sexual assault – Maarmik.in https://maarmik.in News Portal || Digital Marketing || PR Agency Sun, 09 Mar 2025 16:11:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8 https://i0.wp.com/maarmik.in/wp-content/uploads/2024/09/cropped-Untitled-3.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 sexual assault – Maarmik.in https://maarmik.in 32 32 238844357 घर में घुसकर दुष्कर्म और लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार https://maarmik.in/rape-and-robbery-inside-the-house-accused-arrested/ https://maarmik.in/rape-and-robbery-inside-the-house-accused-arrested/#respond Sun, 09 Mar 2025 16:11:46 +0000 https://maarmik.in/?p=2712 रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने घर में घुसकर एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और सोने की चेन व नकदी लूट ली। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लंकेश कुमार साहू (24) को गिरफ्तार कर लिया।

अपराध का सिलसिला: धमकी, ब्लैकमेल और लूट

घटना 2 मार्च 2025 की रात करीब 8:30 बजे की है, जब आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर उसे धमकी दी, बांध दिया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख रुपये की मांग की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने मौके से सोने की चेन और नकदी भी लूट ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 392 (लूटपाट), 506 (धमकी) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी-क्राइम और साइबर यूनिट तथा आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।

तकनीकी विश्लेषण और गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन, नकदी और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

]]>
https://maarmik.in/rape-and-robbery-inside-the-house-accused-arrested/feed/ 0 2712
नौकरानी का रेप फिर हत्या, सुसाइड एंगल देने की कोशिश…! https://maarmik.in/maid-raped-and-then-murdered-attempt-to-give-suicide-angle/ https://maarmik.in/maid-raped-and-then-murdered-attempt-to-give-suicide-angle/#respond Fri, 24 Jan 2025 08:12:26 +0000 https://maarmik.in/?p=2483 Karnataka: कालकेरे झील में शुक्रवार को 28 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डी. देवराज ने जानकारी दी कि मृतका घर में काम करने वाली नौकरानी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। डीसीपी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और मृतका के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के बारे में और खुलासा हो सकेगा।

मल्लेश्वरम मॉल में व्यक्ति ने की आत्महत्या

बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित मंत्री मॉल में एक व्यक्ति ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पहचान 55 वर्षीय टीसी मंजूनाथ के रूप में की है, जो उल्लाल उपनगर का निवासी था। मंजूनाथ की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे हुई जब मंजूनाथ रेलिंग पर चढ़कर कूद गए। मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंजूनाथ भारी कर्ज में डूबे थे और उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान घाटे में चल रही थी। आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

]]>
https://maarmik.in/maid-raped-and-then-murdered-attempt-to-give-suicide-angle/feed/ 0 2483