rescue operation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/rescue-operation/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 03 Dec 2025 09:05:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png rescue operation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/rescue-operation/ 32 32 Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी का गंदा खेल : नौकरी नहीं, जिस्म का सौदा, सरगुजा की बेटियां उज्जैन में बेची गईं… https://maarmik.in/chhattisgarh-crime-the-dirty-game-of-human-trafficking-no-job-but-flesh-trade-daughters-of-surguja-sold-in-ujjain/ https://maarmik.in/chhattisgarh-crime-the-dirty-game-of-human-trafficking-no-job-but-flesh-trade-daughters-of-surguja-sold-in-ujjain/#respond Wed, 03 Dec 2025 09:05:40 +0000 https://maarmik.in/?p=6369 Chhattisgarh Crime : अंबिकापुर/उज्जैन: छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नौकरी का झांसा देकर दो आदिवासी युवतियों को उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेची गई एक युवती को उज्जैन से सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी युवती की […]

The post Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी का गंदा खेल : नौकरी नहीं, जिस्म का सौदा, सरगुजा की बेटियां उज्जैन में बेची गईं… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Crime : अंबिकापुर/उज्जैन: छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नौकरी का झांसा देकर दो आदिवासी युवतियों को उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेची गई एक युवती को उज्जैन से सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी युवती की तलाश में छापेमारी जारी है।

Chhattisgarh Crime : धोखे का जाल और ढाई लाख का सौदा

लखनपुर थाना क्षेत्र की इन दो मासूम युवतियों को अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का लालच देकर तस्करों ने अपने जाल में फँसाया। बताया जा रहा है कि आरोपी, युवतियों को अंबिकापुर से ट्रेन के ज़रिए उज्जैन लेकर गए और वहाँ उन्हें लगभग ढाई लाख रुपए की भारी भरकम कीमत पर बेच दिया।

read more : KBC 2025 : कौन बनेगा करोड़पति में रायपुर की युवा पत्रकार : 7 महीने की तपस्या रंग लाई, आज रात Big B के सामने प्रज्ञा

ऐसे हुआ पहली युवती का रेस्क्यू

बेची गई पहली युवती को उज्जैन में खरीदने वालों ने एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिसकी आवाज़ सुनकर स्थानीय उज्जैन पुलिस हरकत में आई और तुरंत उसे सुरक्षित छुड़ा लिया। सरगुजा पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन उज्जैन पहुँचे, जहाँ स्थानीय पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी कर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।

दूसरी युवती की चिंता

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दूसरी लापता युवती को भी बेचने के बाद उसके खरीदार से जबरन शादी करवाने की आशंका है। पुलिस अब इस गुमशुदा युवती और तस्करी के पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए सरगर्मी से जुटी हुई है।

इस गंभीर मामले में लखनपुर पुलिस ने मानव तस्करी (Human Trafficking) के तहत चार आरोपियों के ख़िलाफ़ नामज़द जुर्म दर्ज कर लिया है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने की तैयारी है। इस घटना ने एक बार फिर दूर-दराज के क्षेत्रों में नौकरी के नाम पर चल रहे तस्करी के घिनौने गोरखधंधे को उजागर कर दिया है।

The post Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी का गंदा खेल : नौकरी नहीं, जिस्म का सौदा, सरगुजा की बेटियां उज्जैन में बेची गईं… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-crime-the-dirty-game-of-human-trafficking-no-job-but-flesh-trade-daughters-of-surguja-sold-in-ujjain/feed/ 0
CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/ https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/#respond Fri, 28 Nov 2025 06:15:36 +0000 https://maarmik.in/?p=6149 CG News : कोटा | कोटा में मासूम बच्चे को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। कोटा थाना पुलिस ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से चार साल का बच्चा रस्सी से बंधा मिला। यह कार्रवाई चाइल्ड लाइन की शिकायत पर की गई। CG News : कोटा थाना […]

The post CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : कोटा | कोटा में मासूम बच्चे को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। कोटा थाना पुलिस ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से चार साल का बच्चा रस्सी से बंधा मिला। यह कार्रवाई चाइल्ड लाइन की शिकायत पर की गई।

CG News : कोटा थाना प्रभारी मीना ठाकुर ने बताया कि चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर स्वेता गुप्ता को शिकायत मिली थी कि कोटा पड़ावपारा में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी मैना ने चार साल के बच्चे रोशन को गोद लेने के बाद उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि वह बच्चे से जबरदस्ती घर का काम कराती है और मारपीट भी करती है।

read more : CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले

शिकायत मिलते ही गुरुवार को चाइल्ड लाइन की टीम और कोटा पुलिस ने संयुक्त रूप से राजकुमारी मैना के घर दबिश दी। आवाज लगाने पर भी महिला ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस द्वारा दबाव डालने पर उसने दरवाजा खोला। इसके बाद टीम घर के अंदर गई और एक कमरे में रोशन को रस्सी से बंधा हुआ पाया। बच्चे ने बताया कि महिला उसे बाहर नहीं जाने देती और अक्सर मारती-डांटती है।

पुलिस ने स्वेता गुप्ता की रिपोर्ट पर किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। रोशन को चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों की निगरानी में भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि बच्चा उसकी छोटी बहन सुनीता भैना का बेटा है, जिसने दूसरी शादी करने से पहले 20 नवंबर 2024 को एक एग्रीमेंट कर बच्चे को उसे सौंप दिया था। लेकिन जब पुलिस ने उसकी बहन के whereabouts के बारे में पूछा, तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। इसी कारण पुलिस उसके दावों की जांच कर रही है।

The post CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/feed/ 0