Raipur news today Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-news-today/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 27 Dec 2025 09:28:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Raipur news today Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-news-today/ 32 32 TI Line Attached : धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच….. https://maarmik.in/ti-line-attached-touching-the-feet-of-dhirendra-shastri-proved-costly-for-the-ti-ssp-attached-his-line/ https://maarmik.in/ti-line-attached-touching-the-feet-of-dhirendra-shastri-proved-costly-for-the-ti-ssp-attached-his-line/#respond Sat, 27 Dec 2025 09:28:23 +0000 https://maarmik.in/?p=7219 TI Line Attached : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘खाकी’ और ‘आस्था’ के टकराव का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी पहनकर मर्यादा और प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में माना थाना प्रभारी (TI) मनीष तिवारी पर गाज गिरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर एसएसपी ने […]

The post TI Line Attached : धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
TI Line Attached : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘खाकी’ और ‘आस्था’ के टकराव का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी पहनकर मर्यादा और प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में माना थाना प्रभारी (TI) मनीष तिवारी पर गाज गिरी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

TI Line Attached : क्या है पूरा मामला?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दुर्ग (भिलाई) में आयोजित हनुमत कथा के लिए शनिवार को चार्टर्ड प्लेन से रायपुर के स्टेट हैंगर पहुंचे थे। उनकी अगवानी के लिए वहां कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब और पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान माना टीआई मनीष तिवारी ने कुछ ऐसा किया जो पुलिस अनुशासन के खिलाफ माना गया।

read more : Surajpur Suicide News : युवक ने खुद को पेट्रोल से जलाया, अस्पताल जाने से किया इंकार, सुबह इस हाल में मिला….

टोपी और जूते उतारकर हुए नतमस्तक
वायरल हुए 56 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि टीआई मनीष तिवारी ने पहले पंडित शास्त्री को सैल्यूट किया, लेकिन उसके तुरंत बाद अपनी धार्मिक आस्था में बहकर उन्होंने अपनी पुलिस टोपी और जूते उतारे और जमीन पर नतमस्तक होकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पैर छू लिए।

प्रोटोकॉल का उल्लंघन और कार्रवाई
पुलिस नियमावली (Police Manual) के अनुसार, वर्दी में तैनात कोई भी अधिकारी किसी व्यक्ति के पैर नहीं छू सकता। वर्दी में केवल ‘सैल्यूट’ करने का ही प्रोटोकॉल है। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और पुलिस की साख पर बट्टा लगाने वाला कृत्य माना।

एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए कहा:

“सरकारी वर्दी में तैनात अधिकारी को व्यक्तिगत आस्था दिखाने के लिए प्रोटोकॉल तोड़ने की इजाजत नहीं है। अनुशासनहीनता के चलते टीआई को लाइन अटैच किया गया है और मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।”

विवादों से पुराना नाता: पहले भी हो चुके हैं लाइन अटैच
यह पहली बार नहीं है जब टीआई मनीष तिवारी अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वह विवादों में फंस चुके हैं:

अमित बघेल केस: कुछ समय पहले एक आरोपी अमित बघेल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में उससे हाथ मिलाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था।

उस वक्त भी उन पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे और उन्हें लाइन अटैच की सजा भुगतनी पड़ी थी।

जांच के घेरे में मौजूदगी
अब पुलिस विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या टीआई मनीष तिवारी की ड्यूटी आधिकारिक रूप से स्टेट हैंगर पर लगाई गई थी? अगर वे बिना किसी आदेश के वहां मौजूद थे, तो उन पर और भी कड़ी गाज गिर सकती है।

The post TI Line Attached : धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ti-line-attached-touching-the-feet-of-dhirendra-shastri-proved-costly-for-the-ti-ssp-attached-his-line/feed/ 0
Raipur Police Raid News : रेव पार्टी पर पुलिस का शिकंजा : जेडी फॉर्म हाउस में रेड, नशे में धुत 21 रईजादे गिरफ्तार https://maarmik.in/raipur-police-raid-news/ https://maarmik.in/raipur-police-raid-news/#respond Thu, 18 Dec 2025 10:16:21 +0000 https://maarmik.in/?p=6915  Raipur Police Raid News : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल (New Year 2026) के जश्न से पहले पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले JD (जेडी) फॉर्म हाउस में चल रही एक हाई-प्रोफाइल प्राइवेट पार्टी पर पुलिस ने अचानक […]

