Raipur Airport Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-airport/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sun, 30 Nov 2025 08:35:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Raipur Airport Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-airport/ 32 32 Raipur Airport : तकनीकी संकट से थमीं रफ़्तार, रायपुर एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइटें घंटों लेट…. https://maarmik.in/raipur-airport-technical-glitch-slows-down-flights-at-raipur-airport-delays-6-flights-by-hours/ https://maarmik.in/raipur-airport-technical-glitch-slows-down-flights-at-raipur-airport-delays-6-flights-by-hours/#respond Sun, 30 Nov 2025 08:35:37 +0000 https://maarmik.in/?p=6279 Raipur Airport : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज यात्रियों को भारी विलंब का सामना करना पड़ा। एयरबस A-320 विमानों में आई तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो और एयर इंडिया की लगभग छह उड़ानें अपने निर्धारित समय से दो से ढाई घंटे की देरी से पहुँचीं। यह तकनीकी समस्या न […]

The post Raipur Airport : तकनीकी संकट से थमीं रफ़्तार, रायपुर एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइटें घंटों लेट…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur Airport : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज यात्रियों को भारी विलंब का सामना करना पड़ा। एयरबस A-320 विमानों में आई तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो और एयर इंडिया की लगभग छह उड़ानें अपने निर्धारित समय से दो से ढाई घंटे की देरी से पहुँचीं। यह तकनीकी समस्या न केवल रायपुर, बल्कि देशभर की विमान सेवाओं को प्रभावित कर रही है।

Raipur Airport : सौर विकिरण से कंप्यूटर में आई खराबी

विमानन सूत्रों के अनुसार, एयरबस A-320 परिवार के विमानों के कंप्यूटर सिस्टम में सौर विकिरण (Solar Radiation) के कारण एक गंभीर तकनीकी समस्या सामने आई है। इस वैश्विक समस्या के कारण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 30 नवंबर तक सभी प्रभावित विमानों के सॉफ्टवेयर को तत्काल अपडेट करने का आदेश दिया है।

read more : Cyclonic Ditwah : चक्रवाती तूफान दितवाह का दिख रहा असर : बस्तर संभाग में 3 दिन बारिश का अलर्ट, बाकी छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा पारा

प्रभावित हुई उड़ानें (विलंब के बाद आगमन समय):

मूल गंतव्य निर्धारित समय विलंबित आगमन समय
कोलकाता दोपहर 2:55 बजे शाम 4:25 बजे
मुंबई शाम 5:00 बजे शाम 6:50 बजे
अहमदाबाद शाम 5:30 बजे शाम 6:35 बजे
पुणे शाम 6:15 बजे शाम 7:00 बजे

देशभर में सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम जारी

इस तकनीकी संकट को देखते हुए, एयरबस विमानों का संचालन करने वाली एयरलाइंस, जिनमें भारत में मुख्य रूप से इंडिगो (200 विमान), एयर इंडिया (113), और एयर इंडिया एक्सप्रेस (25) शामिल हैं, युद्धस्तर पर सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम कर रही हैं। एयरलाइंस का कहना है कि पुराने सॉफ्टवेयर सौर विकिरण का मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए तत्काल नया सॉफ्टवेयर डालना जरूरी है। कुछ पुराने विमानों में ELAC हार्डवेयर बदलने की भी जरूरत पड़ रही है। इस काम में तेजी लाने के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर इंजीनियरों की अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं।

PM की वापसी के कारण ट्रैफिक नियंत्रण

तकनीकी विलंब के साथ-साथ, रायपुर एयरपोर्ट पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष विमान से दिल्ली वापसी के कारण भी फ्लाइटों के संचालन को री-शेड्यूल किया गया है।

दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच किसी भी व्यावसायिक उड़ान को उतरने या उड़ान भरने की अनुमति नहीं रहेगी।

सामान्य संचालन दोपहर 2 बजे के पहले और PM के विशेष विमान के रवाना होने के बाद शाम 4 बजे के बाद ही शुरू होगा।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी फ्लाइट का स्टेटस निश्चित रूप से जांच कर लें और सुरक्षा कारणों से निर्धारित समय से 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुँचें।

The post Raipur Airport : तकनीकी संकट से थमीं रफ़्तार, रायपुर एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइटें घंटों लेट…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-airport-technical-glitch-slows-down-flights-at-raipur-airport-delays-6-flights-by-hours/feed/ 0
BIG Breaking: रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, माना अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…! https://maarmik.in/big-breaking-emergency-landing-in-raipur-believed-to-have-died-on-the-way-to-hospital/ https://maarmik.in/big-breaking-emergency-landing-in-raipur-believed-to-have-died-on-the-way-to-hospital/#respond Fri, 10 Oct 2025 07:09:52 +0000 https://maarmik.in/?p=5620 BIG Breaking: रायपुर एयरपोर्ट पर एक भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई। दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को तब इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी जब विमान में सवार एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। विमान लैंड होते ही एयरपोर्ट मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत माना सिविल अस्पताल […]

The post BIG Breaking: रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, माना अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
BIG Breaking: रायपुर एयरपोर्ट पर एक भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई। दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को तब इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी जब विमान में सवार एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। विमान लैंड होते ही एयरपोर्ट मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत माना सिविल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक की मृत्यु रास्ते में ही हो चुकी थी। मृतक की पहचान गौतम बावरी (उम्र 24 वर्ष) निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वह ब्लड कैंसर (रक्त कैंसर) से पीड़ित था और इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई जा रहा था। परिवार के मुताबिक, यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया।

The post BIG Breaking: रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, माना अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-breaking-emergency-landing-in-raipur-believed-to-have-died-on-the-way-to-hospital/feed/ 0
BIG NEWS: रायपुर एयरपोर्ट में तकनीकी ख़राबी, भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…! https://maarmik.in/big-news-technical-fault-at-raipur-airport-emergency-landing-in-bhopal/ https://maarmik.in/big-news-technical-fault-at-raipur-airport-emergency-landing-in-bhopal/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:35 +0000 https://maarmik.in/?p=5055 BIG NEWS: राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अचानक भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम काम नहीं करने से एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कोई सिग्नल नहीं मिल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, रायपुर एयरपोर्ट के […]

The post BIG NEWS: रायपुर एयरपोर्ट में तकनीकी ख़राबी, भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
BIG NEWS: राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अचानक भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम काम नहीं करने से एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कोई सिग्नल नहीं मिल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर एयरपोर्ट के सिग्नल देने वाले तकनीकी उपकरणों पर बिजली गिर गई, जिससे सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया। इस तकनीकी खराबी के चलते अब तक कुल 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। इनमें हैदराबाद–रायपुर को भुवनेश्वर, कोलकाता–रायपुर को भुवनेश्वर, दिल्ली–रायपुर को भोपाल, मुंबई–रायपुर को नागपुर और पुणे–रायपुर की फ्लाइट को हवा में रोका गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों को दुरुस्त करने का काम जारी है। संभावना जताई जा रही है कि कल तक फ्लाइट संचालन सामान्य हो सकता है। इस घटना के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

The post BIG NEWS: रायपुर एयरपोर्ट में तकनीकी ख़राबी, भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-technical-fault-at-raipur-airport-emergency-landing-in-bhopal/feed/ 0