Raipur Police Action Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-police-action/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:28:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Raipur Police Action Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-police-action/ 32 32 छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:44 +0000 https://maarmik.in/?p=4516 ननों और युवक को जमानत के बाद रिहाई दुर्ग। मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो नन — सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी — को बिलासपुर NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर और उपाध्यक्ष […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
ननों और युवक को जमानत के बाद रिहाई

दुर्ग। मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो नन — सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी — को बिलासपुर NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर और उपाध्यक्ष सॉन जॉर्ज मौजूद रहे। इस मामले में जेल में बंद सुखमन मंडावी को भी जमानत के बाद छोड़ा गया।

पीड़िताओं ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप

नारायणपुर। मानव तस्करी और धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आया है। घटना की कथित पीड़ित तीन आदिवासी युवतियों ने सामने आकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मारपीट, धमकी और झूठा बयान देने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

जांजगीर-चांपा में फर्जी लूट का पर्दाफाश

जांजगीर-चांपा। दिनदहाड़े हुई 11 लाख 80 हजार रुपये की कथित लूट पुलिस जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने अकाउंटेंट दीपेश देवांगन को अमानत में खयानत के आरोप में गिरफ्तार किया।

भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग का मामला

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले गार्ड युवक का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी महिला ने 5 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देगी। युवक ने डर के कारण नौकरी छोड़ दी और अब तक 3 लाख रुपये दे चुका था। अंततः उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शादी को एक साल हुआ था और दहेज में कार व घर का सामान दिया गया था, लेकिन पति ने 10 लाख रुपये और मांगे। मानसिक उत्पीड़न और खाना न देने की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/feed/ 0
अवैध कबाड़ियों का आतंक, कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन https://maarmik.in/terror-of-illegal-junk-dealers/ https://maarmik.in/terror-of-illegal-junk-dealers/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:32 +0000 https://maarmik.in/?p=4701 रायपुर। उरला, बिरगाँव और मरोरा क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। आरोप है कि इन कबाड़ कारोबारियों द्वारा अवैध ट्रक कटिंग कराई जाती है और फैक्ट्री, भवन निर्माण में उपयोग होने वाले पंप, लोहे की छड़, साइकिल सहित अन्य सामान चोरों से सस्ते दामों पर खरीदे जाते हैं। इस कारण […]

The post अवैध कबाड़ियों का आतंक, कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। उरला, बिरगाँव और मरोरा क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। आरोप है कि इन कबाड़ कारोबारियों द्वारा अवैध ट्रक कटिंग कराई जाती है और फैक्ट्री, भवन निर्माण में उपयोग होने वाले पंप, लोहे की छड़, साइकिल सहित अन्य सामान चोरों से सस्ते दामों पर खरीदे जाते हैं। इस कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, साथ ही अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि लूटपाट, चाकूबाजी, नशाखोरी और हत्या जैसी वारदातें भी सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कबाड़ कारोबारियों पर पहले से ही चोरी का माल रखने और रेलवे संपत्ति चोरी के मामले दर्ज हैं। इस संदर्भ में बिरगांव कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्वाला गोस्वामी ने नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है।

The post अवैध कबाड़ियों का आतंक, कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/terror-of-illegal-junk-dealers/feed/ 0