Raipur news update Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-news-update/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 24 Dec 2025 10:24:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Raipur news update Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-news-update/ 32 32 Chhattisgarh Bandh : छत्तीसगढ़ बंद में भारी बवाल : रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, ब्लिंकिट गोदाम में घुसे प्रदर्शनकारी, कर्मचारियों के साथ मारपीट https://maarmik.in/chhattisgarh-bandh/ https://maarmik.in/chhattisgarh-bandh/#respond Wed, 24 Dec 2025 10:24:17 +0000 https://maarmik.in/?p=7103  Chhattisgarh Bandh : रायपुर (छत्तीसगढ़) : कांकेर के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और धर्मांतरण के विरोध में ‘छत्तीसगढ़ सर्व समाज’ द्वारा बुलाए गए ‘छत्तीसगढ़ बंद’ ने आज राजधानी रायपुर में उग्र रूप ले लिया। प्रदेशव्यापी बंद का असर सुबह से ही व्यापारिक केंद्रों पर देखा गया, लेकिन दोपहर होते-होते राजधानी के कई इलाकों से तोड़फोड़ […]

The post Chhattisgarh Bandh : छत्तीसगढ़ बंद में भारी बवाल : रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, ब्लिंकिट गोदाम में घुसे प्रदर्शनकारी, कर्मचारियों के साथ मारपीट appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Chhattisgarh Bandh : रायपुर (छत्तीसगढ़) : कांकेर के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और धर्मांतरण के विरोध में ‘छत्तीसगढ़ सर्व समाज’ द्वारा बुलाए गए ‘छत्तीसगढ़ बंद’ ने आज राजधानी रायपुर में उग्र रूप ले लिया। प्रदेशव्यापी बंद का असर सुबह से ही व्यापारिक केंद्रों पर देखा गया, लेकिन दोपहर होते-होते राजधानी के कई इलाकों से तोड़फोड़ और मारपीट की खबरें सामने आने लगीं। प्रदर्शनकारियों ने न केवल दुकानें बंद कराईं, बल्कि मॉल और ऑनलाइन डिलीवरी सेंटर्स को भी निशाना बनाया।

 Chhattisgarh Bandh : मैग्नेटो मॉल में मचा उत्पात, क्रिसमस की सजावट तोड़ी
राजधानी के तेलीबांधा स्थित प्रसिद्ध मैग्नेटो मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा गुट वहां दाखिल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मॉल के अंदर जमकर नारेबाजी की और वहां क्रिसमस की तैयारियों को लेकर की गई विशेष सजावट और लाइटिंग को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे उनकी एक न चली। मॉल के अंदर मौजूद लोग अचानक हुए इस हमले से दहशत में आ गए।

read more : Raipur News : शराब के नशे में सहकर्मी को घोंपा चाकू, फिर खुद ही पहुंचाया अस्पताल, जानें उसके बाद क्या हुआ

ब्लिंकिट गोदाम में मारपीट, सेवा जारी रखने पर नाराजगी
हंगामे की दूसरी बड़ी घटना कटोरा तालाब इलाके में सामने आई। यहाँ क्विक डिलीवरी सर्विस ब्लिंकिट (Blinkit) के गोदाम में प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया। बंद के दौरान डिलीवरी सेवा चालू रहने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की। गोदाम के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुँचाया गया। मारपीट की इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और कर्मचारियों में भारी रोष और डर का माहौल है।

व्यापारिक संगठनों और हिंदू संगठनों का मिला समर्थन
उल्लेखनीय है कि इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट चैंबर ने अपना पूर्ण समर्थन दिया था। सुबह से ही चैंबर के पदाधिकारियों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की। शहर के प्रमुख बाजार जैसे गोल बाजार, मालवीय रोड और शास्त्री बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सब्जी मंडियों से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक की गतिविधियां ठप रहीं।

पुलिस बल तैनात, स्थिति तनावपूर्ण
जगह-जगह हो रही तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद रायपुर पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। मैग्नेटो मॉल और कटोरा तालाब जैसे क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि बंद शांतिपूर्ण होना चाहिए था, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post Chhattisgarh Bandh : छत्तीसगढ़ बंद में भारी बवाल : रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़, ब्लिंकिट गोदाम में घुसे प्रदर्शनकारी, कर्मचारियों के साथ मारपीट appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-bandh/feed/ 0
Breaking News: अज्ञात लोगो ने राम मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं, लोगों में जबरदस्त आक्रोश https://maarmik.in/breaking-news-unknown-people-vandalized-idols-of-ram-temple/ https://maarmik.in/breaking-news-unknown-people-vandalized-idols-of-ram-temple/#respond Fri, 31 Oct 2025 07:15:13 +0000 https://maarmik.in/?p=5765 Breaking News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित श्रीराम मंदिर में अज्ञात शरारती तत्वों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्रतिमाओं को तोड़कर नाली में फेंक दिया। घटना का विवरण शुक्रवार सुबह जब […]

The post Breaking News: अज्ञात लोगो ने राम मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं, लोगों में जबरदस्त आक्रोश appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित श्रीराम मंदिर में अज्ञात शरारती तत्वों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्रतिमाओं को तोड़कर नाली में फेंक दिया।

घटना का विवरण

शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर की प्रतिमाएं गायब हैं। आसपास खोजबीन करने पर सभी मूर्तियां पास की नाली में टूटी हुई हालत में पाई गईं। यह दृश्य देखकर श्रद्धालु स्तब्ध रह गए और कुछ ही समय में बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। स्थानीय नागरिकों ने इसे “सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश” करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लोगों में आक्रोश और विरोध

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह कृत्य न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि समाज में तनाव फैलाने की कोशिश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाए।

संत घासीदास प्रकरण के बाद दूसरी बड़ी घटना

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब संत गुरु घासीदास बाबा पर अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। अब राम-सीता की मूर्तियों के साथ हुई यह घटना राज्य में धार्मिक असहिष्णुता पर नई बहस को जन्म दे रही है।

प्रशासन की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर के आसपास लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

स्थानीय निवासियों की मांग

  • आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी

  • मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए

  • धार्मिक स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए

The post Breaking News: अज्ञात लोगो ने राम मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं, लोगों में जबरदस्त आक्रोश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-unknown-people-vandalized-idols-of-ram-temple/feed/ 0