Recruitment Drive. Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/recruitment-drive/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 06:37:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Recruitment Drive. Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/recruitment-drive/ 32 32 CG Placement Camp : दो जिलों में आज प्लेसमेंट कैंप : बस्तर और धमतरी के युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार अवसर, देखें डिटेल https://maarmik.in/cg-placement-camp/ https://maarmik.in/cg-placement-camp/#respond Fri, 28 Nov 2025 06:37:17 +0000 https://maarmik.in/?p=6154 CG Placement Camp : आज शुक्रवार 28 नवंबर को बस्तर और धमतरी जिले के युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के पास आज निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। आड़ावाल स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 […]

The post CG Placement Camp : दो जिलों में आज प्लेसमेंट कैंप : बस्तर और धमतरी के युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार अवसर, देखें डिटेल appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Placement Camp : आज शुक्रवार 28 नवंबर को बस्तर और धमतरी जिले के युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के पास आज निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। आड़ावाल स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से कुल 08 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें सिविल इंजीनियर के 5 पद शामिल हैं, जिनके लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी युवा आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनकी कार्य क्षमता के आधार पर 10 हजार से 15 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, टीम लीडर के 3 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएट) युवा पात्र होंगे और उन्हें 17 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। दोनों ही पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में फ्रेशर्स के साथ-साथ 3 वर्ष तक के अनुभवी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, हालांकि अनुभवी उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

read more : CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर…

CG Placement Camp : इसी प्रकार, धमतरी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा भी 28 नवंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यह प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा बीता सखी, इंश्योरेंस एडवाईजर, फायर मैन, सिक्यूरिटी गार्ड, पैकेजिंग स्टॉफ, ड्राइवर, वॉर्ड बॉय आदि कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, डिप्लोमा फायर सेफ्टी हो, वे इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति, निवास, रोजगार कार्यालय का नवीन पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो लेकर नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

The post CG Placement Camp : दो जिलों में आज प्लेसमेंट कैंप : बस्तर और धमतरी के युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार अवसर, देखें डिटेल appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-placement-camp/feed/ 0