The post Raipur Police Raid News : रेव पार्टी पर पुलिस का शिकंजा : जेडी फॉर्म हाउस में रेड, नशे में धुत 21 रईजादे गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Raipur Police Raid News : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल (New Year 2026) के जश्न से पहले पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले JD (जेडी) फॉर्म हाउस में चल रही एक हाई-प्रोफाइल प्राइवेट पार्टी पर पुलिस ने अचानक दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 21 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है, जो नशे की हालत में मिले।

 Raipur Police Raid News : नए साल से पहले पुलिस का ‘एक्शन मोड’
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विधानसभा इलाके के एक फॉर्म हाउस में अवैध तरीके से शराब और अन्य नशीले पदार्थों के साथ पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने रात के अंधेरे में जेडी फॉर्म हाउस को चारों तरफ से घेर लिया। जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। तेज म्यूजिक के बीच युवक-युवतियां नशे में पूरी तरह धुत थे और पुलिस को देखकर वहां भगदड़ मच गई।

READ MORE : Raigarh News : धान खरीदी केंद्र बना हाथियों का पिकनिक स्पॉट, रात के अंधेरे में 15 बोरी धान चट कर गया गजराजों का दल

गिरफ्तारी और कार्रवाई
पुलिस ने मौके से कुल 21 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी नशे की हालत में पाए गए, जिसके बाद उन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस पार्टी का आयोजक कौन था और वहां नशीले पदार्थ कहाँ से सप्लाई किए गए थे।

फॉर्म हाउस मालिकों को सख्त चेतावनी
रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए शहर के अन्य फॉर्म हाउस मालिकों और होटल संचालकों को सख्त संदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि नए साल के नाम पर किसी भी तरह की अवैध पार्टी या नशाखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई इस रेड के बाद अब पुलिस शहर के बाहरी इलाकों में स्थित अन्य फॉर्म हाउसों पर भी नजर रख रही है।

The post Raipur Police Raid News : रेव पार्टी पर पुलिस का शिकंजा : जेडी फॉर्म हाउस में रेड, नशे में धुत 21 रईजादे गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-police-raid-news/feed/ 0
Pollution Action in Raipur : ईंट भट्ठों पर भी गिरी गाज, प्रदूषण फैलाने वाले 24 उद्योगों की बिजली काटी, 23 को नोटिस https://maarmik.in/pollution-action-in-raipur/ https://maarmik.in/pollution-action-in-raipur/#respond Wed, 17 Dec 2025 05:26:44 +0000 https://maarmik.in/?p=6858 Pollution Action in Raipur : रायपुर: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने रायपुर और आसपास के इलाकों में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। साल 2025 में अब तक की गई जांच के आधार पर विभाग ने 24 बड़ी फैक्ट्रियों की बिजली काट दी है और उनका काम रुकवा दिया है। इसके […]

The post Pollution Action in Raipur : ईंट भट्ठों पर भी गिरी गाज, प्रदूषण फैलाने वाले 24 उद्योगों की बिजली काटी, 23 को नोटिस appeared first on Maarmik.in.

]]>
Pollution Action in Raipur : रायपुर: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने रायपुर और आसपास के इलाकों में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। साल 2025 में अब तक की गई जांच के आधार पर विभाग ने 24 बड़ी फैक्ट्रियों की बिजली काट दी है और उनका काम रुकवा दिया है। इसके साथ ही नियमों की अनदेखी करने वाले 23 उद्योगों को नोटिस भी जारी किया गया है।

Pollution Action in Raipur : लाखों का लगा जुर्माना अधिकारियों ने बताया कि जो उद्योग खुले में कच्चा माल ले जाते थे या धूल उड़ाते थे, उन पर अब तक लगभग 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रायपुर के औद्योगिक क्षेत्रों जैसे उरला, सिलतरा, बीरगांव और सरोरा में यह अभियान चलाया गया। कुल मिलाकर फैक्ट्रियों से 57 लाख रुपये से ज्यादा की राशि हर्जाने के तौर पर वसूली जा रही है।

read more : RTE Admission Rule : छत्तीसगढ़ RTE नियमों में बड़ा बदलाव : अब नर्सरी नहीं, सीधे कक्षा 1 में मिलेगा प्रवेश, निजी स्कूलों ने खोला मोर्चा

