Shaheed Veer Narayan Singh Stadium Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/shaheed-veer-narayan-singh-stadium/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 16 Oct 2026 08:55:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Shaheed Veer Narayan Singh Stadium Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/shaheed-veer-narayan-singh-stadium/ 32 32 IND W vs ZIM W 1st T20: रायपुर में रचेगा इतिहास, स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहली बार जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया https://maarmik.in/ind-w-vs-zim-w-1st-t20/ https://maarmik.in/ind-w-vs-zim-w-1st-t20/#respond Fri, 16 Oct 2026 08:55:33 +0000 https://maarmik.in/?p=7278 रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। यह पहली बार है जब दोनों टीमें किसी भी अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। इसी […]

The post IND W vs ZIM W 1st T20: रायपुर में रचेगा इतिहास, स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहली बार जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। यह पहली बार है जब दोनों टीमें किसी भी अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। इसी मुकाबले के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होगा। वहीं, भारतीय टीम नियमित कप्तान के रूप में स्मृति मंधाना के नेतृत्व में नए युग की शुरुआत करेगी।

पहली बार आमने-सामने होंगी भारत और जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आई है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों देशों की महिला क्रिकेट के इतिहास में खास दर्ज होगा। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस ऐतिहासिक मुकाबले पर टिकी हैं।

रायपुर में पहली बार होगा महिला इंटरनेशनल मुकाबला

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले IPL और कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन पहली बार यहां किसी महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। इससे रायपुर को महिला क्रिकेट के बड़े मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है।

पिच रिपोर्ट

रायपुर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में गेंद को अच्छा बाउंस और गति मिलने की संभावना है, जिससे पावरप्ले में बड़े शॉट देखने को मिल सकते हैं। महिला टी-20 क्रिकेट में अपेक्षाकृत छोटी बाउंड्री होने के कारण चौके-छक्कों की उम्मीद भी अधिक रहेगी।

मैच कब और कितने बजे?

  • पहला टी-20: 16 अक्टूबर
  • स्थान: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर
  • टॉस: शाम 6:30 बजे (संभावित)
  • मैच शुरू: शाम 7:00 बजे

पूरी सीरीज का कार्यक्रम

  • 16 अक्टूबर – पहला टी-20
  • 18 अक्टूबर – दूसरा टी-20
  • 20 अक्टूबर – तीसरा टी-20

तीनों मुकाबले नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

कहां देखें लाइव मैच?

क्रिकेट प्रशंसक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports Network पर देख सकेंगे। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

महिलाओं के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुझाव पर महिला दर्शकों के लिए स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को महिला क्रिकेट से जोड़ना है।

स्मृति मंधाना के नेतृत्व में नई शुरुआत

विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद अब स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की नियमित कप्तान के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल रही हैं। मंधाना इससे पहले 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वे पूर्णकालिक कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगी।

करीब 13 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में स्मृति मंधाना 300 से अधिक मैच खेल चुकी हैं। उनके नाम तीनों फॉर्मेट में 10,737 अंतरराष्ट्रीय रन, 17 शतक और 75 अर्धशतक दर्ज हैं।

दोनों टीमों की स्क्वॉड

भारत

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उप-कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जी. कमलिनी, निकी प्रसाद, अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता, मिन्नू मणि।

जिम्बाब्वे

जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलवेड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, कुदजई चिगोरा, न्याशा ग्वानजुरा, नोमवेलो सिबांडा, लोरिन फिरी, चियेद्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदई मकुशा, शारने मेयर्स।

