Regional Cinema Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/regional-cinema/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 15 Nov 2025 10:32:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Regional Cinema Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/regional-cinema/ 32 32 CG Movies: छत्तीसगढ़ की पहली हिन्दी फिल्म ‘जानकी’ अब OTT पर होगी रिलीज https://maarmik.in/cg-movies-chhattisgarhs-first-hindi-film-janaki-will-now-be-released-on-ott/ https://maarmik.in/cg-movies-chhattisgarhs-first-hindi-film-janaki-will-now-be-released-on-ott/#respond Sat, 15 Nov 2025 10:32:36 +0000 https://maarmik.in/?p=5974 CG Movies: छत्तीसगढ़ में बनी पहली हिन्दी फीचर फिल्म ‘जानकी’ (Janki) को लेकर महीनों से विवाद और सेंसर अड़चनें जारी थीं, लेकिन अब फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाए जाने के बाद फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने आधिकारिक घोषणा की है कि ‘जानकी’ जल्द ही एन. […]

The post CG Movies: छत्तीसगढ़ की पहली हिन्दी फिल्म ‘जानकी’ अब OTT पर होगी रिलीज appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Movies: छत्तीसगढ़ में बनी पहली हिन्दी फीचर फिल्म ‘जानकी’ (Janki) को लेकर महीनों से विवाद और सेंसर अड़चनें जारी थीं, लेकिन अब फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाए जाने के बाद फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने आधिकारिक घोषणा की है कि ‘जानकी’ जल्द ही एन. माही फिल्म्स ओटीटी (Mahi Films OTT) पर रिलीज होगी।

मोहित साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि फिल्म को पहले 13 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 21 नवंबर तय की गई है। खास बात यह है कि यह फिल्म 9 भाषाओं — हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, उड़िया, भोजपुरी, बंगाली, गुजराती, सिंधी, तेलुगू और तमिल — में दर्शकों के सामने आएगी।

फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट

‘जानकी – भाग 1 (Janki Chapter 1)’ में:

  • अनिकृति चौहान — जानकी के मुख्य किरदार में

  • दिलेश साहू — रघु के रूप में

  • जीत शर्मा

  • नीरज उइके

  • नितीन ग्वाला

  • अमित गोस्वामी

  • सुमित्रा साहू

  • अनुनय शर्मा

  • दीवाना पटेल

  • मोहित जोशी

  • पप्पू चंद्राकर

  • तेजराम साहू

  • अमर दास लहरे

फिल्म का निर्माण और एक्शन डिज़ाइन मोहित साहू ने किया है। गजेन्द्र देवांगन, आशीष कुमार गोयल और रवि माहवार इसके को-प्रोड्यूसर हैं। स्क्रिप्ट और निर्देशन कौशल उपाध्याय ने संभाला है। एडिटिंग की जिम्मेदारी गौरांग त्रिवेदी ने निभाई है। संगीत तोषांत कुमार और मोनिका वर्मा ने दिया है।

फिल्म के गानों को प्रसिद्ध गायकों कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्श अजीज और मोनिका वर्मा ने अपनी आवाज दी है, जिससे संगीत इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल हो जाता है।

The post CG Movies: छत्तीसगढ़ की पहली हिन्दी फिल्म ‘जानकी’ अब OTT पर होगी रिलीज appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-movies-chhattisgarhs-first-hindi-film-janaki-will-now-be-released-on-ott/feed/ 0