public protest Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/public-protest/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 14 Nov 2025 07:31:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png public protest Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/public-protest/ 32 32 CG News: रात में मेडिकल सुबह होते ही दारू भट्टी, भारी हंगामा https://maarmik.in/cg-news-medical-at-night-liquor-distillery-in-the-morning-huge-uproar/ https://maarmik.in/cg-news-medical-at-night-liquor-distillery-in-the-morning-huge-uproar/#respond Fri, 14 Nov 2025 07:31:00 +0000 https://maarmik.in/?p=5955 CG News: नंदई वार्ड में घनी आबादी के बीच बगैर अनुमति शराब दुकान खोले जाने पर गुरुवार सुबह वार्डवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। मेडिकल स्टोर की तरह सजाई गई दुकान में अचानक आधी रात को प्रीमियम शराब की बोतलें सजते ही वार्ड के लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों के विरोध के बीच […]

The post CG News: रात में मेडिकल सुबह होते ही दारू भट्टी, भारी हंगामा appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: नंदई वार्ड में घनी आबादी के बीच बगैर अनुमति शराब दुकान खोले जाने पर गुरुवार सुबह वार्डवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। मेडिकल स्टोर की तरह सजाई गई दुकान में अचानक आधी रात को प्रीमियम शराब की बोतलें सजते ही वार्ड के लोगों के होश उड़ गए।

स्थानीय लोगों के विरोध के बीच मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह होते ही सैकड़ों लोग दुकान के बाहर जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। वार्डवासियों का आरोप है कि कई दिनों से उन्हें मेडिकल दुकान खुलने की जानकारी दी गई थी और दुकान को उसी तरह सजाया भी गया था, लेकिन देर रात इसमें शराब की बिक्री की तैयारी कर दी गई।

मकान मालिक नदारद, आबकारी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित नहीं
प्रदर्शनकारी लगातार मकान मालिक को बुलाने की मांग करते रहे, लेकिन वह मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे, मगर भीड़ लगातार विरोध में डटी रही और कहा कि किसी भी कीमत पर यहां शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वार्डवासियों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी अधिकारी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी को भी फोन लगाया गया, पर प्रतिक्रिया नहीं मिली।

वार्ड में तनाव का माहौल
पूरे दिन नंदई वार्ड में तनाव का माहौल बना रहा। प्रशासन को भीड़ को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह शराब दुकान खोलना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

वार्डवासी इस मुद्दे पर अपनी मांगों पर अड़े रहे और साफ कहा कि जब तक दुकान बंद नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

The post CG News: रात में मेडिकल सुबह होते ही दारू भट्टी, भारी हंगामा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-medical-at-night-liquor-distillery-in-the-morning-huge-uproar/feed/ 0
अमलीडीह एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग, NSUI प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन https://maarmik.in/demand-to-start-construction-of-amlidih-expressway-joint-road-soon/ https://maarmik.in/demand-to-start-construction-of-amlidih-expressway-joint-road-soon/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:23 +0000 https://maarmik.in/?p=4498 रायपुर, 01 अगस्त 2025। एन.एस.यू.आई प्रदेश सचिव कुणाल दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर निगम जोन क्रमांक-10, अमलीडीह के जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अमलीडीह क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़े एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने […]

The post अमलीडीह एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग, NSUI प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर, 01 अगस्त 2025। एन.एस.यू.आई प्रदेश सचिव कुणाल दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर निगम जोन क्रमांक-10, अमलीडीह के जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अमलीडीह क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़े एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है, जिसके चलते नागरिकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। जगह-जगह जलभराव, ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

NSUI प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन
NSUI प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में न केवल सड़क निर्माण, बल्कि नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, साफ-सफाई व्यवस्था और पेयजल संकट जैसी अन्य समस्याओं की ओर भी नगर निगम का ध्यान आकर्षित किया गया। प्रदेश सचिव कुणाल दुबे ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो एन.एस.यू.आई चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर ख़ान, जिला महासचिव संस्कार पांडेय, तनिष्क मिश्रा, रोहन बाग समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

The post अमलीडीह एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग, NSUI प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/demand-to-start-construction-of-amlidih-expressway-joint-road-soon/feed/ 0