Raipur police Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-police/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sun, 16 Nov 2025 16:08:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Raipur police Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/raipur-police/ 32 32 CG News: अमित बघेल की तलाश तेज, करीबियों पर फिर पुलिस की दबिश https://maarmik.in/cg-news-search-for-amit-baghel-intensifies-police-raid-close-associates-again/ https://maarmik.in/cg-news-search-for-amit-baghel-intensifies-police-raid-close-associates-again/#respond Sun, 16 Nov 2025 16:07:31 +0000 https://maarmik.in/?p=5995 CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ विवादित बयान मामले में कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। फरार चल रहे अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को और मजबूत किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर अमित […]

The post CG News: अमित बघेल की तलाश तेज, करीबियों पर फिर पुलिस की दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ विवादित बयान मामले में कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। फरार चल रहे अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को और मजबूत किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर अमित बघेल और उनके करीबियों के घर रात के समय दबिश दी।

करीबियों के घर भी हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, रायपुर पुलिस की कई टीमें लगातार अमित बघेल की लोकेशन तलाशने में जुटी हैं। उनके करीबी समर्थकों और परिचितों के घरों पर भी पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है और उनकी जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 5000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

क्या है पूरा मामला?

20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित बघेल ने कथित रूप से सिंधी हिंदू समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा उन्होंने अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे प्रमुख राष्ट्रनायकों पर भी अनुचित बयान दिया था।

देश भर में विरोध प्रदर्शन

अमित बघेल के बयान के बाद सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने छत्तीसगढ़ सहित देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए। रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत कई जिलों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं। विवाद बढ़ने के बाद अमित बघेल ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी से कोई डर नहीं है, लेकिन उसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए पुलिस अब इस मामले में किसी भी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है और उनकी तलाश जारी है।

The post CG News: अमित बघेल की तलाश तेज, करीबियों पर फिर पुलिस की दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-search-for-amit-baghel-intensifies-police-raid-close-associates-again/feed/ 0
Breaking News: रायपुर के गड्डो ने ली फिर दो मासूम की जान https://maarmik.in/breaking-news-raipurs-potholes-again-took-the-lives-of-two-innocent-children/ https://maarmik.in/breaking-news-raipurs-potholes-again-took-the-lives-of-two-innocent-children/#respond Mon, 10 Nov 2025 07:11:04 +0000 https://maarmik.in/?p=5905 Breaking News: राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कबीर नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। खुले गड्ढे में समा गए दो मासूम जानकारी के […]

The post Breaking News: रायपुर के गड्डो ने ली फिर दो मासूम की जान appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कबीर नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

खुले गड्ढे में समा गए दो मासूम

जानकारी के मुताबिक, कबीर नगर इलाके में सड़क किनारे लंबे समय से एक बड़ा गड्ढा खुला हुआ था, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर गया था। सोमवार सुबह बच्चे खेल रहे थे, तभी दो मासूम खेलते-खेलते फिसलकर गड्ढे में गिर गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे।

स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश

मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई के कारण वे नाकाम रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए। कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि “दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।”

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि कई बार प्रशासन को खुले गड्ढे की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुस्साए लोगों ने रिंग रोड नंबर-1 पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गम में डूबा इलाका

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी और रिश्तेदार घर के बाहर जुटे हैं और हर कोई प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जता रहा है। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहकर लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

The post Breaking News: रायपुर के गड्डो ने ली फिर दो मासूम की जान appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-raipurs-potholes-again-took-the-lives-of-two-innocent-children/feed/ 0
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा हेरफ़ेर, बड़ी संख्या में हुए तबादले https://maarmik.in/police-transfer-major-reshuffle-in-police-department-large-number-of-transfers-made/ https://maarmik.in/police-transfer-major-reshuffle-in-police-department-large-number-of-transfers-made/#respond Wed, 10 Sep 2025 16:42:07 +0000 https://maarmik.in/?p=5051 Police Transfer: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक हेरफेर किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाकर नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने जारी किया है। देखें लिस्ट –

The post Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा हेरफ़ेर, बड़ी संख्या में हुए तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
Police Transfer: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक हेरफेर किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाकर नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने जारी किया है।

देखें लिस्ट –

The post Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा हेरफ़ेर, बड़ी संख्या में हुए तबादले appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/police-transfer-major-reshuffle-in-police-department-large-number-of-transfers-made/feed/ 0