Raipur News in Chhattisgarhi Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-news-in-chhattisgarhi/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 27 Dec 2025 10:09:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Raipur News in Chhattisgarhi Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-news-in-chhattisgarhi/ 32 32 Magneto Mall Case Update : बजरंग दल ने तेलीबांधा थाने के सामने सड़क जाम कर भरी हुंकार, जानें मामला https://maarmik.in/magneto-mall-case-update/ https://maarmik.in/magneto-mall-case-update/#respond Sat, 27 Dec 2025 10:09:48 +0000 https://maarmik.in/?p=7222 Magneto Mall Case Update : रायपुर: राजधानी रायपुर में ‘मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़’ मामला अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक टकराव का रूप ले चुका है। अपने साथियों की गिरफ्तारी से भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस की रणनीति को फेल करते हुए तेलीबांधा थाने के सामने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। अचानक […]

The post Magneto Mall Case Update : बजरंग दल ने तेलीबांधा थाने के सामने सड़क जाम कर भरी हुंकार, जानें मामला appeared first on Maarmik.in.

]]>
Magneto Mall Case Update : रायपुर: राजधानी रायपुर में ‘मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़’ मामला अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक टकराव का रूप ले चुका है। अपने साथियों की गिरफ्तारी से भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस की रणनीति को फेल करते हुए तेलीबांधा थाने के सामने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

Magneto Mall Case Update : पुलिस को छकाया, तेलीबांधा में जमाया डेरा
बजरंग दल ने पहले घोषणा की थी कि वे सिविल लाइन थाने में सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। पुलिस ने वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने ‘मास्टरप्लान’ बदला और सीधे तेलीबांधा थाना पहुंच गए। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती, कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।

read more : Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला….

कार्यकर्ताओं की मांग है कि 24 दिसंबर की घटना में गिरफ्तार किए गए उनके 7 पदाधिकारियों को बिना शर्त तुरंत रिहा किया जाए। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि रिहाई नहीं हुई, तो हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

क्या था 24 दिसंबर का ‘मॉल तांडव’?
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा हुआ था। मॉल प्रबंधन और पुलिस के मुताबिक, लाठी-डंडों से लैस 30-40 लोग जबरन मॉल के अंदर घुसे थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों के आईडी कार्ड चेक किए, उनकी धर्म-जाति पूछी और मॉल में तोड़फोड़ की। इस घटना में मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।

पुलिस की FIR और छापेमारी
मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। शुक्रवार की रात क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर एक नाबालिग समेत करीब दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया था। इसी कार्रवाई को बजरंग दल ने ‘एकतरफा’ बताते हुए मोर्चा खोल दिया है।

ब्लिंकिट और अंबुजा मॉल में भी दिखा था असर
बंद के दौरान सिर्फ मैग्नेटो मॉल ही नहीं, बल्कि विधानसभा रोड स्थित ब्लिंकिट ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। तनाव को देखते हुए पुलिस ने उस दिन अंबुजा मॉल को भी खाली कराया था।

मौके पर तनाव, भारी बल तैनात
फिलहाल तेलीबांधा इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। चक्काजाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मौके पर वज्र वाहन और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि बजरंग दल अपने रुख पर अड़ा हुआ है।

The post Magneto Mall Case Update : बजरंग दल ने तेलीबांधा थाने के सामने सड़क जाम कर भरी हुंकार, जानें मामला appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/magneto-mall-case-update/feed/ 0