Sachin Pilot Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/sachin-pilot/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 29 Nov 2025 04:22:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Sachin Pilot Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/sachin-pilot/ 32 32 Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची….. https://maarmik.in/chhattisgarh-congress/ https://maarmik.in/chhattisgarh-congress/#respond Sat, 29 Nov 2025 04:22:21 +0000 https://maarmik.in/?p=6217 Chhattisgarh Congress : रायपुर। आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में 41 नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह फेरबदल कांग्रेस के संगठन को ‘परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर’ में बदलने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। Chhattisgarh Congress : प्रमुख जिलों […]

The post Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Congress : रायपुर। आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में 41 नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह फेरबदल कांग्रेस के संगठन को ‘परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर’ में बदलने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

Chhattisgarh Congress : प्रमुख जिलों को मिली नई कमान

राजधानी रायपुर और बिलासपुर सहित महत्वपूर्ण जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है:

read more : Chhattisgarh Vidhansabha : छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव का कार्यकाल बढ़ा: दिनेश शर्मा अब 2026 तक पद पर रहेंगे

  • रायपुर सिटी: श्रीकुमार शंकर मेनन

  • रायपुर ग्रामीण: राजेंद्र पप्पू बंजारे

  • बिलासपुर शहर: सिद्धांशु मिश्रा

  • बिलासपुर ग्रामीण: महेंद्र गंगोत्री

  • अन्य प्रमुख जिले: महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल, और कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

महिला नेतृत्व को मिली 12% हिस्सेदारी

नई सूची में महिला नेतृत्व पर भी ध्यान दिया गया है। कुल 41 जिलाध्यक्षों में पाँच (5) महिलाओं को शामिल किया गया है, जो कुल नियुक्तियों का लगभग 12.2% है। इनमें सुमित्रा धृतलहरे (बलौदाबाजार), तारिणी चंद्राकर (धमतरी), गजमती भानु (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), रश्मि गभेल (सक्ती) और शशि सिंह (सूरजपुर) प्रमुख हैं।

दिल्ली में हुआ अंतिम निर्णय और रणनीति

इन नियुक्तियों पर अंतिम फैसला दिल्ली में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद लिया गया। 23 अक्टूबर को आयोजित इस अहम बैठक में AICC महासचिव केसी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जैसे शीर्ष नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई चर्चा के बाद ही नामों को अंतिम रूप दिया गया।

परफॉर्मेंस बेस्ड’ कार्यप्रणाली और ट्रेनिंग

कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यह संगठन ‘पुराने ढर्रे’ से हटकर काम करेगा। अब हर छह महीने में जिला इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। जो पदाधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें भविष्य में प्रदेश स्तर के पदों और चुनावी जिम्मेदारियों में प्राथमिकता दी जाएगी।

संगठन को नई दिशा देने के लिए, सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी मुख्यालय, दिल्ली में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यहाँ वे पार्टी के वर्किंग पैटर्न को समझेंगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।

यह नई टीम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार की गई है।

The post Chhattisgarh Congress : पुराने ढर्रे को राम-राम, महिलाओं को विशेष भागीदारी सहित AICC ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-congress/feed/ 0
CG News: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जल्द, आज दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक https://maarmik.in/cg-news-new-list-of-congress-district-presidents-soon/ https://maarmik.in/cg-news-new-list-of-congress-district-presidents-soon/#respond Tue, 18 Nov 2025 06:19:58 +0000 https://maarmik.in/?p=6020 CG News: कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। अगले दो से तीन दिनों में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मंगलवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण […]

The post CG News: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जल्द, आज दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। अगले दो से तीन दिनों में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मंगलवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और तीन प्रभारी सचिव—एस.ए. संपत कुमार, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

बिहार चुनाव के कारण अटकी थी प्रक्रिया

पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी थी, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के चलते घोषणा टल गई थी। अब सिर्फ राहुल गांधी की अंतिम मंजूरी बाकी है।

कौन बदल सकता है, कौन बचेगा?

छत्तीसगढ़ में कुल 41 जिलाध्यक्ष हैं, जिनमें से 27 नए चेहरे आने तय माने जा रहे हैं। 14 जिलों में से सिर्फ 5-6 वर्तमान अध्यक्षों को ही दोबारा मौका मिल सकता है। मार्च में ही कांग्रेस ने बालोद, दुर्ग ग्रामीण, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा शहरी व ग्रामीण, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सरगुजा, बलरामपुर और बेमेतरा में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसके बाद नगरीय निकाय चुनाव से पहले मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण में बदलाव किए गए। इन सभी जिलों में कार्यों और सक्रियता की समीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट AICC को सौंप दी है। रिपोर्ट में 5-6 जिलाध्यक्ष का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया है।

हर छह महीने होगा प्रदर्शन मूल्यांकन

कांग्रेस इस बार परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम लागू कर रही है। इसके तहत जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा हर 6 महीने में की जाएगी और प्रदर्शन के आधार पर ही पद पर बने रहने का मौका मिलेगा।

The post CG News: कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जल्द, आज दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-new-list-of-congress-district-presidents-soon/feed/ 0