revenue department action Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/revenue-department-action/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 06 Dec 2025 06:43:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png revenue department action Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/revenue-department-action/ 32 32 CG NEWS : धान की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई : तीन ठिकानों पर राजस्व टीम का छापा, 122 क्विंटल से अधिक धान जब्त https://maarmik.in/cg-news-major-action-against-illegal-sale-of-paddy-revenue-team-raids-three-locations-seizes-over-122-quintals-of-paddy/ https://maarmik.in/cg-news-major-action-against-illegal-sale-of-paddy-revenue-team-raids-three-locations-seizes-over-122-quintals-of-paddy/#respond Sat, 06 Dec 2025 06:42:20 +0000 https://maarmik.in/?p=6489 CG NEWS : कोरबा: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन के बीच, अवैध भंडारण और विक्रय पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश और एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे के सीधे मार्गदर्शन में, राजस्व विभाग की टीम ने भैंसमा तहसील के तीन अलग-अलग स्थानों पर […]

The post CG NEWS : धान की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई : तीन ठिकानों पर राजस्व टीम का छापा, 122 क्विंटल से अधिक धान जब्त appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG NEWS : कोरबा: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन के बीच, अवैध भंडारण और विक्रय पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश और एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे के सीधे मार्गदर्शन में, राजस्व विभाग की टीम ने भैंसमा तहसील के तीन अलग-अलग स्थानों पर औचक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए 122.40 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया है।

CG NEWS : भैंसमा तहसीलदार के.के. लहरे के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने सबसे पहले ग्राम गिकुंवारी में एक बड़े अवैध भंडारण का खुलासा किया। यहाँ किराना व्यवसायी उसियर यादव के गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहाँ उन्हें बिना किसी वैध दस्तावेज के लगभग 200 बोरी (80 क्विंटल) धान भंडारित मिला। इस बड़ी खेप को तुरंत जब्त कर सुपुर्दनामे की कार्रवाई की गई।

READ MORE : Raipur Science College Drug Bust : साइंस कॉलेज का हाई-प्रोफाइल इलाका बना ड्रग्स का अड्डा….

इसके अतिरिक्त, राजस्व टीम को एक अन्य किराना व्यवसायी जितेंद्र अग्रवाल की अवैध गतिविधि की सूचना मिली। जाँच में पाया गया कि अग्रवाल ने किसान राजू बंजारा के घर में 80 बोरी (32 क्विंटल) धान अवैध रूप से छिपाकर रखा था, जिसे टीम ने तत्काल जब्त कर लिया।

अवैध भंडारण के साथ ही, प्रशासन ने धान की गुणवत्ता पर भी सख्ती दिखाई। कृषि उपज मंडी बरपाली में टोकन सत्यापन के दौरान, ग्राम फूलसरी निवासी एतन सिंह का लाया गया 26 बोरी (10.40 क्विंटल) ‘डलवा धान’ (गर्मी की फसल) समिति प्रबंधक ने अमानक स्तर का पाए जाने पर मौके पर ही रिजेक्ट कर दिया था। राजस्व टीम भी मौके पर पहुँच गई और तत्काल इस अमानक धान को जब्त कर कृषि उपज मंडी के सुपुर्द कर दिया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई अवैध रूप से धान खरीदी और बिक्री के गोरखधंधे को रोकने के लिए निरंतर जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे पूरी पारदर्शिता और सख्ती से निगरानी करें ताकि वास्तविक किसानों को ही धान बिक्री का उचित लाभ मिल सके।

The post CG NEWS : धान की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई : तीन ठिकानों पर राजस्व टीम का छापा, 122 क्विंटल से अधिक धान जब्त appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-major-action-against-illegal-sale-of-paddy-revenue-team-raids-three-locations-seizes-over-122-quintals-of-paddy/feed/ 0
रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/ https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:43 +0000 https://maarmik.in/?p=4570 रायपुर। राजधानी में टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो प्रमुख उद्योगों पर आज एक साथ छापा मारा। इस छापेमार कार्रवाई में टीम ने अब तक करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की है। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर […]

The post रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। राजधानी में टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो प्रमुख उद्योगों पर आज एक साथ छापा मारा। इस छापेमार कार्रवाई में टीम ने अब तक करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की है। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोलकर, ज्वाइंट कमिश्नर बीएन संदीप और असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बैग के निर्देश पर की गई।

बताया जा रहा है कि इन उद्योगों के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद जब पुख्ता साक्ष्य सामने आए, तब टीम ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई अभी भी जारी है और सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस छापे के बाद उद्योगिक क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है और व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल है।

सेंट्रल जीएसटी विभाग की यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि अब टैक्स चोरी को लेकर कोई भी उद्योग या व्यापारी सरकार की निगरानी से बाहर नहीं है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं और टैक्स से बचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

The post रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/feed/ 0