Shop Cancellation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/shop-cancellation/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:26:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Shop Cancellation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/shop-cancellation/ 32 32 PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/ https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:34 +0000 https://maarmik.in/?p=4671 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के सभी 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि 894 दुकानों में कुल 7,891.73 […]

The post PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के सभी 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि 894 दुकानों में कुल 7,891.73 टन चावल का स्टॉक कम है। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

खाद्य विभाग ने 101 दुकानों के आबंटन को निलंबित कर दिया है, वहीं 72 दुकानों का आबंटन निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 19 दुकानों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और 194 दुकानों के विरुद्ध वसूली के लिए आर.आर.सी. जारी किया गया है। विभाग ने साफ किया है कि PDS में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण और सत्यापन आगे भी नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।

The post PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/feed/ 0