Sakti District News Breaking Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/sakti-district-news-breaking/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 20 Dec 2025 11:37:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Sakti District News Breaking Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/sakti-district-news-breaking/ 32 32 Chhattisgarh Labor Killed in Kerala : छत्तीसगढ़ के मजदूर की केरल में पीट-पीटकर हत्या…. https://maarmik.in/chhattisgarh-labor-killed-in-kerala/ https://maarmik.in/chhattisgarh-labor-killed-in-kerala/#respond Sat, 20 Dec 2025 11:37:12 +0000 https://maarmik.in/?p=6994  Chhattisgarh Labor Killed in Kerala : सक्ती : केरल के पलक्कड़ जिले से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ छत्तीसगढ़ के एक निर्दोष प्रवासी मजदूर की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। चोरी के महज मामूली संदेह में स्थानीय लोगों ने सक्ती जिले के रहने वाले रामनारायण भायर (31) को मौत […]

The post Chhattisgarh Labor Killed in Kerala : छत्तीसगढ़ के मजदूर की केरल में पीट-पीटकर हत्या…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Chhattisgarh Labor Killed in Kerala : सक्ती : केरल के पलक्कड़ जिले से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ छत्तीसगढ़ के एक निर्दोष प्रवासी मजदूर की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। चोरी के महज मामूली संदेह में स्थानीय लोगों ने सक्ती जिले के रहने वाले रामनारायण भायर (31) को मौत के घाट उतार दिया। इस ‘मॉब लिंचिंग’ की घटना ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज किया है।

 Chhattisgarh Labor Killed in Kerala : रोजगार की तलाश में गया था, मिली मौत मृतक के परिजनों ने बताया कि रामनारायण महज चार दिन पहले ही बेहतर भविष्य और काम की तलाश में केरल पहुंचा था। लेकिन वहां काम पसंद न आने के कारण वह अपने घर वापस लौटने की तैयारी कर रहा था। नया इलाका होने की वजह से वह रास्ता भटक गया और वालयार थाना क्षेत्र के एक गांव में जा पहुँचा। वहां स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और बिना किसी सबूत के उस पर लात-मुक्कों की बरसात कर दी।

चोरी का कोई सामान नहीं मिला, सिर्फ बेरहमी दिखी केरल पुलिस की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि रामनारायण के पास से चोरी का कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ। वीडियो फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि भीड़ ने उसे घेरकर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके मुंह से खून निकलने लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पुष्टि की है कि शरीर पर आई अंदरूनी और गंभीर चोटें ही उसकी मौत का कारण बनीं।

सक्ती जिले का रहने वाला था रामनारायण शुरुआत में पुलिस उसे झारखंड का निवासी मान रही थी, लेकिन आधार कार्ड की जांच के बाद पता चला कि वह छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का मूल निवासी है। पुलिस ने 17 दिसंबर को सक्ती जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। रामनारायण अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और अपने पीछे 8 और 10 साल के दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है।

परिजनों की मांग: इंसाफ और मुआवजा घटना के बाद रामनारायण के घर में मातम पसरा है। परिजनों ने केरल सरकार से दोषियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग की है। परिवार के कुछ सदस्य शव को वापस छत्तीसगढ़ लाने के लिए केरल रवाना हो गए हैं। स्थानीय पुलिस अब पकड़े गए 5 आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस क्रूरता में शामिल अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।

The post Chhattisgarh Labor Killed in Kerala : छत्तीसगढ़ के मजदूर की केरल में पीट-पीटकर हत्या…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-labor-killed-in-kerala/feed/ 0