satire news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/satire-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:28:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png satire news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/satire-news/ 32 32 भारत सरकार से अनोखी मांग, कहा- मेरी डार्लिंग का भाई क्यों नहीं मानता मुझे! https://maarmik.in/unique-demand-from-indian-government/ https://maarmik.in/unique-demand-from-indian-government/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:06 +0000 https://maarmik.in/?p=4612 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर कलेक्टर कार्यालय में एक ऐसा आवेदन पहुंचा है जिसने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह आवेदन किसी जमीन विवाद, राशन या पेंशन को लेकर नहीं, बल्कि एक युवक के “डार्लिंग प्रेम” से जुड़ा है। युवक ने बाकायदा लिखित शिकायत देकर मांग की है कि उसकी डार्लिंग का भाई उसे […]

The post भारत सरकार से अनोखी मांग, कहा- मेरी डार्लिंग का भाई क्यों नहीं मानता मुझे! appeared first on Maarmik.in.

]]>
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर कलेक्टर कार्यालय में एक ऐसा आवेदन पहुंचा है जिसने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह आवेदन किसी जमीन विवाद, राशन या पेंशन को लेकर नहीं, बल्कि एक युवक के “डार्लिंग प्रेम” से जुड़ा है। युवक ने बाकायदा लिखित शिकायत देकर मांग की है कि उसकी डार्लिंग का भाई उसे क्यों नहीं स्वीकारता, इसकी जांच भारत सरकार कराए!

आवेदन में युवक ने लिखा है:

“मैं भारत सरकार को सूचित करता हूं कि मेरी डार्लिंग का भाई मुझे क्यों नहीं मानता। भारत सरकार द्वारा जांच चाहता हूं वरना चैन से नहीं सोऊंगा।”

यह अजीबो-गरीब अपील अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे लेकर मीम बना रहे हैं, तो कुछ लोग इसे दिल टूटे आशिक की गंभीर व्यथा भी कह रहे हैं।

जहां कुछ लोग इस मजेदार आवेदन को मनोरंजन मान रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें सरकारी सिस्टम के दुरुपयोग की श्रेणी में आती हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस प्रेम-प्रकरण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

The post भारत सरकार से अनोखी मांग, कहा- मेरी डार्लिंग का भाई क्यों नहीं मानता मुझे! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/unique-demand-from-indian-government/feed/ 0