रिहायशी इलाकों में ईंट भट्ठे होंगे बंद प्रदूषण मंडल ने नगर निगम और खनिज विभाग को सख्त पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि शहर के भीतर जैसे सड्डू, आमासिवनी, हीरापुर और सरोरा में चल रहे लाल ईंट भट्ठों को बंद कराया जाए। ये भट्ठे बिना चिमनी के धुआं छोड़ते हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

कचरा जलाने वालों की अब खैर नहीं सिर्फ फैक्ट्री ही नहीं, बल्कि खुले में कचरा जलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। सरोना और कबीर नगर जैसे इलाकों में जुर्माना वसूला गया है। साथ ही नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि सड़कों पर जमी धूल को साफ करने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जाए ताकि उड़ती धूल से प्रदूषण न फैले।

The post Pollution Action in Raipur : ईंट भट्ठों पर भी गिरी गाज, प्रदूषण फैलाने वाले 24 उद्योगों की बिजली काटी, 23 को नोटिस appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/pollution-action-in-raipur/feed/ 0
Chhattisgarh Assembly News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल : हसदेव और खनन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कई विधायक सस्पेंड… https://maarmik.in/chhattisgarh-assembly-news/ https://maarmik.in/chhattisgarh-assembly-news/#respond Tue, 16 Dec 2025 09:14:12 +0000 https://maarmik.in/?p=6838  Chhattisgarh Assembly News : रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। हसदेव अरण्य और प्रदेश के अन्य हिस्सों में हो रही पेड़ों की कटाई और खनन के मुद्दे पर विपक्ष (कांग्रेस) ने सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर […]

The post Chhattisgarh Assembly News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल : हसदेव और खनन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कई विधायक सस्पेंड… appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Chhattisgarh Assembly News : रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। हसदेव अरण्य और प्रदेश के अन्य हिस्सों में हो रही पेड़ों की कटाई और खनन के मुद्दे पर विपक्ष (कांग्रेस) ने सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग अस्वीकार होने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन के गर्भगृह में घुसकर नारेबाजी की, जिसके परिणामस्वरूप वे नियमानुसार स्वयं ही निलंबित हो गए।

 Chhattisgarh Assembly News : भूपेश बघेल का हमला: “सरकार दो उद्योगपतियों के लिए कर रही काम”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सदन में पहले अशासकीय संकल्प पारित हुआ था कि हसदेव में खदान नहीं खुलेगी, फिर भी धड़ल्ले से जंगल काटे जा रहे हैं। बघेल ने कहा, “प्रदूषण के कारण दिल्ली में फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं और छत्तीसगढ़ जो कि पर्यावरण में समृद्ध है, उसे बर्बाद किया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों में फर्जी ग्राम सभाएं कराकर खनिज संपदा लूटी जा रही है और सरकार केवल दो खास उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

read more : Chhattisgarh Breaking News : बिलासपुर में GST की बड़ी स्ट्राइक : हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, कोल कारोबारियों में मचा हड़कंप

वन मंत्री का पलटवार: “नियमों के तहत ही हो रही कटाई”
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि साय सरकार पर्यावरण और आदिवासियों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र में 94.75 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है, जो देश में प्रथम स्थान पर है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो भी पेड़ों की कटाई हुई है, वह भारत सरकार की स्वीकृति और नियमों के अधीन ही की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में खनन हो रहा है, वहां बदले में 17.80 लाख नए पौधे रोपित किए जाएंगे।

सदन में टकराव की स्थिति
मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने ‘हसदेव बचाओ’ के नारे लगाए। कांग्रेस का आरोप है कि तमनार और सरगुजा क्षेत्रों में ग्रामीणों पर बल प्रयोग किया जा रहा है, जबकि मंत्री ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। इस हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को बाधित होना पड़ा और विपक्ष के कड़े रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में खनन और जंगल की कटाई का मुद्दा छत्तीसगढ़ की राजनीति में और गरमाएगा।