The post IND W vs ZIM W 1st T20: रायपुर में रचेगा इतिहास, स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहली बार जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ind-w-vs-zim-w-1st-t20/feed/ 0
IND vs SA 2nd ODI Raipur : क्रिकेट का महासंग्राम : भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आज पहुंचेंगी रायपुर, कल स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आएंगे खिलाड़ी https://maarmik.in/ind-vs-sa-2nd-odi-raipur/ https://maarmik.in/ind-vs-sa-2nd-odi-raipur/#respond Mon, 01 Dec 2025 04:10:13 +0000 https://maarmik.in/?p=6289 IND vs SA 2nd ODI Raipur : रायपुर/नवा रायपुर: वनडे सीरीज़ की रोमांचक शुरुआत के बाद, क्रिकेट प्रेमियों का इंतज़ार आज खत्म हो रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले के लिए आज शाम राजधानी रायपुर पहुंच रही हैं। दोनों टीमें चार्टर्ड प्लेन से आएंगी। IND vs SA 2nd […]

The post IND vs SA 2nd ODI Raipur : क्रिकेट का महासंग्राम : भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आज पहुंचेंगी रायपुर, कल स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आएंगे खिलाड़ी appeared first on Maarmik.in.

]]>
IND vs SA 2nd ODI Raipur : रायपुर/नवा रायपुर: वनडे सीरीज़ की रोमांचक शुरुआत के बाद, क्रिकेट प्रेमियों का इंतज़ार आज खत्म हो रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले के लिए आज शाम राजधानी रायपुर पहुंच रही हैं। दोनों टीमें चार्टर्ड प्लेन से आएंगी।

IND vs SA 2nd ODI Raipur : शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले, दोनों टीमें कल (2 दिसंबर) ज़ोरदार अभ्यास करेंगी। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी दोपहर डेढ़ बजे (1:30 PM) मैदान पर उतरेंगे, जबकि भारतीय टीम का प्रैक्टिस सत्र शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

read more : CG Bijli Bill Half Yojana : छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना आज से लागू

आउटफील्ड होगी तेज़, ओस डालेगी प्रभाव

बीसीसीआई के क्यूरेटर्स ने मैच के लिए मैदान और पिच को अपने नियंत्रण में ले लिया है। क्यूरेटर्स ने बताया कि रायपुर स्टेडियम की आउटफील्ड, रांची की तुलना में अधिक तेज़ रहेगी। नियमित रूप से दिए जा रहे फर्टिलाइज़र, समय पर पानी देने और खुली धूप मिलने के कारण मैदान की स्थिति शानदार हो गई है।

पिच को बल्लेबाज़ी के लिए बेहतरीन माना जा रहा है। हालाँकि, क्यूरेटर्स ने यह भी चेतावनी दी है कि दूसरे सत्र (शाम) में पड़ने वाली ओस के कारण, बाद में गेंदबाज़ी करने वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लक्ष्य का बचाव करते समय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के क्यूरेटर्स अभी भी पिच को बेहतर बनाने के लिए हल्के रोलर से रोलिंग कर रहे हैं और रात में इसे ओस से बचाने के लिए ढकने का काम किया जा रहा है।

नवा रायपुर स्टेडियम में पहली बार ‘स्पाइडर कैमरा’

इस मुकाबले को खास बनाने के लिए बीसीसीआई की ब्रॉडकास्टिंग टीम ने स्टेडियम में बड़ी तकनीकी तैयारी की है। रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहली बार मैदान के ऊपर बीचों-बीच ‘स्पाइडर कैमरा’ लगाया जा रहा है। इसके साथ ही, बेहतर विज़ुअल्स के लिए मैदान के चारों ओर 4K अल्ट्रा क्वालिटी के लगभग 40 अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। अधिकृत विज्ञापन एजेंसियों के बोर्ड लगाने का काम भी आज सुबह से ही शुरू कर दिया गया है।

टिकट काउंटर पर अभी भी असमंजस

मैच के टिकट वितरण को लेकर दर्शकों में अभी भी कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को बूढ़ातालाब किनारे स्थित इंडोर स्टेडियम से 2 दिसंबर की शाम तक ही फिजिकल टिकट मिल पाएंगे। इसके बाद की भीड़ और सुविधा को देखते हुए, क्रिकेट संघ ने नवा रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास अस्थायी टिकट काउंटर खोलने के लिए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण से अनुमति मांगी थी, लेकिन अभी तक उसका जवाब नहीं आया है। इस कारण 3 दिसंबर को खुलने वाले अतिरिक्त काउंटर पर अनिश्चितता बनी हुई है।

