Raipur Big News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-big-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 17 Dec 2025 11:28:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Raipur Big News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-big-news/ 32 32 Raipur Big News : रायपुर की सड़कों पर सियासी संग्राम : नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा दफ्तर घेरने निकले कांग्रेसी, पुलिस के साथ झूमाझटकी https://maarmik.in/raipur-big-news-2/ https://maarmik.in/raipur-big-news-2/#respond Wed, 17 Dec 2025 11:28:10 +0000 https://maarmik.in/?p=6888 Raipur Big News : रायपुर : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर देश भर में छिड़ी सियासी जंग की आंच आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक पहुँच गई। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए भाजपा कार्यालय के घेराव की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सड़क पर […]

The post Raipur Big News : रायपुर की सड़कों पर सियासी संग्राम : नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा दफ्तर घेरने निकले कांग्रेसी, पुलिस के साथ झूमाझटकी appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur Big News : रायपुर : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर देश भर में छिड़ी सियासी जंग की आंच आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक पहुँच गई। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए भाजपा कार्यालय के घेराव की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सड़क पर जबरदस्त टकराव और धक्का-मुक्की देखने को मिली।

Raipur Big News : दिग्गजों की अगुआई में कांग्रेस का ‘शक्ति प्रदर्शन’
कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन महज एक रैली नहीं, बल्कि पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन था। इस आंदोलन की कमान खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे दिग्गजों ने संभाल रखी थी। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार नेशनल हेराल्ड मामले के जरिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ‘षड्यंत्र’ रच रही है, जिसका असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है।

read more : CNG PNG Price : आम आदमी को बड़ी राहत : 1 जनवरी से घट जाएंगे CNG और PNG के रेट, जानिए कितनी होगी बचत।

बैरिकेड्स पर छिड़ा ‘जंग’ जैसा नजारा
सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जब नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए किलेबंदी कर रखी थी। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिसे पार करने की कोशिश में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। माहौल इतना गर्मा गया कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

“भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब”
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। नेताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इस ‘तानाशाही’ के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। प्रदर्शन के दौरान रायपुर की सड़कों पर घंटों तक गहमागहमी बनी रही।

The post Raipur Big News : रायपुर की सड़कों पर सियासी संग्राम : नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा दफ्तर घेरने निकले कांग्रेसी, पुलिस के साथ झूमाझटकी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-big-news-2/feed/ 0
Raipur Big News : रेलवे अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर कर्मचारी ने पिया फिनाइल, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी https://maarmik.in/raipur-big-news/ https://maarmik.in/raipur-big-news/#respond Sat, 29 Nov 2025 07:35:39 +0000 https://maarmik.in/?p=6237 Raipur Big News : रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने के चलते एक कर्मचारी के आत्महत्या का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। उच्च पदस्थ रेल मंडल सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी ने फिनाइल का सेवन कर लिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत देवेंद्र नगर स्थित श्री […]

The post Raipur Big News : रेलवे अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर कर्मचारी ने पिया फिनाइल, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur Big News : रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने के चलते एक कर्मचारी के आत्महत्या का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। उच्च पदस्थ रेल मंडल सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी ने फिनाइल का सेवन कर लिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कर्मचारी का इलाज जारी है।

Raipur Big News : अधिकारी से नहीं मिल पाने पर निराशा

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर परेशान था। इसी संबंध में वह अपनी बात रखने के लिए मंडल के सीनियर डिविजनल पर्सनल ऑफिसर (Sr. DPO) से मिलने पहुंचा था, लेकिन अधिकारी ने उससे मिलने से साफ इनकार कर दिया।

read more : Raipur NIT Chaupati Vivad : NIT चौपाटी विवाद का सियासी उबाल: यूथ हब की बर्बादी पर युवा कांग्रेस PM मोदी से करेंगे शिकायत

इसके बाद, कर्मचारी ने असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर (APO) से मुलाकात की, लेकिन वहां भी उसकी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। अधिकारियों से निराशाजनक व्यवहार और अपनी समस्या का निराकरण न होने से तंग आकर, कर्मचारी ने हताशा में यह चरम कदम उठाने की कोशिश की। समय रहते आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई।

रेल कर्मचारियों में रोष, उच्चस्तरीय जांच की मांग

इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों में गहरा गुस्सा और रोष व्याप्त है। कर्मचारी संघों और सहकर्मियों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि यह घटना अधिकारियों के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है और दोषी अधिकारी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ दोहराई न जा सकें।

The post Raipur Big News : रेलवे अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर कर्मचारी ने पिया फिनाइल, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-big-news/feed/ 0