Rahul Gandhi Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/rahul-gandhi/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 29 Nov 2025 04:22:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Rahul Gandhi Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/rahul-gandhi/ 32 32 Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची….. https://maarmik.in/chhattisgarh-congress/ https://maarmik.in/chhattisgarh-congress/#respond Sat, 29 Nov 2025 04:22:21 +0000 https://maarmik.in/?p=6217 Chhattisgarh Congress : रायपुर। आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में 41 नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह फेरबदल कांग्रेस के संगठन को ‘परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर’ में बदलने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। Chhattisgarh Congress : प्रमुख जिलों […]

The post Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Congress : रायपुर। आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में 41 नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह फेरबदल कांग्रेस के संगठन को ‘परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर’ में बदलने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

Chhattisgarh Congress : प्रमुख जिलों को मिली नई कमान

राजधानी रायपुर और बिलासपुर सहित महत्वपूर्ण जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है:

read more : Chhattisgarh Vidhansabha : छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव का कार्यकाल बढ़ा: दिनेश शर्मा अब 2026 तक पद पर रहेंगे

  • रायपुर सिटी: श्रीकुमार शंकर मेनन

  • रायपुर ग्रामीण: राजेंद्र पप्पू बंजारे

  • बिलासपुर शहर: सिद्धांशु मिश्रा

  • बिलासपुर ग्रामीण: महेंद्र गंगोत्री

  • अन्य प्रमुख जिले: महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल, और कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

महिला नेतृत्व को मिली 12% हिस्सेदारी

नई सूची में महिला नेतृत्व पर भी ध्यान दिया गया है। कुल 41 जिलाध्यक्षों में पाँच (5) महिलाओं को शामिल किया गया है, जो कुल नियुक्तियों का लगभग 12.2% है। इनमें सुमित्रा धृतलहरे (बलौदाबाजार), तारिणी चंद्राकर (धमतरी), गजमती भानु (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), रश्मि गभेल (सक्ती) और शशि सिंह (सूरजपुर) प्रमुख हैं।

दिल्ली में हुआ अंतिम निर्णय और रणनीति

इन नियुक्तियों पर अंतिम फैसला दिल्ली में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद लिया गया। 23 अक्टूबर को आयोजित इस अहम बैठक में AICC महासचिव केसी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जैसे शीर्ष नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई चर्चा के बाद ही नामों को अंतिम रूप दिया गया।

परफॉर्मेंस बेस्ड’ कार्यप्रणाली और ट्रेनिंग

कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यह संगठन ‘पुराने ढर्रे’ से हटकर काम करेगा। अब हर छह महीने में जिला इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। जो पदाधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें भविष्य में प्रदेश स्तर के पदों और चुनावी जिम्मेदारियों में प्राथमिकता दी जाएगी।

संगठन को नई दिशा देने के लिए, सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी मुख्यालय, दिल्ली में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यहाँ वे पार्टी के वर्किंग पैटर्न को समझेंगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।

यह नई टीम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार की गई है।

The post Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-congress/feed/ 0
Delhi Blast: लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका, 13 की मौत 30 से अधिक घायल, पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर https://maarmik.in/delhi-blast-big-explosion-in-a-car-near-red-fort/ https://maarmik.in/delhi-blast-big-explosion-in-a-car-near-red-fort/#respond Mon, 10 Nov 2025 19:08:42 +0000 https://maarmik.in/?p=5912 Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक भीषण धमाके से दहल उठी। जानकारी के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद आसपास खड़ी करीब आठ गाड़ियों में आग लग गई, और मौके पर मौजूद […]

The post Delhi Blast: लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका, 13 की मौत 30 से अधिक घायल, पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर appeared first on Maarmik.in.

]]>
Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक भीषण धमाके से दहल उठी। जानकारी के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद आसपास खड़ी करीब आठ गाड़ियों में आग लग गई, और मौके पर मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। अब तक 13 लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल होने की पुष्टि हुई है।

धमाके के बाद मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के वक्त जैसे ही धमाका हुआ, तेज धमाके की आवाज़ पूरे लाल किला क्षेत्र में गूंज उठी। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर 7 दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेराबंदी कर मेट्रो गेट नंबर-4 को बंद कर दिया।

मौके पर पहुंची NIA और Delhi Police की टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए एनआईए (NIA), स्पेशल सेल और एफएसएल (FSL) की टीमें जांच में जुट गई हैं। शुरुआती जांच में विस्फोट को हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर, गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।

पीएम मोदी और अमित शाह ने ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है। वहीं, अमित शाह ने आईबी चीफ और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। शाह ने खुद एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और कहा — “यह एक बेहद गंभीर घटना है, जांच एजेंसियां हर कोण से जांच कर रही हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जताया दुख

घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा — “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में निर्दोष लोगों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है।”

वहीं, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर लिखा — “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।”

क्या है ब्लास्ट की वजह?

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कार में सीएनजी लीक के चलते विस्फोट हुआ हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच एजेंसियां आतंकी कनेक्शन की भी संभावना से इनकार नहीं कर रही हैं।

क्या फरीदाबाद में मिले 2900 किलो विस्फोटक से जुड़ा है संबंध?

धमाका ऐसे समय में हुआ है जब फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। पुलिस का मानना है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संभावित लिंक हो सकता है। एनआईए की टीमें इस एंगल से भी जांच कर रही हैं।

दिल्ली, मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट

धमाके के बाद न केवल दिल्ली बल्कि मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राम मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रमुख बिंदु :

  • लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास कार में धमाका

  • 13 की मौत, 30 से अधिक घायल

  • एनआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल की टीमें जांच में जुटीं

  • पीएम मोदी और अमित शाह ने ली जानकारी

  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जताया शोक

  • दिल्ली, मुंबई, यूपी में हाई अलर्ट घोषित

The post Delhi Blast: लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका, 13 की मौत 30 से अधिक घायल, पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/delhi-blast-big-explosion-in-a-car-near-red-fort/feed/ 0