The post Chhattisgarh Assembly News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल : हसदेव और खनन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कई विधायक सस्पेंड… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-assembly-news/feed/ 0
Breaking News: युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग https://maarmik.in/breaking-news-youth-congress-executive-dissolved-with-immediate-effect/ https://maarmik.in/breaking-news-youth-congress-executive-dissolved-with-immediate-effect/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:17 +0000 https://maarmik.in/?p=4657 रायपुर: युवा कांग्रेस के भीतर लंबे समय से चली आ रही निष्क्रियता पर कड़ा कदम उठाते हुए रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस कमेटी और सभी विधानसभा अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव आदिल आलम खैरानी और शहर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने […]

The post Breaking News: युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर: युवा कांग्रेस के भीतर लंबे समय से चली आ रही निष्क्रियता पर कड़ा कदम उठाते हुए रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस कमेटी और सभी विधानसभा अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव आदिल आलम खैरानी और शहर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने जारी किए। मीडिया विभाग अध्यक्ष तुषार गुहा ने बताया कि कई पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष लंबे समय से संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे, जिससे संगठन की सक्रियता और प्रभाव पर नकारात्मक असर पड़ा।

युवा कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि आगे केवल सक्रिय, कर्मठ और निस्वार्थ कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार करना है, ताकि पार्टी के युवा विंग की ताकत और प्रभाव को और मजबूती मिले। संगठन को उम्मीद है कि यह कदम भविष्य में बेहतर भागीदारी और मजबूती का मार्ग प्रशस्त करेगा।

The post Breaking News: युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-youth-congress-executive-dissolved-with-immediate-effect/feed/ 0
राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी https://maarmik.in/drugs-party-in-the-capital-police-busy-investigating/ https://maarmik.in/drugs-party-in-the-capital-police-busy-investigating/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:15 +0000 https://maarmik.in/?p=4633 रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में कुछ युवक ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों को एटीएम कार्ड और प्लेट से सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की लाइन बनाकर उसे सूंघते […]

The post राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में कुछ युवक ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों को एटीएम कार्ड और प्लेट से सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की लाइन बनाकर उसे सूंघते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक वीडियो पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित फार्म हाउस का है, जबकि दूसरा वीडियो कार में बैठे एक युवक का है जो मोबाइल पर लाइन तैयार कर ड्रग्स का सेवन कर रहा है। पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर ली है, जो वीडियो में ड्रग्स लेते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब 5 दिन पुराना है।

इससे पहले भी रायपुर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती को नशे की हालत में देखा गया था। अब नए वीडियो के सामने आने से पुलिस और प्रशासन एक बार फिर चौकन्ना हो गए हैं। राजधानी में फार्म हाउस, पब और होटलों में हो रही निजी पार्टियों में ड्रग्स के उपयोग को लेकर गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष अब तक 550 से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें गांजा, एमडीएमए, एलएसडी, ओजी (विदेशी गांजा), हेरोइन, नशीली गोलियां, अफीम और कफ सिरप जैसी प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री और तस्करी में लिप्त आरोपी शामिल हैं। पूछताछ में कई आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से ड्रग्स मंगवाकर छत्तीसगढ़ में नेटवर्क फैलाए हुए हैं।

महज दो दिन पहले ही रायपुर पुलिस ने एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से कुछ ने पाकिस्तान से आई हेरोइन बेचने की बात भी कबूल की है। पुलिस अब अन्य संदिग्ध युवाओं की पहचान और वायरल वीडियो की लोकेशन व स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

The post राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/drugs-party-in-the-capital-police-busy-investigating/feed/ 0
IAS Transfer Breaking: बड़ा फेरबदल 10 IAS अफसरों से लेकर CM सचिवालय तक https://maarmik.in/ias-transfer-breaking-news-big-reshuffle/ https://maarmik.in/ias-transfer-breaking-news-big-reshuffle/#respond Tue, 05 Aug 2025 17:01:25 +0000 https://maarmik.in/?p=4572 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इन बदलावों में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त […]

The post IAS Transfer Breaking: बड़ा फेरबदल 10 IAS अफसरों से लेकर CM सचिवालय तक appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इन बदलावों में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह नियुक्ति शासन स्तर पर रवि मित्तल की भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि सरकार उन्हें प्रशासनिक संचालन की मुख्यधारा में और अधिक शामिल कर रही है।

The post IAS Transfer Breaking: बड़ा फेरबदल 10 IAS अफसरों से लेकर CM सचिवालय तक appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ias-transfer-breaking-news-big-reshuffle/feed/ 0