कैथेटर आदि मेडिकल डिवाइसेस, जिनकी जाँच वर्तमान में नहीं हो रही थी, उनके 500 नमूने प्रतिवर्ष लिए जा सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया आभार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला न केवल राज्य के लिए एक आदर्श प्रयोगशाला के रूप में विकसित होगी, बल्कि जाँच प्रक्रिया को अधिक आसान, पारदर्शी और प्रभावी बनाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि सरकार जनता को शुद्ध, प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद और दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

The post Raipur Food Drug Test Lab : खाद्य सुरक्षा को नई ताकत, नवा रायपुर में 46.49 करोड़ की अत्याधुनिक ‘फूड-ड्रग लैब’ को मंजूरी… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-food-drug-test-lab/feed/ 0
CG News : ज़हरीला धुआँ, 8 मासूम, कांकेर में स्वास्थ्यकर्मी की हैवानियत : स्कूल के पास Expired दवाइयाँ जलाने से मचा हड़कंप…. https://maarmik.in/cg-news-2/ https://maarmik.in/cg-news-2/#respond Mon, 01 Dec 2025 14:34:38 +0000 https://maarmik.in/?p=6300 CG News : कांकेर/पखांजुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। उपस्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी द्वारा एक निजी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर पीवी-43, के ठीक पास एक्सपायरी दवाइयाँ जलाए जाने से उठा जहरीला धुआँ स्कूल परिसर में फैल गया। इस जहरीली गैस के […]

The post CG News : ज़हरीला धुआँ, 8 मासूम, कांकेर में स्वास्थ्यकर्मी की हैवानियत : स्कूल के पास Expired दवाइयाँ जलाने से मचा हड़कंप…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : कांकेर/पखांजुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। उपस्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी द्वारा एक निजी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर पीवी-43, के ठीक पास एक्सपायरी दवाइयाँ जलाए जाने से उठा जहरीला धुआँ स्कूल परिसर में फैल गया। इस जहरीली गैस के कारण स्कूल की 8 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पखांजुर में भर्ती कराना पड़ा।

CG News : जहरीले धुएं से फैली दहशत

यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि उपस्वास्थ्य केंद्र के आरएसओ (RSO) विवेक बड़ाई ने स्कूल की चारदीवारी से सटकर ही एक्सपायरी हो चुकी दवाइयों में आग लगा दी। दवाइयों के जलने से अत्यधिक जहरीला और घना धुआँ उठा, जो हवा के साथ सीधे कक्षा की ओर फैल गया, जहाँ लगभग 40 बच्चे मौजूद थे।

read more : CG Biometric Attendance : समय की पाबंदी अब अनिवार्य, छत्तीसगढ़ मंत्रालय और सभी कार्यालयों में आज से ‘बायोमेट्रिक अटेंडेंस’ लागू

धुआँ फैलते ही छात्राओं को सांस लेने में गंभीर तकलीफ, आँखों में तेज जलन और घबराहट महसूस होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर तत्काल 8 बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टर: “सभी बच्चे खतरे से बाहर, हो रहा सुधार”

सिविल हॉस्पिटल पखांजुर की डॉक्टर मनीषा मींज ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि भर्ती की गई सभी बच्चियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने का कारण स्कूल के पास जलाई गई दवाइयों से निकली जहरीली गैस थी। डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को कड़ी निगरानी में रखा गया है, लेकिन अब वे खतरे से बाहर हैं, और कुछ अगर चाहें तो घर भी जा सकते हैं।

स्कूल प्रबंधन ने जताई नाराजगी

सरस्वती शिशु मंदिर पीवी-43 की प्राचार्य बुलबुल दास ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बगल के स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयाँ जलाने की तेज स्मेल से ही बच्चों को सांस लेने में दिक्कत और जलन हुई। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्थिति अब सुधर रही है और डॉक्टर उनकी अच्छी देखरेख कर रहे हैं।

 जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग

स्वास्थ्य विभाग के एक जिम्मेदार कर्मचारी द्वारा बच्चों के स्कूल के पास इस तरह खतरनाक तरीके से एक्सपायरी दवाइयों को जलाना एक बड़ी चूक मानी जा रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस गंभीर लापरवाही के लिए आरएसओ विवेक बड़ाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

The post CG News : ज़हरीला धुआँ, 8 मासूम, कांकेर में स्वास्थ्यकर्मी की हैवानियत : स्कूल के पास Expired दवाइयाँ जलाने से मचा हड़कंप…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-2/feed/ 0