Sai Mandir Gariaband Incident Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/sai-mandir-gariaband-incident/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 19 Dec 2025 11:33:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Sai Mandir Gariaband Incident Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/sai-mandir-gariaband-incident/ 32 32 Gariaband Crime News : झाड़ियों में मिली शिक्षिका की अधजली लाश, कल परिवार के साथ मनाया था जश्न, आज रहस्यमयी मौत… https://maarmik.in/gariaband-crime-news/ https://maarmik.in/gariaband-crime-news/#respond Fri, 19 Dec 2025 11:33:26 +0000 https://maarmik.in/?p=6961  Gariaband Crime News : गरियाबंद : जिला मुख्यालय के एक रिहायशी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश बरामद हुई। दो दिनों की कड़ी मशक्कत और शिनाख्ती की कार्रवाई के बाद मृतका की पहचान जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है, जो माजरकट्टा […]

The post Gariaband Crime News : झाड़ियों में मिली शिक्षिका की अधजली लाश, कल परिवार के साथ मनाया था जश्न, आज रहस्यमयी मौत… appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Gariaband Crime News : गरियाबंद : जिला मुख्यालय के एक रिहायशी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब साईं मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश बरामद हुई। दो दिनों की कड़ी मशक्कत और शिनाख्ती की कार्रवाई के बाद मृतका की पहचान जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है, जो माजरकट्टा स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं। दिन-दहाड़े हुई इस खौफनाक वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 Gariaband Crime News : रहस्यमयी तरीके से झाड़ियों में मिला शव

घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। स्थानीय लोगों ने जब मंदिर के पीछे झाड़ियों से धुआं और संदिग्ध स्थिति देखी, तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस और आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर के मुताबिक, शिक्षिका सुबह सामान्य रूप से अपने घर से निकली थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शुरुआती जांच में मौके पर ऐसे कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं, जिससे यह साफ हो सके कि उन्होंने खुद को आग लगाई है। घटनास्थल की स्थिति किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है।

read more : DSP Kalpana vs Builder Controversy : महादेव सट्टा पैनल चलाने के दबाव से लेकर 2 करोड़ की ठगी तक, SSP दफ्तर में 4 घंटे हुई तीखी पूछताछ

उत्सव की खुशियां मातम में बदली

मृतिका जिनेश्वरी कुर्रे गरियाबंद के सिविल लाइन वार्ड की निवासी थीं। वे शादीशुदा थीं और उनके बच्चे भी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के महज एक दिन पहले, 18 दिसंबर को वे पूरे परिवार के साथ एक जयंती समारोह के उल्लास में शामिल हुई थीं। अचानक हुई इस मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद का एंगल भी उभर कर सामने आ रहा है, जिसकी बारीकी से तस्दीक की जा रही है।

मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल रिकॉर्ड्स और अंतिम लोकेशन के जरिए कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घर से निकलने के बाद वह मंदिर के पीछे झाड़ियों तक कैसे पहुँचीं और वहां उनके साथ कौन मौजूद था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एडिशनल एसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

The post Gariaband Crime News : झाड़ियों में मिली शिक्षिका की अधजली लाश, कल परिवार के साथ मनाया था जश्न, आज रहस्यमयी मौत… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/gariaband-crime-news/feed/ 0