Raipur Court Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-court/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Raipur Court Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-court/ 32 32 CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/#respond Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 https://maarmik.in/?p=6124 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध […]

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन और घोटाले से सीधे जुड़े कई संगीन आरोप लगाए गए हैं।

14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

शराब घोटाले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। चैतन्य बघेल को कुछ समय पहले न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जहां से उनकी रिमांड लगातार बढ़ाई जा रही है।
कोर्ट ने एक बार फिर सुनवाई के दौरान चैतन्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उन्हें 10 दिसंबर 2025 तक जेल में ही रहना होगा।

3200 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला

EOW ने चार्जशीट में खुलासा किया है कि राज्य में 2018 से 2023 के बीच, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान, शराब घोटाले के माध्यम से 3200 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई। EOW की शुरुआती जांच में बताया गया था कि लगभग 2174 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन विस्तृत जांच और पूरक चालान में यह घोटाला कहीं अधिक बड़ा पाया गया।

जांच के मुताबिक, इस घोटाले से जुड़ी रकम से 11 आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्तियां खरीदीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कथित रूप से 61 लाख अवैध पेटी शराब की बिक्री कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जो सीधे इस सिंडिकेट से जुड़ी थी।

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/feed/ 0
नान घोटाला मामला: IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को जमानत, लेकिन जेल में रहेंगे…! https://maarmik.in/naan-scam-case-ias-alok-shukla-and-anil-tuteja-granted-bail/ https://maarmik.in/naan-scam-case-ias-alok-shukla-and-anil-tuteja-granted-bail/#respond Thu, 16 Oct 2025 17:16:44 +0000 https://maarmik.in/?p=5660 नान घोटाला मामला: छत्तीसगढ़ के चर्चित नान घोटाले (NAN Scam) मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रायपुर की विशेष अदालत ने रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक शुक्ला और IAS अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। हालांकि, राहत मिलने के बावजूद अनिल टुटेजा अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि उन पर शराब घोटाला मामले […]

The post नान घोटाला मामला: IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को जमानत, लेकिन जेल में रहेंगे…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
नान घोटाला मामला: छत्तीसगढ़ के चर्चित नान घोटाले (NAN Scam) मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रायपुर की विशेष अदालत ने रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक शुक्ला और IAS अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। हालांकि, राहत मिलने के बावजूद अनिल टुटेजा अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि उन पर शराब घोटाला मामले में भी आरोप तय हैं और वे EOW की जांच में आरोपी हैं।

ईडी की रिमांड के बाद मिली जमानत

दोनों अधिकारियों ने 22 सितंबर को ईडी (Enforcement Directorate) कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली में चार सप्ताह की कस्टोडियल रिमांड पर रखा गया था। 16 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद, दोनों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को जमानत दे दी।

नान घोटाला क्या है?

नान घोटाला फरवरी 2015 में तब उजागर हुआ था जब ACB/EOW की टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) के 25 परिसरों पर एक साथ छापे मारे थे।
छापे के दौरान 3.64 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे। जांच में पाया गया कि चावल और नमक के जो नमूने लिए गए थे, वे मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे।
आरोपों के मुताबिक, मिलों से घटिया चावल लिया गया और इसके बदले में करोड़ों रुपये की रिश्वत ली गई। इस घोटाले में भंडारण और परिवहन में भी भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिले थे।

आरोपी अधिकारी और मुकदमे की स्थिति

शुरुआत में शिवशंकर भट्ट सहित 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में निगम के तत्कालीन अध्यक्ष और एमडी का नाम भी आरोपियों में जोड़ा गया। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

शराब घोटाले से भी जुड़ा है मामला

हालांकि आलोक शुक्ला को राहत मिल गई है, लेकिन अनिल टुटेजा को शराब घोटाला मामले में भी आरोपी बनाया गया है, इसलिए वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे।

The post नान घोटाला मामला: IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को जमानत, लेकिन जेल में रहेंगे…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/naan-scam-case-ias-alok-shukla-and-anil-tuteja-granted-bail/feed/ 0