The post IND vs SA 2nd ODI Raipur : क्रिकेट का महासंग्राम : भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम आज पहुंचेंगी रायपुर, कल स्टेडियम में प्रैक्टिस करते नजर आएंगे खिलाड़ी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ind-vs-sa-2nd-odi-raipur/feed/ 0
India vs South Africa Match Raipur : क्रिकेट प्रेमियों को राहत : CSCS ने तय किए फ़ूड रेट, कालाबाज़ारी रोकने टाँगनी होगी रेट लिस्ट…. https://maarmik.in/india-vs-south-africa-match-raipur/ https://maarmik.in/india-vs-south-africa-match-raipur/#respond Sat, 29 Nov 2025 13:06:42 +0000 https://maarmik.in/?p=6252 India vs South Africa Match Raipur : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाई-वोल्टेज वनडे मुकाबले से पहले, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने दर्शकों को महंगाई और कालाबाजारी से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया […]

The post India vs South Africa Match Raipur : क्रिकेट प्रेमियों को राहत : CSCS ने तय किए फ़ूड रेट, कालाबाज़ारी रोकने टाँगनी होगी रेट लिस्ट…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
India vs South Africa Match Raipur : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाई-वोल्टेज वनडे मुकाबले से पहले, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने दर्शकों को महंगाई और कालाबाजारी से बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। स्टेडियम में खाद्य सामग्री की मनमानी कीमतों पर रोक लगाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

India vs South Africa Match Raipur : कालाबाजारी पर नकेल कसने की तैयारी

CSCS के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि पिछले मैचों में यह शिकायतें मिली थीं कि कुछ वेंडर दर्शकों से खाद्य पदार्थों के लिए मनमाने दाम वसूलते थे। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए इस बार एक विशेष नियम बनाया गया है:

read more : Balrampur News : शिक्षक की क्रूरता : गिनती न सुनाने पर छात्र की पिटाई, आंख में आया खून…

अनिवार्य रेट लिस्ट: स्टेडियम के भीतर मौजूद हर वेंडर के लिए यह अनिवार्य होगा कि वह रेट लिस्ट को स्पष्ट रूप से अपने गले में टांगे रखे। इससे दर्शकों को हर आइटम की सही कीमत की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

उचित दाम पर फ़ूड: ये निर्देश यह सुनिश्चित करेंगे कि मैच देखने आए दर्शकों को सभी फूड आइटम निर्धारित और उचित दामों पर ही मिलें।

पानी की बोतल पर रोक बरकरार

संघ ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह भी स्पष्ट किया कि स्टेडियम के अंदर पानी की बोतलें न तो बेची जाएंगी और न ही दर्शकों को अपने साथ अंदर ले जाने की अनुमति होगी।

 निर्धारित खाद्य सामग्री की नई रेट लिस्ट (IND Vs SA)

CSCS ने दर्शकों की सुविधा के लिए मैच के दौरान बिकने वाले मुख्य खाद्य पदार्थों की कीमतें भी तय कर दी हैं।

आइटम मात्रा कीमत (₹)
समोसा 2 पीस 60
पेटीज 1 पीस 50
कचौरी 2 पीस 50
बर्गर 1 पीस 80
सैंडविच 1 पीस 60
पॉपकॉर्न — 60
स्वीट कॉर्न — 60
बिरयानी — 150
वेफर्स (चिप्स) — एमआरपी
आइसक्रीम — एमआरपी

The post India vs South Africa Match Raipur : क्रिकेट प्रेमियों को राहत : CSCS ने तय किए फ़ूड रेट, कालाबाज़ारी रोकने टाँगनी होगी रेट लिस्ट…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/india-vs-south-africa-match-raipur/feed/ 0